back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 11, 2026
spot_img

Bhagalpur News: जमीन के टुकड़े के लिए खूनी संघर्ष, रॉड से पीट-पीटकर 3 भाइयों के सिर फाड़े, LIVE वीडियो वायरल

spot_img
- Advertisement - Advertisement

Bhagalpur News: जमीन का एक टुकड़ा कैसे भाई को भाई का दुश्मन बना देता है, इसकी बानगी भागलपुर में देखने को मिली। मामूली से रास्ते के लिए ऐसा खूनी खेल खेला गया कि इंसानियत भी शर्मसार हो जाए। जिले के रजौन थाना क्षेत्र अंतर्गत मारनी गांव में पड़ोसियों ने लोहे की रॉड से एक ही परिवार के तीन लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया।

- Advertisement -

Bhagalpur News: जानें क्या है पूरा मामला

घटना का एक लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी पक्ष बेरहमी से हमला करते दिख रहे हैं। वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि दर्जनों बार वार किए जाने के बाद एक पक्ष के लोग जमीन पर गिर पड़े, लेकिन इसके बावजूद दूसरे पक्ष के लोग उन्हें पीटते रहे। इस मारपीट में दोनों पक्षों से कुल पांच लोग घायल हुए हैं। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। घायलों की पहचान संतोष सिंह, पंकज सिंह और मंटू सिंह के रूप में हुई है, जिनके सिर में गंभीर चोटें आई हैं।

- Advertisement -

घायल संतोष सिंह ने बताया कि उनका पड़ोसियों से पिछले पांच महीने से एक जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि चंदन सिंह, उमेश सिंह, ललन सिंह और कुंदन सिंह जबरदस्ती उनकी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bhagalpur News: शाहकुंड में गरजा प्रशासन का बुलडोजर, अतिक्रमण हटाकर खाली कराई गई सरकारी जमीन, मचा हड़कंप

Bhagalpur News: जमीन के टुकड़े के लिए खूनी संघर्ष, रॉड से पीट-पीटकर 3 भाइयों के सिर फाड़े, LIVE वीडियो वायरल

पीड़ित के अनुसार, सोमवार को जब वे अपनी जमीन पर एक पगडंडी (रास्ता) बना रहे थे, तो आरोपी पक्ष ने इसका विरोध किया और बात इतनी बढ़ गई कि आरोपियों ने लोहे की रॉड से तीनों भाइयों पर हमला कर दिया।

घायलों का मायागंज अस्पताल में इलाज जारी

परिजनों ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।इस पूरे मामले में यह बात सामने आई है कि यह कोई अचानक हुई घटना नहीं, बल्कि एक पुराना जमीन विवाद है जिसने इतना बड़ा रूप ले लिया। सभी घायलों का इलाज मायागंज अस्पताल में चल रहा है और पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भाबीजी घर पर हैं बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: क्या टीवी का जादू बड़े पर्दे पर चला?

Bhabi Ji Ghar Par Hain Box Office Collection: छोटे पर्दे पर धमाल मचाने वाली...

Araria News: अररिया में ‘मास्क चोर’ गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किए हजारों मास्क!

आवेश आलम अररिया। Araria News: अपराध की गहरी छाया में जब कोई छोटी घटना...

Araria News: अररिया में तेज हुई Farmer Registration की मुहिम, DM ने किया कैंपों का औचक निरीक्षण, जानिए किसानों को क्या मिलेगा लाभ

आवेश आलम अररिया। Farmer Registration: खेतों में लहलहाती फसलें और किसानों के चेहरों पर...

बोकारो में मैट्रिक-इंटर परीक्षा पर प्रशासन की पैनी नजर, DC-DDC ने केंद्रों पर मारा छापा, दिए सख्त निर्देश | Bokaro News

Bokaro News: परीक्षा की घंटी बजते ही परीक्षार्थियों के माथे पर चिंता की लकीरें...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें