spot_img

Bhagalpur Temple News: भागलपुर में शिव-पार्वती मंदिर से लाखों की चोरी, गांव में हड़कंप, पुलिस सक्रिय

भागलपुर के फुलवरिया गांव स्थित प्राचीन शिव-पार्वती मंदिर से चोरों ने उड़ाए लाखों के आभूषण और पूजा सामग्री, ग्रामीणों में आक्रोश के बाद पुलिस ने तेज की जांच। एक निर्दोष युवक को पूछताछ के लिए ले जाने से तनाव, पुलिस ने स्थिति संभाली और जल्द खुलासे का दिया आश्वासन।

spot_img
- Advertisement -

Bhagalpur Temple News: भागलपुर जिले के बाइपास थाना क्षेत्र अंतर्गत फुलवरिया गांव स्थित शिव-पार्वती एवं हनुमान मंदिर में बीते देर रात चोरों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है। चोर मंदिर का ताला तोड़कर लाखों रुपये मूल्य के आभूषण और पूजा सामग्री लेकर फरार हो गए, जिससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों ने इस घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया है।

- Advertisement -

आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -

लाखों के आभूषण और सामग्री चोरी: गांव में आक्रोश

गुरुवार सुबह जब ग्रामीण मंदिर पहुंचे, तो उन्होंने मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ पाया। अंदर जाकर देखने पर पता चला कि मंदिर से चांदी के नाग, मुकुट, गदा, कंगन, काढ़ा, झांझ, चामर, शंख, घड़ीघंट समेत चांदी और पीतल के कई बर्तन गायब थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत लगभग चार लाख रुपये है। इस वारदात ने गांव में सनसनी फैला दी है और ग्रामीणों में पुलिस के प्रति नाराजगी देखी जा रही है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bhagalpur Electricity News: 48 घंटे से बिजली गुल, लोगों ने किया सड़क जाम; शहर में हड़कंप

पुलिस जांच और ग्रामीणों का विरोध: तनाव के बाद शांति

घटना की जानकारी मिलते ही बाईपास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में गहन जांच की। बाद में डीएसपी विधि-व्यवस्था नवनीत कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों से पूरी जानकारी ली, साथ ही पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जांच के दौरान पुलिस एक संदिग्ध युवक को पूछताछ के लिए थाने ले गई, जिसका परिजनों ने विरोध किया। परिजनों का कहना था कि पूछताछ के लिए ले जाया गया युवक निर्दोष है।

मौके पर मौजूद महिला पुलिसकर्मियों और अधिकारियों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन काफी देर तक माहौल तनावपूर्ण बना रहा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आसपास के थानों की पुलिस और वज्र वाहन भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस प्रशासन ने लोगों को शांत कर स्थिति को नियंत्रित किया। बाईपास थानाध्यक्ष सुमन कुमार राय ने बताया कि मंदिर चोरी मामले की जांच विभिन्न बिंदुओं पर की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga -बेनीपुर अधिवक्ता समाचार: प्रेम कुमार झा को पाग-चादर से नवाजा, वकीलों में खुशी की लहर

बेनीपुर अधिवक्ता समाचार: बिहार राज्य विधिज्ञ परिषद् के सदस्य प्रेम कुमार झा को बेनीपुर बार एसोसिएशन ने पाग-चादर से सम्मानित किया। इस भावुक पल में उन्होंने अधिवक

Darbhanga -Benipur Electricity News: MLA की मांग पर ऊर्जा मंत्री का आश्वासन, बेनीपुर को मिलेगी निर्बाध बिजली की बड़ी राहत?

बेनीपुर में निर्बाध बिजली के लिए विधायक विनय चौधरी ने ऊर्जा मंत्री शैलेश मंडल से 132/33 केवी जीएसएस की स्थापना की मांग की है। मंत्री ने जल्द समाधान का आश्वासन द

Bihar Politics News: PM मोदी से मिले विजय सिन्हा, क्या बिहार की सियासत में मिलेगी नई जिम्मेदारी?

बिहार के कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने दिल्ली में PM मोदी से मुलाकात कर राम की मूर्ति भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच बिहार की मौजूदा सियासत और विजय सिन्हा की भविष्

Bhagalpur Kishor Dubne Se Maut News: बटेश्वर स्थान में गंगा स्नान के दौरान 14 वर्षीय संजीव की दर्दनाक मौत

Bhagalpur Kishor Dubne Se Maut News: भागलपुर के बटेश्वर स्थान पर गंगा स्नान करते समय 14 वर्षीय संजीव कुमार की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। तेज बहाव के कारण