spot_img

Bhagalpur Crime News: ₹1500 के लिए DJ वाले की पीट-पीटकर हत्या, मायागंज में तोड़ी सांसें, सड़क पर उतरा परिवार

spot_img
- Advertisement -

Bhagalpur Crime News: इंसानी जान की कीमत चंद रुपयों से भी सस्ती हो गई है। भागलपुर में उधार के महज 1500 रुपये के लिए एक डीजे संचालक को अपनी जान गंवानी पड़ी, जब पैसे मांगना उसपर काल बनकर टूट पड़ा। आरोपी ने लाठी-डंडों से पीटकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

- Advertisement -

मामला भागलपुर के असरगंज थाना क्षेत्र का है, जहां अमैया गांव के रहने वाले परीक्षण सिंह के 30 वर्षीय बेटे चंदन सिंह की बुधवार रात निर्मम पिटाई के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसर गया है और पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। चंदन सिंह डेकोरेशन और डीजे बजाने का काम करके अपने परिवार का पेट पालते थे।

- Advertisement -

Bhagalpur Crime News: ₹1500 के लिए DJ वाले की पीट-पीटकर हत्या, मायागंज में तोड़ी सांसें, सड़क पर उतरा परिवार

- Advertisement -

Bhagalpur Crime News: 1500 रुपये के विवाद में गई जान

मृतक चंदन की पत्नी सोनम कुमारी ने रोते-बिलखते हुए बताया कि लखनपुर गांव के चितरंजन कुमार पर कुर्सी किराए का 1500 रुपये बकाया था। यह बकाया लगभग छह महीने पुराना था। जब चंदन बुधवार को अपने पैसे मांगने चितरंजन के पास पहुंचे, तो उसने पैसे देने से साफ इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। आरोपी चितरंजन ने गुस्से में आकर चंदन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। इस निर्मम हत्या ने सबको झकझोर कर रख दिया है।

यह भी पढ़ें:  Bhagalpur News: भागलपुर से ऐतिहासिक Hajj Yatra का पहला काफिला रवाना, 135 यात्री मदीना के लिए भरेंगे उड़ान

घटना के तुरंत बाद, परिजन घायल चंदन को लेकर असरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। वहां मौजूद डॉ. कामिनी कुमारी ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन, मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान चंदन ने दम तोड़ दिया।

आक्रोशित परिजनों ने किया सड़क जाम

चंदन की मौत की खबर जैसे ही उनके गांव पहुंची, परिजनों और स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। मृतक हाल ही में बाथ थाना क्षेत्र के झोझी मुसहरी में अपना नया घर बनाकर परिवार के साथ रह रहे थे। आक्रोशित परिजनों ने झोझी मुसहरी के पास ही शव को रखकर सड़क जाम कर दिया। वे आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी और परिवार के लिए उचित मुआवजे की मांग कर रहे थे। इस वजह से लगभग दो घंटे तक सड़क पर यातायात पूरी तरह से ठप रहा। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सड़क जाम की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। भागलपुर के लॉ एंड ऑर्डर डीएसपी नवनीत कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर अर्जुन प्रसाद, बाथ थानाध्यक्ष मंटू कुमार, सुल्तानगंज थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार और शाकुण्ड थानाध्यक्ष अनिल कुमार साह अपनी टीमों के साथ मौके पर पहुंचे। उनके साथ सुल्तानगंज के प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीव कुमार भी मौजूद थे।

प्रशासन का आश्वासन और तत्काल मदद

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने आक्रोशित परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया और न्याय का पूरा भरोसा दिलाया, जिसके बाद जाम हटाया जा सका। प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि सरकार की ओर से तत्काल सहायता के रूप में मृतक के परिवार को 20 हजार रुपये का चेक सौंपा गया है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि सरकार द्वारा दी जाने वाली अन्य सभी सहायता राशि भी जल्द ही उपलब्ध कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें:  Bhagalpur News: बांका में Gas Tanker Accident भयावह टक्कर, युवक गंभीर, पढ़िए कैसे हुआ हादसा?

वहीं, डीएसपी नवनीत कुमार ने जानकारी दी कि बरारी पुलिस के समक्ष लिए गए मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर बाथ थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। चंदन अपने पीछे पत्नी सोनम कुमारी और एक छह साल की बेटी देवासी को छोड़ गए हैं। घटना के बाद से पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है और वह लगातार प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: कमाल CBSE 10th Result घनश्यामपुर के बाल कल्याण पब्लिक स्कूल का जलवा, संध्या कुमारी बनीं जिला टॉपर

CBSE 10th Result: बिहार के सुदूर देहाती इलाके में स्थित बाल कल्याण पब्लिक स्कूल,...

Darbhanga News: दरभंगा में Cyber Fraud, KYC अपडेट के बहाने लाखों की फ्रॉड!

Cyber Fraud: आजकल साइबर ठगों की नजरें आपके बैंक खातों पर हैं। एक महिला...

Bhagalpur News: बिहार हाउस लिस्टिंग…भागलपुर में आज से शुरू मकानों का ऑनलाइन सर्वे, जानें पूरी प्रक्रिया

बिहार हाउस लिस्टिंग: अगर आप बिहार में रहते हैं, तो यह खबर आपके लिए...