बिहार के बांका जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां, दरिंदगी की जो घटना सामने आई है उसे जान हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए। हैवानों ने पहले तो 8 साल की बच्ची का गैंगरेप (Eight-year-old girl gang-raped) किया। फिर आंखें फोड़ दी। इतना ही नहीं, इसके बाद उसकी हत्या कर दी। फिर कपड़े उतारकर शव को रेत के नीचे दफना दिया।
घटना से आक्रोशित लोग सड़क पर उतर आए। हाथों में तख्ता लेकर प्रदर्शन करने लगे। स्कूली बच्चों ने आरोपियों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, वह आठ साल की बच्ची अपने दोस्तों के साथ होली खेल रही थी। तभी वहां कुछ लड़के आ गए और बच्ची को उठाकर ले गए। दरिंदों ने पहले तो गैंगरेप किया, इतने में मन नहीं भरा तो हैवानों ने मासूम की दोनों आंखें फोड़ दी। इसके बाद उसकी हत्या कर दी। फिर कपड़े उतारकर शव को रेत के नीचे दफना दिया।
बताया जाता है कि बच्ची होली के दिन दोपहर दो बजे अपने घर के बाहर सहेलियों के साथ होली खेल रही थी। इसी बीच दुर्गा मंदिर के पास से अचानक वह गायब हो गयी। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन कोई अता-पता नहीं चल सका। जिसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
सहेली ने बताया कि दुर्गा मंदिर के पास एक लाल रंग का ऑटों आया और उसे बिठाकर ले गया। जिसके बाद लाल रंग के ऑटो का पता लगाया गया तब पता चला की पेंटर का काम करने वाला सागर सोनी ऑटो भी चलाता है लेकिन उसने इस मामले में अपनी संलिप्तता से इनकार कर दिया। वही छानबीन में जुटी पुलिस को सूचना मिली की बालू से ढक करके बच्ची की लाश को रखा गया है।
पुलिस जब मौके पर पहुंची तब देखा कि बच्ची की लाश पर कोई कपड़ा नहीं है और उसकी शरीर के कई अंगों से खून बह रहे है उसकी आंख भी फोड़ दी गयी है। शव देखने से ऐसा लग रहा था कि बच्ची के साथ कुछ लड़कों ने काफी दरिंदगी की उसकी आंख फोड़ डाली और हत्या कर शव को छिपा दिया। पुलिस अब अपराधियों को खोजने में लगी इसी बीच ऑटो के भाग जाने पर पुलिस ने पूछताछ के लिए उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया।
उसी के कहने पर ऑटो चालक डोमन पासवान,अजय वर्णवाल, श्रीधर वर्णवाल, सहित 4 को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस लगातार ऑटो मालिक सागर सोनी को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस कि शिथिलता के बाद लोगो का गुस्सा काफी बढ़ गया है जल्द से जल्द आरोपी को पकड़ने और फांसी की सजा की मांग कर रहे हैं।
एसडीपीओ प्रेमचन्द्र सिंह ने
बताया कि घटना की जानकारी होते ही वे खुद पूरे मामले पर नजर रख रहे है। चार लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। एसडीपीओ ने कहा कि इस मामले में जो भी दोषी होंगे उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।
मृतक बच्ची के चाचा उत्तम कुमार के लिखित आवेदन पर मामला दर्ज करते हुए लाश को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया गया है। परिजनों का आरोप है कि गायब होने की सूचना के बाद से ही अगर पुलिस छानबीन करती से बच्ची को बचाया जा सकता था। इस घटना को लेकर इलाके के बच्चे सड़क पर उतर आए और हाथों में तख्ता लेकर प्रदर्शन करने लगे। स्कूली बच्चों ने आरोपियों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की है।
मासूम का शव देख खड़े हो गए रोंगटे
घटना का पता लगते ही पीड़िता के परिवार ने काफी तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। फिर रात को करीब 11 बजे गांव के लोग बच्ची को तलाशते हुए चांदन रेलवे स्टेशन के पास पहुंचे। वहां एक नाले के पास तीन से चार कुत्ते घूम रहे थे। कुछ लोगों को शक हुआ और उन्होंने जब नाले में घुसकर देखा तो बालू के नीचे बच्ची का शव दफन था। जिसे देख उनको रोंगटे खड़े हो गए। क्योंकि मासूम के शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था और खून से लहूलुहान थी। दोनों आंखें फूटी हुई थीं। लाश देखते ही परिजन चीखने लगे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
रोता-बिलखते 5 साल का भाई बोला-वो लोग दीदी को उठाकर ले गए
दरअसल, हैवानियत की यह दिल दहला देने वाली घटना बांका के चांदन थाना इलाके का है। जहां शनिवार दोपहर अपने भाई और दोस्तों के साथ होली खेलने के लिए निकली बच्ची का कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया। इसके बाद सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया।
अपहरण के वक्त मौके पर मौजूद पीड़िता के 5 साल का भाई रोता-बिलखता घर पहंचा और परिजनों को पूरी कहानी बताई। बच्चे ने बताया कि हम लोग होली खेल रहे थे, तभी ई रिक्शा पर कुछ लड़के आए और दीदी को जबदस्ती बिठाकर साथ ले गए। मैं पीछे दौड़ा, लेकिन अचानक वह गायब हो गए।
पुलिस ने मामले में तीन लोगों को किया गिरफ्तार
खौफनाक वारदात की खबर लगते ही मौके पुलिस-प्रशासन पहुंचा और शव को कब्जे में लिया गया। इसके बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। वहीं परिवार की शक के आधार पर पुलिस ने गांव के ही तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनसे पूछताछ जारी है। मामले की जांच कर रहे बेलहर एसडीपीओ प्रेमचंद्र सिंह ने कहा जल्द ही पूरी घटना का खुलासा होगा। ई रिक्शा का मालिक अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।