back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 10, 2026
spot_img

चलती स्कॉर्पियो का चक्का हुआ पंचर, डिवाइडर से टकराई, 4 की मौत,5 नाजुक, बरात की खुशी में मातम

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बेगूसराय | चलती स्कॉर्पियो का चक्का हुआ पंचर, डिवाइडर से टकराई, 4 की मौत,5 नाजुक, बरात की खुशी में मातम | जिले के लाखो थाना क्षेत्र में एनएच-31 पर अहले सुबह तेज रफ्तार स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकरा गई, जिससे चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों को बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

- Advertisement -

बारात से लौटते समय हुआ हादसा

हादसे में मारे गए सभी लोग लोहिया नगर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 27 पहाड़चक के रहने वाले थे। परिजनों के अनुसार, सभी लोग बारात से लौट रहे थे तभी खातोपुर के पास यह दुर्घटना हो गई।

- Advertisement -

हादसे की वजह बनी तेज रफ्तार और पंचर टायर

सदर डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया कि स्कॉर्पियो का चक्का पंचर होने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। गाड़ी में कुल 9 लोग सवार थे, जिनमें 4 की मौत हो गई और 5 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

- Advertisement -

घटनास्थल पर मचा कोहराम

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

राजस्थान एजुकेशन न्यूज़: अब 5वीं और 8वीं के छात्र नहीं होंगे सीधे अगली कक्षा में प्रमोट!

Rajasthan Education News: राजस्थान सरकार ने स्कूल शिक्षा में बड़ा बदलाव करते हुए 5वीं...

IND vs PAK T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों का इंतजार खत्म, कोलंबो में होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला!

IND vs PAK T20 World Cup: क्रिकेट फैंस हो जाइए तैयार! जिसका इंतजार सालों...

विजया एकादशी 2026: जानिए व्रत के नियम और महत्व

Vijaya Ekadashi: सनातन धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व है, और फाल्गुन मास...

NEET UG 2026: एनटीए ने जारी किया परीक्षा शहर और भाषा चयन पर अहम वीडियो, ऐसे भरें आवेदन फॉर्म

NEET UG 2026: देश के सबसे प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 की...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें