back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 13, 2026
spot_img

Bhagalpur News: एडमिट कार्ड की एक गलती ने ली जान? परीक्षा से पहले इंटर के छात्र ने लगाया मौत को गले

spot_img
- Advertisement -

Bhagalpur News: सपनों की उम्र पर जब परीक्षा का दबाव भारी पड़ जाए, तो अंधेरा घना हो जाता है। भागलपुर से एक ऐसी ही दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां इंटर की परीक्षा शुरू होने से पहले ही एक छात्र ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना के पीछे की वजह एडमिट कार्ड में हुई एक मामूली गलती बताई जा रही है, जिसने छात्र को गहरे अवसाद में धकेल दिया था।

- Advertisement -

Bhagalpur News: लॉज के कमरे में फंदे से लटका मिला शव

मामला भागलपुर के उर्दू बाजार स्थित सीता सदन लॉज का है। बांका जिले के बौंसी भलसुमिया गांव का रहने वाला विशाल कुमार यहां रहकर इंटर की तैयारी कर रहा था। सोमवार को जब इंटर की परीक्षाएं शुरू हुईं, तो विशाल अपने कमरे से बाहर नहीं निकला। जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो मकान मालिक ने खिड़की से झांककर देखा। अंदर का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। विशाल प्लास्टिक की रस्सी के सहारे पंखे से लटका हुआ था। उन्होंने तुरंत विशाल के पिता और पुलिस को घटना की सूचना दी। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। मौके पर पहुंची तातारपुर थाने की पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और शव को नीचे उतारा।Bhagalpur News: एडमिट कार्ड की एक गलती ने ली जान? परीक्षा से पहले इंटर के छात्र ने लगाया मौत को गलेपुलिस ने कमरे को सील कर दिया है और एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। इस छात्र आत्महत्या की घटना के बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने लॉज संचालक और विशाल के दोस्तों से पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा। विशाल के फुफेरे भाई गिरधारी यादव ने बताया कि पुलिस ने उन्हीं के सामने दरवाजा तोड़ा था।

- Advertisement -

पिता ने कहा- बेटे ने कभी नहीं बताया कि वह डिप्रेशन में है

मृतक छात्र विशाल के पिता प्रमोद कुमार यादव ने बिलखते हुए बताया कि उनके बेटे ने मैट्रिक में 348 अंक हासिल किए थे और वह पिछले दो साल से भागलपुर में रहकर पढ़ाई कर रहा था। उन्होंने कहा, “कुछ दिन पहले ही बेटे से बात हुई थी, उसने कहा था कि कुछ पैसे भेज दीजिएगा, राशन खरीदना है। उसने अपनी मां से भी बात की थी। उसने हमें बताया था कि एडमिट कार्ड में गलती है, इसलिए परीक्षा मई में होगी। लेकिन उसने कभी यह नहीं बताया कि वह इस बात को लेकर डिप्रेशन में है।” आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। पिता ने बताया कि सुबह जब उन्होंने कॉल किया तो विशाल ने फोन नहीं उठाया, जिसके बाद दोपहर में मकान मालिक का फोन आया। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: https://deshajtimes.com/news/national/

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bhagalpur News: 'जान देकर करो प्यार साबित', प्रेमिका की एक बात ने ले ली आशिक की जान, ईद के बाद होने वाली थी शादी

क्या एक छात्रा से विवाद बनी मौत की वजह?

पुलिस की जांच में एक और एंगल सामने आया है। विशाल के एक दोस्त ने बताया कि उसकी एक सहपाठी छात्रा से किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी। वह छात्रा भी पास के ही एक लॉज में रहती थी और उसका एडमिट कार्ड सही था, और वह परीक्षा देने भी गई थी। दोस्त के मुताबिक, इस बात को लेकर विशाल और भी ज्यादा तनाव में आ गया था। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले भी दोनों में किसी बात पर विवाद हुआ था, जिसके बाद दोस्त ने विशाल को अपने कमरे पर बुलाकर समझाया था। यह भी पता चला है कि विशाल का कमरा अक्सर उसकी दोस्त भी आती-जाती थी। पुलिस इस छात्र आत्महत्या के मामले में प्रेम प्रसंग के एंगल से भी जांच कर रही है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आज का पंचांग: 13 मार्च 2026, शुक्रवार का शुभ और अशुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang Aaj Ka Panchang: चैत्र कृष्णपक्ष की दशमी तिथि के पावन अवसर पर...

IPL Practice Rules: BCCI के नए दिशा-निर्देश, अब एक पिच पर दो टीमें नहीं कर पाएंगी अभ्यास, जानिए क्या बदलेगा?

IPL Practice Rules: क्रिकेट के महासंग्राम इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का मंच सज रहा...

Rohtas News: लॉ छात्रा की संदिग्ध मौत, फरवरी में सगाई, मार्च में फंदे से उतरी लाश, क्या रहस्यमय है यह वारदात?

बिहार लॉ छात्रा की मौत: जीवन की किताब का एक पन्ना असमय ही मुड़...

Darbhanga News: 5 बिजली चोर, मुफ्तखोर, बिरौल में ‘Electricity Theft’ पर कड़ा एक्शन, बिजली विभाग की FIR

Electricity Theft: बिरौल में चला विशेष अभियान, पांच बिजली चोरों पर भारी-भरकम जुर्माना, जानें...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें