

Bhagalpur News: रिश्तों का धागा जब उलझता है तो अंजाम अक्सर दिल दहला देने वाला होता है। भागलपुर के बरारी से एक ऐसी ही कहानी सामने आई है, जहां एक बंद कमरे में मिली लाश ने कई अनसुलझे सवाल खड़े कर दिए हैं।
Bhagalpur News: दहेज की बलि चढ़ी या कोई और वजह?
भागलपुर के बरारी थाना क्षेत्र में सोमवार की शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक महिला का शव उसके ही घर में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान तीन बच्चों की मां के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, महिला ने अपने तीनों बच्चों को स्कूल भेजा था, जिसके बाद उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं निकली, तो परिजनों को शक हुआ। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। दरवाजा तोड़ने पर अंदर का मंजर देखकर सबके होश उड़ गए, महिला का शव पंखे से झूल रहा था।

घटना की सूचना मिलते ही बरारी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। एक तरफ जहां ससुराल वाले इसे आत्महत्या बता रहे हैं, वहीं मृतका के मायके वालों ने इसे सोची-समझी हत्या करार दिया है। मृतका के पिता ने पति इम्तियाजूल समेत आठ लोगों पर दहेज के लिए बेटी की हत्या करने का गंभीर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। उनका कहना है कि 2013 में शादी के कुछ साल बाद से ही उनकी बेटी को दहेज प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा था।
ससुराल और मायके के दावों में उलझी गुत्थी
मृतका की सास जोहरा बेगम ने पुलिस को बताया कि घर में किसी भी तरह का कोई विवाद नहीं था और सब कुछ सामान्य था। उनका बेटा इम्तियाजूल सऊदी अरब में काम करता है और परिवार में किसी चीज की कोई कमी नहीं थी। वहीं, मायके वालों का आरोप है कि पति के विदेश में रहने के बावजूद ससुराल वाले लगातार उसे और दहेज लाने के लिए परेशान करते थे। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। पुलिस अब इन दोनों परस्पर विरोधी बयानों के बीच सच्चाई की तलाश में जुट गई है। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला हत्या और आत्महत्या के बीच फंसा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल, पुलिस ने मायके वालों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और सभी आरोपियों से पूछताछ की तैयारी कर रही है। इलाके के लोगों से भी इस मामले में जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि मौत की गुत्थी को सुलझाया जा सके।


You must be logged in to post a comment.