मई,4,2024
spot_img

अवैध संबंध में प्रेमिका के पति ने गला रेता, प्रेमी की हत्या से उजड़ गया परिवार

spot_img
spot_img
spot_img

संतोष पांडेय, भागलपुर, देशज टाइम्स। अवैध संबंध में प्रेमी के पति और पुत्र ने मिलकर तीस साल के इतवारी पहाड़िया की गर्दन काट दी। इस हत्या के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल (murder of lover in illicit relationship) गई है।

जानकारी के अनुसार, गांव के ही महिला से इतवारी का अवैध संबंध था। इसको लेकर प्रेमिका के घर वालों से अक्सर इतवारी का विवाद और मारपीट हो रहा था। इसी प्रतिशोध में रविवार की दोपहर फिर से प्रेमिका के पति के साथ इतवारी का विवाद हुआ। मारपीट भी हुई। मगर इससे भी जी ना भरा तो इतवारी की हत्या कर दी गई। पढ़िए पूरी खबर

वारदात के बाद इतवारी के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोप पूसा पहाड़िया और उसके पुत्र सन्नी पहाड़िया को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त हथियार को भी पुलिस ने बरामद किया है। मामला सोमवार की सुबह का है जब उसका मर्डर किया गया। पढ़िए खबर विस्तार से…

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur News| आग से बौराईं औराई...Serial Cylinder Blast, 24 घर राख, 20 लाख की संपत्ति स्वाहा

जानकारी के अनुसार, सोमवार के अहले सुबह इतवारी पहाड़िया की धारदार हथियार से उक्त महिला के पति पूसा पहाड़िया और उसका बेटा ने सन्नी पहाड़िया ने मिलकर गर्दन काटकर हत्या कर दी। घटना आंतीचक थाना के रमजानी पहाड़िया टोली में सोमवार के अहले सुबह की है।

इतवारी मजदूरी करता था। उसी से अपने घर का भरण पोषण करता था। परिजन इस मामले पर कुछ भी खुलकर नहीं कहना चाह रहे हैं। वहीं उसके एकमात्र पुत्री कहना है कि सन्नी ने ही हत्या की है। पुलिस मामले की तह तक तहकीकात कर रही है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News, Harlakhi News ...अगले दिन भी पुलिस 'नदारद', 2 दुकानों में भीषण चोरी, तीसरी में ...

कहलगांव एसडीपीओ ने बताया कि रामजनीपुर निवासी चैता पहाड़िया के पुत्र इतवारी पहाड़िया को पूसा पहाड़िया और पुत्र सन्नी पहाड़िया ने मिलकर किसी धारदार हत्या गर्दन काटकर हत्या कर दी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें