back to top
17 अगस्त, 2024
spot_img

कश्मीर में सेना ने BIHAR के वीरेन्द्र की हत्या का लिया बदला, परिजन बोले-श्राद्ध से पहले मिल गया न्याय

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

भागलपुर। कश्मीर में भागलपुर के वीरेंद्र पासवान की हत्या आतंकवादी ने बीते पांच अक्टूबर को कर दी थी। भारतीय सेना ने हत्या का बदला ले लिया है।सेना की कार्रवाई में तीन आतंकवादी मारे गए। इन आतंकवादियों में से एक ने वीरेंद्र की हत्या की थी।

वीरेंद्र पासवान भागलपुर के सैदपुर (जगदीशपुर) का रहने वाले थे। जो कि कश्मीर में गोलगप्पा (पानी-पूरी) की एक दुकान चलाते थे। मंगलवार को वीरेंद्र पासवान की अस्थि को भागलपुर गंगा में प्रवाहित किया गया है।

वीरेंद्र पासवान की मौत के बाद से सदमे में जी रही उनकी पत्नी पुतुल देवी ने कहा कि चलिए कम से मेरे पति को न्याय तो मिल गया। उनकी हत्या का बदला भारतीय सेना ने ले लिया है। इससे थोड़ी शांति जरुर मिली है। लेकिन सेना की इस कार्रवाई में भारत ने अपने पांच सैनिकों को भी खो दिया है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आतंकदियों पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। कहा कि सेना ने हमेशा भारत की रक्षा की है। भारत शांतिप्रिय देश है। पाकिस्तान और आतंकवादियों को यह बात समझना चाहिए कि अगर भारत ने अपना आपा खो दिया तो ना तो पाकिस्तान बचेगा और न ही आतंकवादी।

मृतक वीरेंद्र की सबसे बड़ी पुत्री कंचन कुमारी ने कहा कि आतंकवादियों को और कठोर सजा मिलनी चाहिए थी। भारत के निर्दोष व्यक्ति व सेना की हत्या करने की सजा सरकार उन्हें जरुर दें। उन्होंने भारतीय सेना की सहारना की है। लेकिन कहा कि आखिर कब तक हम भारतीय सेना और यहां के नागरिकों को खोते रहेंगे। इसके खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। वीरेंद्र पासवान ढाई वर्ष से श्रीनगर में पानी पुरी बेचता था।

पांच अक्टूबर 2021 को आतंकवादियों ने 56 वर्षीय वीरेंद्र पासवान की हत्या कर दी थी। वीरेंद्र की पत्नी पुतुल देवी ने बताया कि वह दुर्गा पूजा में घर आने वाले थे। टिकट कटा लिया था। आतंकी ने उन्हें गोली मारकर हत्या कर दी। वीरेंद्र के साथ कश्मीर में उनके दो और स्वजन भी साथ रहते हैं।

मृतक के पुत्र विक्रम ने बताया कि उनके पापा श्रीनगर से पहले कोलकाता में रहते थे। कहा कि-हम लोग छह भाई-बहन हैं। चार बहन और दो भाई। बहन की शादी हो चुकी है। नीतू इंटर पास है। नेहा इंटर में पढ़ रही है। मोनिका छठा भी पढ़ती है। कंचन विवाहित है, वह मैट्रिक पास है। सुमन कुमार 10वीं छात्र है। विक्रम इंटर में पढ़ता है। वीरेंद्र पासवान के भरोसे ही सारे परिवार का भरण पोषण होता है।

पत्नी पुतुल देवी ने कहा कि 73 हजार का लोन है। जीविका से लोन लिया था, अब कैसे लोन चुकाएंगे। भागलपुर भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष संतोष कुमार ने भारतीय सेना की प्रशंसा की है। कहा कि बिरेन्द्र पासवान के मौत का बदला मौत सेना ने ले लिया है। लेकिन इस कार्यवाही में हमने पांच सैनिकों को खो दिया है। यह असहनीय है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी इंदु भूषण झा ने कहा कि पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादियों से निपटना भारत की सरकार की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।

जरूर पढ़ें

खिरोई और बागमती लौट आओ फिर से धरा पर– 40 साल, पहली बार, ऐसी ‘रुसवाई’- ‘रुख’ मोड़ लिया कैसा -किसानी छोड़ देंगे ‘हम’

स्पेशल स्टोरी- आंचल कुमारी। सावन-भादो में सूखी खिरोई नदी! किसान बोले – 40 साल...

बाइक चोरों का आतंक! सुबह पूजा और शाम सब्ज़ी – दोनों वक्त चोर सक्रिय! गौतमाश्रम और ब्रह्मपुर से 2 बाइकें 1 ही दिन गायब

जाले और कमतौल समेत आसपास के क्षेत्रों में बढ़ती वाहन चोरी की घटनाएं एक गंभीर चिंता...

रजा चौक पर क्यों भड़की भीड़? आपत्तिजनक तख्तियां, पिटाई-कार्रवाई का क्या है सच? पढ़िए भरवाड़ा में बवाल!

स्वतंत्रता दिवस पर दरभंगा के सिंहवाड़ा प्रखंड के भरवाड़ा में बवाल! रजा चौक पर...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें