spot_img

सीवान में राजद नेता के व्यवसायी पुत्र से 5 लाख की लूट, प्रतिष्ठान बंद करने के बाद घर लौटने के दौरान अपराधियों ने घेरकर पीटा भी लूटा भी

spot_img
- Advertisement -
IMG-20260619-WA0016

सीवान से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां राजद नेता और रघुनाथपुर प्रखंड के पूर्व प्रखंड प्रमुख राजेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ कल्लू सिंह के 35 वर्षीय पुत्र सुजीत कुमार सिंह से अपराधियों ने पांच लाख कैश लूट लिए हैं। सभी अपराधी अपने मुंह को ढ़के हुए थे और जैसे ही सुजीत अपनी दुकान से आगे निकले उन्हें घेरकर हथियार के बल पर लूट लिया।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार,मामला जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के गोनहरिया नहर के समीप का है। यहां तीन बाइक पर सवार नौ की संख्या में बेखौफ नकाबपोश अपराधियों ने राजद नेता के पुत्र और बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन मैटेरियल के मालिक सुजीत से हथियार के बल पर 5 लाख रुपये की लूट की घटना को अंजाम दी है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के अमहारा गांव में सुजीत का बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन मैटेरियल का दुकान है । सुजीत अपने दुकान को बंद करने के बाद अपने घर बाइक से लौट रहे थे।

- Advertisement -

इसी दौरान थाना क्षेत्र के गोनहरिया नहर के समीप तीन बाइक पर सवार नौ की संख्या में बेखौफ नकाबपोश अपराधियों ने सुजीत का पीछा करते हुए उसे पकड़ लिया। उनके साथ हाथापाई भी की। इसके बाद हथियार निकाल कर जान से मारने की धमकी देते हुए पैसों से भरा बैग लेकर मौके से भाग निकले।

घटना के बाद सुजीत ने इसकी जानकारी परिजन और स्थानीय थाने की पुलिस को दी । घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और स्थानीय थाने के पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है । पीड़ित ने बताया कि तीन बाइक पर सवार 9 की संख्या में नकाबपोश बदमाशों ने उनके साथ लूट की घटना को अंजाम भी है।

इस मामले में पीड़ित ने थाने में अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। वहीं घटना के बाद थाने की पुलिस बॉर्डर क्षेत्रों में नाकाबंदी कर जांच शुरू कर दी है। रघुनाथपुर थानाध्यक्ष मो. तनवीर आलम ने बताया कि मामले की जानकारी उन्हें दी गई है। पीड़ित की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस छापेमारी कर आरोपितों की गिरफ्तारी में लगी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में अगले 24 घंटे भारी! इन जिलों में 60 KM/h की रफ्तार से आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट, रहें सावधान

Bihar Weather: बिहार में मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर-पश्चिम बिहार के पूर्वी चंपारण, शिवहर और सीतामढ़ी समेत कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटे में 60 KM/h की#BiharWeather,#IMDAlert,#RainWarning

Madhubani News: मधुबनी के मधेपुर में दो मासूम भाइयों की डूबकर मौत, अब भरे जाएंगे मौत के गड्ढे?

Madhepur News: मधुबनी जिले के मधेपुर प्रखंड के टेंगरहा गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। गांव के पूरब स्थित एक गहरे गड्ढे में नहाने के दौरान दो सगे नाबालिग भाइयों की#MadhepurNews,#BiharTragedy,#DrowningAccident

NEET री-एग्जाम: परीक्षा देने जा रहे हैं तो खुशखबरी! 21 जून को Darbhanga, बक्सर, गया, झाझा रूट्स पर चलेंगी 6 स्पेशल ट्रेनें

Bihar NEET: नीट 2026 की दोबारा परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल ने 21 जून को छह परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने का न#BiharNEET,#NEETSpecialTrain,#DanapurDivision

Samastipur Railway News : यात्रियों के लिए बड़ी खबर! 20 जून को पूर्णिया से अमृतसर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन 05519, जानें रूट

Samastipur Railway News: समस्तीपुर रेलवे की ओर से यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। 20 जून 2026 को पूर्णिया कोर्ट से अमृतसर के लिए विशेष अनारक्षित ट्रेन संख्या 05519 चलाई जाएगी। यह ट्रेन सु#SamastipurRailway,#PurniaAmritsarTrain,#SpecialTrainBihar