spot_img

Bhagalpur News: भागलपुर में विवाहिता फरहा खातून लापता, ससुराल वालों के साथ वर्दी पर संगीन इल्जाम, पढ़िए दहेज, उत्पीड़न और धमकी की कहानी, पूरा मामला?

spot_img
- Advertisement -

दहेज उत्पीड़न: भागलपुर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहाँ एक शादीशुदा महिला रहस्यमय तरीके से लापता हो गई है। पीड़िता के पिता ने ससुराल पक्ष पर दो लाख रुपये दहेज मांगने और प्रताड़ित करने का संगीन आरोप लगाया है, जिसके बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

- Advertisement -

मामला भागलपुर जिले के सबौर थाना क्षेत्र का है। पीड़ित पिता ने थाना में आवेदन देकर अपनी पुत्री फरहा खातून की तलाश और ससुराल पक्ष के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। आवेदन के अनुसार, फरहा खातून का विवाह वर्ष 2019 में सनोखर थाना क्षेत्र के वंशीटिकर निवासी मो. अनवर के बेटे मो. मुन्ना के साथ मुस्लिम रीति-रिवाजों से हुआ था। शादी के कुछ ही समय बाद से ससुराल वाले फरहा से दो लाख रुपये दहेज की मांग करने लगे। यह मांग पूरी न होने पर उसे लगातार शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा, जो सीधे तौर पर दहेज उत्पीड़न का मामला है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -

दहेज उत्पीड़न की कहानी: क्या है पूरा मामला?

परिजनों ने बताया कि 7 अप्रैल 2026 को फरहा खातून को उसके बच्चों से अलग करके घर से निकाल दिया गया। इसके बाद 15 अप्रैल को पति मो. मुन्ना ने फोन कर सूचना दी कि उनकी पत्नी कहीं चली गई है। जब फरहा के परिजन ससुराल पहुंचे तो उनके साथ कथित तौर पर गाली-गलौज और मारपीट की गई। परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी के साथ कोई अनहोनी हुई है और ससुराल पक्ष इसे छिपाने की कोशिश कर रहा है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bhagalpur Crime News: भागलपुर में कूड़े के ठेले में मिली मासूम की लाश, हंगामा Big Mystery

पुलिस पर भी लगे गंभीर आरोप

पीड़ित परिवार ने यह भी आरोप लगाया है कि जब वे सबौर थाना पहुंचे तो वहां से उन्हें अपेक्षित सहयोग नहीं मिला, बल्कि पुलिसकर्मियों ने उन्हें धमकाकर भगा दिया। इस लापरवाही से पीड़ित परिवार की चिंता और बढ़ गई है। परिजनों ने आशंका जताई है कि इस लापता महिला के साथ किसी बड़ी साजिश को अंजाम दिया गया है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर जल्द से जल्द फरहा खातून को बरामद करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur Students Protest: जर्जर हॉस्टल पर छात्रों का बड़ा हंगामा, मारवाड़ी कॉलेज प्रशासन को 3 दिन का अल्टीमेटम

Bhagalpur Students Protest: बिहार के भागलपुर में छात्रों का गुस्सा सातवें आसमान पर है।...

Bhagalpur News: नवगछिया Liquor Seizure पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2925 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद तस्कर अपने नापाक मंसूबों को अंजाम देने...