spot_img

Bhagalpur News: काल बनकर आया अवैध बालू का ट्रैक्टर, होनहार छात्र की जिंदगी पर पूर्ण विराम, विक्रम की दर्दनाक मौत, पढ़िए लेकिन प्रशासन आंखें मूंदे बैठा है!

spot_img
- Advertisement -

Bhagalpur News: सुबह का सूरज अभी ठीक से उगा भी नहीं था कि भागलपुर के एक घर का चिराग हमेशा के लिए बुझ गया। एक तेज रफ़्तार ट्रैक्टर ने ऐसा कहर बरपाया कि एक होनहार छात्र की जिंदगी पर पूर्णविराम लग गया। जिले के सजौर थाना क्षेत्र में हुए इस दर्दनाक हादसे ने पूरे कराड़िया गांव को मातम में डुबो दिया है।

- Advertisement -

Bhagalpur News: अवैध बालू के दानव ने ली किशोर की जान

जानकारी के अनुसार, सजौर थाना क्षेत्र के कराड़िया गांव में मंगलवार तड़के सुबह करीब 8 बजे यह दिल दहला देने वाली घटना घटी। एक तेज रफ़्तार ट्रैक्टर, जो कथित तौर पर अवैध बालू से लदा हुआ था, अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराया।

- Advertisement -

Bhagalpur News: काल बनकर आया अवैध बालू का ट्रैक्टर, होनहार छात्र की जिंदगी पर पूर्ण विराम, विक्रम की दर्दनाक मौत, पढ़िए लेकिन प्रशासन आंखें मूंदे बैठा है!

- Advertisement -

टक्कर इतनी भीषण थी कि सीमेंट का भारी-भरकम खंभा जड़ से टूट गया और पास में ही खेल रहे 16 वर्षीय विक्रम कुमार के ऊपर आ गिरा। जब तक कोई कुछ समझ पाता, विक्रम खंभे के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो चुका था। उसकी छाती की हड्डियां टूट गई थीं। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

यह भी पढ़ें:  Bhagalpur News: भागलपुर में बड़ा रोजगार घोटाला, पेट्रोल पंप पर नौकरी का झांसा देकर 32 महिलाओं से ठगी, आगे क्या होगा रामा रे... पढ़िए!

आनन-फानन में परिवार वाले और स्थानीय लोग उसे उठाकर मायागंज अस्पताल भागे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद विक्रम को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान प्रिंस कुमार झा के पुत्र विक्रम कुमार (16) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि विक्रम ने इसी साल इंटरमीडिएट की फाइनल परीक्षा दी थी और वह पढ़ाई-लिखाई में काफी होनहार था। इस घटना के बाद से ही उसके घर में कोहराम मचा हुआ है। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: https://deshajtimes.com/news/national/

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार

मृतक के पिता प्रिंस कुमार झा ने रोते हुए बताया कि उनका बेटा घर के पास ही था, तभी यह हादसा हो गया। उन्होंने आरोप लगाया कि इलाके में हर रोज दर्जनों की संख्या में अवैध बालू से लदे ट्रैक्टर मौत की रफ़्तार से दौड़ते हैं, लेकिन प्रशासन आंखें मूंदे बैठा है। इन ट्रैक्टर चालकों को किसी का खौफ नहीं होता। घटना के तुरंत बाद आरोपी ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। गनीमत रही कि उस वक्त घटनास्थल पर मौजूद अन्य लोग इस हादसे की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

परिजनों ने प्रशासन से ऐसे अवैध खनन और परिवहन पर लगाम लगाने की मांग की है ताकि भविष्य में किसी और के घर का चिराग इस तरह न बुझे। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही सजौर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Samastipur Road Accident: भीषण सड़क हादसे में 2 की मौत, एथलीट और ऑटो ड्राइवर ने तोड़ा दम

Samastipur Road Accident: बिहार के समस्तीपुर में एक दिल दहला देने वाले सड़क हादसे...