back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 13, 2026
spot_img

Bhagalpur Big News: भागलपुर पर टूटा Middle East War के मिसाइल का कहर, जहाज पर हमले में BHAGALPUR के एडिशनल चीफ इंजीनियर की मौत!

spot_img
- Advertisement -

Bihar Man Killed: समंदर की लहरों पर तैरता जहाज कब बारूद की आग में घिर जाए, कोई नहीं जानता। मध्य पूर्व की अशांति ने बिहार के एक घर का चिराग बुझा दिया है, जहां अब सिर्फ मातम पसरा है। इराक से सिंगापुर जा रहे एक तेल टैंकर पर हुए मिसाइल हमले में बिहार के भागलपुर निवासी एडिशनल चीफ इंजीनियर देवनंदन प्रसाद सिंह की मौत हो गई है। इस खबर के बाद से उनके पैतृक गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

- Advertisement -

कौन थे मिसाइल हमले का शिकार हुए Bihar Man Killed देवनंदन?

मूल रूप से भागलपुर जिले के कहलगांव प्रखंड स्थित रानिबिमिया गांव के रहने वाले देवनंदन प्रसाद सिंह एक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय शिपिंग कंपनी, ब्रावो शिपिंग कंपनी में एडिशनल चीफ इंजीनियर के महत्वपूर्ण पद पर कार्यरत थे। वे ‘सेफसी विष्णु’ नामक ऑयल टैंकर जहाज पर तैनात थे। जानकारी के मुताबिक, उनका जहाज इराक के बसरा पोर्ट से अलजुबैर होते हुए सिंगापुर की अपनी यात्रा पर था। इसी दौरान बीती रात यह जहाज मिसाइल हमले का शिकार हो गया। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। यह हमला उस क्षेत्र में जारी गंभीर Middle East Tension का परिणाम बताया जा रहा है, जिसमें जहाज पर सवार कई अन्य लोग भी घायल हुए हैं।

- Advertisement -

कंपनी ने गुरुवार को आधिकारिक तौर पर इस दुखद घटना की पुष्टि की। इस हमले में मारे गए Bihar Man Killed देवनंदन के निधन की खबर से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र में लोग स्तब्ध हैं। परिजन अब उनके पार्थिव शरीर को भारत लाने के प्रयासों में जुटे हैं। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bhagalpur News: भागलपुर के Jagdishpur में Central Government Team का तूफानी दौरा, विकास कार्यों की रफ़्तार देख हुए गदगद, दिए कई अहम निर्देश

परिवार से हुई थी आखिरी बातचीत

परिजनों ने बताया कि इस दर्दनाक हादसे से ठीक पहले उनकी देवनंदन से बात हुई थी। उन्होंने फोन पर कहा था कि वे समुद्र के बीच में हैं और अपनी ड्यूटी पर हैं, इसलिए लंबी बात नहीं कर सकते। किसे पता था कि यह उनकी आखिरी बातचीत होगी। गुरुवार सुबह करीब 8 बजे, शिपिंग कंपनी के दफ्तर से परिवार को फोन आया, जिसमें पहले उन्हें गंभीर रूप से घायल होने की सूचना दी गई। कुछ देर बाद ही उनके निधन की मनहूस खबर दे दी गई। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। मौजूदा Middle East Tension ने एक और निर्दोष की जान ले ली।

मृतक देवनंदन प्रसाद सिंह के परिवार में उनकी पत्नी के अलावा एक बेटा और एक बेटी हैं। उनका बेटा जापान की एक निजी कंपनी में काम करता है, जबकि बेटी मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रही है। इस खबर के बाद से पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

IPL Practice Rules: BCCI के नए दिशा-निर्देश, अब एक पिच पर दो टीमें नहीं कर पाएंगी अभ्यास, जानिए क्या बदलेगा?

IPL Practice Rules: क्रिकेट के महासंग्राम इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का मंच सज रहा...

Rohtas News: लॉ छात्रा की संदिग्ध मौत, फरवरी में सगाई, मार्च में फंदे से उतरी लाश, क्या रहस्यमय है यह वारदात?

बिहार लॉ छात्रा की मौत: जीवन की किताब का एक पन्ना असमय ही मुड़...

Darbhanga News: 5 बिजली चोर, मुफ्तखोर, बिरौल में ‘Electricity Theft’ पर कड़ा एक्शन, बिजली विभाग की FIR

Electricity Theft: बिरौल में चला विशेष अभियान, पांच बिजली चोरों पर भारी-भरकम जुर्माना, जानें...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें