back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 10, 2026
spot_img

मासूम बच्ची के साथ दरिंगदी के बाद गला घोंटकर मर्डर, बांसबिट्टी में फेंकी मिली लाश, विरोध में सड़क पर जमकर प्रदर्शन, किया जाम

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बेगूसराय से बड़ी खबर है जहां एक आठ साल की मासूम के साथ दुष्कर्म के बाद दरिंदों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी है। वारदात के बाद मासूम बच्ची की लाश बांसबिट्टी में फेंक कर दरिंदे फरार हैं।

- Advertisement -

वहीं,घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने बेगूसराय मंझौल पथ (एसएच 55) को जाम कर दिया है जिससे उस रास्ते पर आवागमन ठप हो (Murder after brutality with innocent girl) गया है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुंसार, वारदात मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रजौरा गांव में हुई है जहां नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव निवासी अरुण महतो की पुत्री अपने नानी के घर आई थी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Highway News: बिहार-झारखंड का सफर होगा आसान, NH 333A को मिलेगी चौड़ी और नई रफ्तार

परिजनों की मांग है कि पुलिस आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करे। इस घटना को लेकर जहां एक ओर परिजन हत्या के पहले गलत काम करने का आरोप लगा रहे हैं वहीं पुलिस प्रशासन का कहना हे कि जांच के बाद ही खुलासा हो पाएगा कि बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं।

सोमवार की सुबह केला का पत्ता काटने के लिए केला के बगान गई थी। काफी देर तक वह घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन करनी शुरू कर दी। केला बागान में खोजबीन करने पर उसका कहीं कोई अता पता नहीं चल पाया। इसी दौरान ग्रामीणों ने बताया कि उसकी लाश केला बगान के पास स्थित बांसबिट्टी में पड़ी है। गला दबाकर निर्मम हत्या कर शव को केले के बागीचे में फेंक दिया।

वहीं दूसरी ओर बेगूसराय डीएसपी अमित कुमार का कहना है कि इस तरह की बात नहीं लग रही है। अमित कुमार ने बताया कि पुलिस इस मामले में उस बिंदु पर भी जांच कर रही है। डॉक्टरों की रिपोर्ट के बाद स्पष्ट हो पायेगा कि यह सिर्फ हत्या है या और कुछ और भी।

हालांकि परिजनों का कहना है कि मृतका के चेहरे पर खून के दाग है और गला घोंटने के निशान भी हैं। परिजन यह भी कह रहे हैं कि घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर मासूम बच्ची का कपड़ा भी बरामद किया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Judicial Service Exam पास कर बनीं जज, दृष्टिहीन थान्या नाथन की प्रेरणादायक कहानी

Judicial Service Exam: जिंदगी में सफलता केवल साधनों से नहीं, बल्कि मजबूत इरादों से...

मासिक कमाई का सुनहरा अवसर: Post Office Investment Plan से हर महीने पाएं 9000 रुपये

Post Office Investment Plan: भारतीय निवेशक हमेशा ऐसे सुरक्षित और स्थिर विकल्पों की तलाश...

भारत में आ रही है नई Hyundai Electric Car: क्या टाटा पंच ईवी की बादशाहत खतरे में?

Hyundai Electric Car: भारत के तेजी से बढ़ते इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में अब एक...

Salman Khan News: सलमान खान का वो इंटरव्यू, जिसने ‘तेरे नाम’ की कामयाबी का सारा क्रेडिट खुद से दूर कर दिया!

Salman Khan News: बॉलीवुड की कल्ट क्लासिक फिल्म 'तेरे नाम' ने जब 2003 में...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें