back to top
17 अगस्त, 2024
spot_img

Bhagalpur News: करमा-धरमा पर्व के लिए तालाब में नहाने गईं पांच लड़की डूबी, चार की माैत

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

संतोष पांडेय। Bhagalpur News: करमा-धरमा पर्व के लिए तालाब में नहाने गईं पांच लड़की डूबी, चार (Four girls died due to drowning in Banka, Bhagalpur) की माैत। जहां, बड़ी खबर बांका से है। यहां, चांदन के आनंदपुर थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया है।

बेहरार गांव में मंगलवार की सुबह तालाब में नहाने गई पांच में से चार लड़कियाें की तालाब में डूबने मौत हाे गई है। वहीं, एक की हालत गंभीर है। गंभीरावस्था में उसका सिमुलतला में इलाज चल रहा है।

करमा-धरमा पर्व के मौके पर बड़ा हादसा

जानकारी के अनुसार, पांचों लड़की करमा-धरमा पर्व के मौके पर नहाने तालाब गई थीं। तभी एक के बाद एक पांचों गहरे पानी में चली गईं। इसमें ,बेहरार गांव निवासी शंकर यादव की 14 वर्षीय बेटी पूनम कुमार, संजय यादव की 12 साल की बेटी निशा कुमार, विनोद यादव की 15 वर्षीय बेटी पुष्पा कुमारी और बजरंगी यादव की 14 साल की बेटी ज्योति कुमारी है। वहीं,आठ साल की पिरोती कुमारी को ग्रामीणों ने किसी तरह बचाकर बेहोशी की हालात में अस्पताल पहुंचाया है। जहां, इलाज चल रहा है। हादसे के बाद परिवार वालाें के साथ पूरे गांव में मातम का माहाैल है।

गांव की पांच लड़कियां मंगलवार की सुबह नहाने के लिए तालाब

बताया जा रहा है कि गांव की पांच लड़कियां मंगलवार की सुबह नहाने के लिए तालाब पर गई थीं। इसी दौरान एक बच्ची तालाब के गहरे पानी में चली गयी। एक दूसरे काे बचाने के दाैरान चाराें बच्चियों की माैत डूबने से हो गई।

मौके पर लोगों की बड़ी भारी भीड़ जमा हो गई

ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद चारों लड़कियों के शवों को पानी से बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों बच्चियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और छानबीन शुरू की। मौके पर लोगों की बड़ी भारी भीड़ जमा हो गई।

चांदन थानाध्यक्ष विष्णुदेव कुमार ने बताया

स्थानीय युवकों की मदद से पुलिस ने चारों शवों को बाहर निकाला। चांदन थानाध्यक्ष विष्णुदेव कुमार ने बताया कि चारों बच्चियों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बांका भेज दिया गया है। सीओ रविकांत कुमार ने बताया कि आपदा प्रबंधन से जल्द ही पीड़ित परिवार को सहायता राशि उपलब्ध करा दी जाएगी।

जरूर पढ़ें

बाइक चोरों का आतंक! सुबह पूजा और शाम सब्ज़ी – दोनों वक्त चोर सक्रिय! गौतमाश्रम और ब्रह्मपुर से 2 बाइकें 1 ही दिन गायब

जाले और कमतौल समेत आसपास के क्षेत्रों में बढ़ती वाहन चोरी की घटनाएं एक गंभीर चिंता...

रजा चौक पर क्यों भड़की भीड़? आपत्तिजनक तख्तियां, पिटाई-कार्रवाई का क्या है सच? पढ़िए भरवाड़ा में बवाल!

स्वतंत्रता दिवस पर दरभंगा के सिंहवाड़ा प्रखंड के भरवाड़ा में बवाल! रजा चौक पर...

Darbhanga में किशोर का अपहरण! कार से उठाया,मांगी 30 लाख फिरौती… मोबाइल ऑन-ऑफ, मगर ये सोनकी पुलिस है…

दरभंगा में 30 लाख के लिए 16 वर्षीय किशोर का अपहरण! पुलिस ने सकुशल...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें