spot_img

Bihar News| Bhagalpur News| सोमवारी पर जलभरने गए 11 दोस्त, एक दूसरे को बचाने में 4 की मौत

spot_img
- Advertisement -

संतोष पांडेय। भागलपुर। स्थानीय भवानीपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर गंगा जहाज घाट पर सावन की पहली सोमवारी के ऐन मौके पर बीती रात करीब दो बजे गंगा नदी से जल लेने गए ग्यारह शिवभक्त डूब गए। इनमें से चार लोगों की मौत हो गई।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

शेष सात को बचा लिया गया। सभी आपस में दोस्त (4 died due to drowning in Bhagalpur, Bihar on Monday) बताए जा रहे हैं। जहां, घाट के आसपास के लोगों ने गोताखोरों की मदद से सभी ग्यारह किशोर और युवकों को बाहर निकाला, लेकिन तब तलक चार की मौत हो चुकी थी। सभी नवगछिया थाना क्षेत्र के नया टोला के रहने वाले हैं।

- Advertisement -

Bihar News| Bhagalpur News| चारों दोस्त हैं।

जानकारी के मुताबिक मृतकों में दिगंबर शर्मा के 19 साल के शिवम कुमार, दिलीप गुप्ता के सोलह साल के बेटे सोनू कुमार, संजीव भगत के पुत्र अठारह साल के आलोक कुमार  और अरूण कुमार साह के सत्रह साल के पुत्र संजीव कुमार शामिल हैं। चारों दोस्त हैं।

- Advertisement -

Bihar News| Bhagalpur News| आलोक को बचाने के लिए एक-एक कर सभी ने छलांग लगा दी

जानकारी के अनुसार, सबसे पहले जल लेने के लिए गंगा में उतरे डूब रहे आलोक को बचाने के लिए एक-एक कर सभी ने छलांग लगा दी। इसके बाद बड़ा हादसा हो गया। हादसे की सूचना पर मिलते ही भवानीपुर थाना अध्यक्ष महेश कुमार, अंचलाधिकारी विशाल अग्रवाल, आरओ भरत कुमार झा मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने बताया कि सभी पहली सोमवारी पर गंगा स्नान करने आए थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Samastipur News समस्तीपुर में धान खरीद पड़ी सुस्त, 1100 से ज्यादा आवेदन के बाद भी किसानों की बढ़ी टेंशन

Samastipur News: समस्तीपुर जिले में धान की सरकारी खरीद बेहद सुस्त चल रही है। 1188 आवेदनों के मुकाबले अब तक सिर्फ 47 किसानों से 108 मीट्रिक टन धान की खरीद हो सकी है।

Sitamarhi News सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर मुख्य पथ पर तेज रफ्तार बाइक ने बालू कारोबारी को रौंदा, मौत

Sitamarhi News: सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर मुख्य पथ पर तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से बालू कारोबारी की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस को सौंपा।

Sitamarhi News बेंगलुरु से घर लौट रहे युवक की हाजीपुर स्टेशन पर ट्रेन हादसे में मौत, परिवार में कोहराम

Sitamarhi News: बेंगलुरु से घर लौट रहे सुरसंड के युवक गुड्डू राइन की हाजीपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन हादसे में मौत हो गई। पीएमसीएच में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

Darbhanga Crime | जमीन के लिए खूनी संघर्ष: मां और बड़े भाई पर टेंगारी से हमला, नकदी-जेवरात ले भागे

Jale News: जाले के रेवढ़ा गांव में जमीन बंटवारे के विवाद में छोटे बेटे पर मां और बड़े भाई पर टेंगारी से हमला करने का आरोप है। घर से डेढ़ लाख रुपये और जेवरात भी ले जाने की प्राथमिकी दर्ज