
Gopal Mandal: सियासत की दुनिया में कुछ चेहरे ऐसे होते हैं, जिनका विवादों से चोली-दामन का साथ होता है। हर कुछ दिन पर एक नया बखेड़ा उनके नाम के साथ जुड़ जाता है।
पूर्व विधायक Gopal Mandal एक बार फिर अपने पुराने अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। भागलपुर में होलिका दहन के अवसर पर उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह सरेआम हथियार लहराते दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वायरल वीडियो आग की तरह फैल गया, जिसके बाद पुलिस प्रशासन भी हरकत में आ गया है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।
Gopal Mandal पर लगा गंभीर आरोप
मामले की गंभीरता को देखते हुए भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) ने तत्काल जांच के आदेश दिए हैं। यह जांच एक जिला स्तर के वरीय पदाधिकारी को सौंपी गई है। पुलिस अब इस बात का पता लगा रही है कि वीडियो असली है या नहीं और उसमें दिखाया गया हथियार लाइसेंसी था या अवैध। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही मामले की पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी।

पहले भी विवादों से रहा है नाता
यह कोई पहली बार नहीं है जब पूर्व विधायक का नाम हथियारों को लेकर विवादों में आया हो। इससे पहले भी, जब वे विधायक थे, तब वे पूर्वी बिहार के सबसे बड़े अस्पताल, मायागंज अस्पताल में हथियार लेकर पहुंच गए थे, जिसको लेकर खूब हंगामा हुआ था। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। उनके इस तरह के कारनामे अक्सर चर्चा का विषय बने रहते हैं। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
क्या कहती है पुलिस?
इस पूरे मामले पर सिटी डीएसपी अजय चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व विधायक के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली गई है। पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं से मामले की गहन जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।







You must be logged in to post a comment.