
Bhagalpur News: जिस गंगा में डुबकी लगाकर लोग पुण्य कमाते हैं, वही आज तीन परिवारों के लिए मातम का समंदर बन गई। भागलपुर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक महिला को बचाने के प्रयास में तीन युवकों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।
Bhagalpur News: घोंघा घाट पर कैसे हुआ हादसा
मामला भागलपुर के कहलगांव स्थित घोंघा घाट का है। जानकारी के अनुसार, नया टोला ओलपुरा निवासी रुकमनी देवी गंगा में स्नान कर रही थीं, तभी अचानक उनका पैर फिसला और वह गहरे पानी में चली गईं। उन्हें डूबता देख उनके भतीजे, 26 वर्षीय कृष्ण कुमार (पिता- नंदलाल साह), 24 वर्षीय सनी कुमार (पिता- शालिग्राम साह) और 26 वर्षीय बॉबी कुमार, अपनी फुआ को बचाने के लिए तुरंत गंगा नदी में कूद पड़े। लेकिन गंगा का बहाव इतना तेज था कि वे अपनी फुआ को तो बचा नहीं पाए, उल्टे खुद भी तेज धारा में फंसकर गहरे पानी में समा गए। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।
महिला सुरक्षित, युवकों के शव बरामद
चीख-पुकार सुनकर घाट पर मौजूद स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े। लोगों ने किसी तरह रुकमनी देवी को तो सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिनका इलाज एक निजी क्लिनिक में चल रहा है। वहीं, तीनों युवक तब तक डूब चुके थे। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से तीनों युवकों के शवों को गंगा से बाहर निकाला गया। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम पसरा है। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।


