spot_img

भागलपुर सुपरवाइजर और एसपी कार्यालय में कोरोना विस्फोट, नौ कर्मी मिले कोरोना पोजिटिव

spot_img
- Advertisement -

भागलपुर में अचानक से कोरोना की रफ्तार काफी तेज हो गई है। इसके संक्रमण से जिले में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिले में कोरोना 29 नए मरीज मिले हैं। इनमें भागलपुर के सिटी एएसपी, मायागंज अस्पताल के दो एमबीबीएस छात्र, तिलकामांझी निवासी महिला व एसएम कॉलेज में पढ़ने वाली उसकी बेटी शामिल हैं।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

तिलकामांझी क्षेत्र में एक मासूम समेत चार संक्रमित मिले। इनमें 11 साल का बच्चा व 68 साल की बुजुर्ग महिला शामिल हैं। इसके अलावा 53 साल की महिला व उनकी 28 साल की बेटी संक्रमित हैं। बरहपुरा निवासी 24 साल का युवक, आदमपुर निवासी 25 साल का युवक, मुंदीचक निवासी 37 साल का युवक के अलावा एक निजी नर्सिंग होम में हार्ट की सर्जरी कराने वाले 76 साल के बुजुर्ग को भी कोरोना हो गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  भागलपुर में अब ज्वेलर्स की सुरक्षा पुख्ता! दुकान में बटन दबाते ही पहुंच जाएगी पुलिस, जानें क्या है नया प्लान

इसके साथ ही नवगछिया के राजेंद्र कॉलोनी का 42 साल का युवक, कदवा निवासी 61 साल के बुजुर्ग, हरनाचक निवासी 70 साल के बुजुर्ग, नवगछिया निवासी 46 साल की महिला कोरोना संक्रमित पाई गई। रंगरा प्रखंड के भवानीपुर में 35 साल की महिला, चापर में 35 साल का युवक तथा गोपालपुर के तिरासी में 17 साल का किशोर भी पोजिटिव पाया गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bhagalpur Crime शादी की खुशियां मातम में बदलीं! प्रेम विवाह को राजी था परिवार, बेटे की फंदे से लटकी मिली लाश| कई सवाल |पिता के खुलासे ने बढ़ाई उलझन

वहीं, कोरोना संक्रमण में नवगछिया अनुमंडल के भी नौ लोग शामिल हैं। जांच में गोड्डा और बांका जिले के एक-एक संक्रमित भी मिले। जिले के मंगलवार को 20 संक्रमित स्वस्थ भी हुए। इधर नवगछिया पुलिस जिला क्षेत्र अंतर्गत अनुमंडल अस्पताल नवगछिया के सुपरवाइजरौर एसपी नवगछिया कार्यालय में कार्यरत 42 साल की महिला पुलिसकर्मी संक्रमित पायी गयी हैं।

यह भी पढ़ें:  भागलपुर में खूनी खेल! जलकर विवाद में अधेड़ को गोली मारी|5 लोग और आवेदन

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सोनपुर मेला में अब फाइव स्टार होटल वाला ठाठ! 3000 में स्वीस कॉटेज, पटना से बस इतने में घूमें

Sonepur Mela: विश्वप्रसिद्ध सोनपुर मेला 22 नवंबर 2026 से शुरू हो रहा है। पर्यटकों को फाइव स्टार होटल जैसी सुविधाएं मिलेंगी। 6 स्वीस कॉटेज 3 हजार रुपये प्रतिदिन में उपलब्ध हैं#SonepurMela2026,#BiharTourism,#BiharNews

Bihar Bridge Politics |’डेढ़ साल से चल रहा पुल, अब क्यों उद्घाटन?’ तेजस्वी ने PM मोदी पर बोला हमला, बिहार में बवाल

Bihar Bridge Politics: बिहार में कच्ची दरगाह-बिदूपुर गंगा पुल के उद्घाटन पर राजनीतिक घमासान मच गया है। तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि डेढ़ साल से चल रहे पुल का अब#BiharPolitics,#TejashwiYadav,#PMModi

बिहार में होगी ड्रोन और आतिशबाजी! 360वें प्रकाश पर्व पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

Bihar Prakash Parv: बिहार में श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का 360वां प्रकाश पर्व 9 से 16 जनवरी 2027 तक भव्य रूप से मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 'बिहार है तैयार, जी आ#BiharPrakashParv,#GuruGovindSinghJi,#SamratChoudhary

बिहार में अब आपदा से पहले मिलेगी चेतावनी, कृषि में भी बंपर फायदा! राज्यपाल ने बताई भू-स्थानिक तकनीक की ताकत | पढ़िए – भारत-श्रीलंका...

Bihar Geospatial Technology: बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन ने भू-स्थानिक तकनीक की अहमियत बताई है। आईआईटी पटना में भारत-श्रीलंका कार्यशाला के समापन पर उन्हों#BiharNews,#GeospatialTech,#DisasterManagement