back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 21, 2026
spot_img

भागलपुर में मिला बारूद का जखीरा, SSP बाबूराम की बड़ी कार्रवाई, तस्कर ने उगले राज, कोलकाता से लाता था बारूद

spot_img
- Advertisement - Advertisement

भागलपुर जिले के ततारपुर थाना क्षेत्र स्थित के काजवालीचक में हुए धमाके मामले में गिरफ्तार घायल नवीन मंडल की सूचना पर गुरुवार को बबरगंज थाना क्षेत्र के हुसैनाबाद निवासी आशीष गुप्ता के घर पर गुरुवार को एसएसपी के नेतृत्व में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में बारूद बरामद किया गया है।

- Advertisement -

एसएसपी बाबू राम ने बताया कि नवीन मंडल से पूछताछ में ये बात सामने आई थी कि आशीष गुप्ता नाम का लड़का बारूद सप्लाई करता है। आशीष को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसने स्वीकार किया है कि कोलकाता से बारूद लाकर वो सप्लाई करता था।

- Advertisement -

इधर, तीन मार्च की रात भागलपुर में हुए भीषण धमाके के मास्टरमाइंड मो# आजाद ने पुलिसिया पूछताछ में धमाके पर पड़े रहस्य की परतें खोलते हुए तीन दिनों की रिमांड के दौरान बड़े खुलासे किए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bhagalpur News: नागपुर National Youth Parliament में भागलपुर की दहाड़, शिव सागर ने विकास की नीतियों पर उठाए तीखे सवाल

साथ ही आजाद ने पहले दिन पुलिस पदाधिकारियों को खुद की संलिप्तता कबूल करते हुए कहा,उसके मकान में अमोनियम नाइट्रेट, बारूद, सल्फर आदि का भंडारण किया हुआ था। आजाद ने यह बात भी कबूल की है कि पटाखा के अवैध निर्माण और विस्फोटक पदार्थों के गैरकानूनी धंधे की उसे वर्षों से जानकारी थी।

उसने लीलावती और उसके कुनबे में मोती पूंजी लगा रखी थी। पटना रेफर किये गए जख्मी नवीन मंडल उर्फ नवीन आतिशबाज ने पहले ही पूछताछ में पुलिस को आजाद की संलिप्तता की पुलहत जानकारी दे रखी थी। उस आधार पर आजाद से पूछताछ में सख्ती दिखा उसकी धमाके में संलिप्तता के साक्ष्य जुटाना शुरू कर दिया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

21 फरवरी 2026: आज पाएं फ्री दमदार रिवॉर्ड्स के साथ Free Fire MAX Redeem Codes

Free Fire MAX Redeem Codes: मोबाइल गेमिंग की दुनिया में रोमांच और प्रतिस्पर्धा लगातार...

धुरंधर 2: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ की डबिंग हुई पूरी, इस धांसू तारीख को सिनेमाघरों में मचाएगी धमाल!

Dhurandhar 2 News: रणवीर सिंह की 'धुरंधर' ने जिस तरह बॉक्स ऑफिस पर धूम...

Malayalam Horror Films: दिल दहला देने वाली ये फिल्में कर देंगी आपकी रूह कांपने पर मजबूर!

Malayalam Horror Films: इस वीकेंड अगर आप अपनी शाम को सिहरन और रोमांच से...

वॉशिंग मशीन: नया जैसा चमकाने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स

Washing Machine: अगर आपकी वॉशिंग मशीन धीरे-धीरे अपनी चमक खो रही है, दुर्गंध दे...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें