मई,19,2024
spot_img

Bihar Crime: भागलपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, चार चक्का वाहन से लाकर फेंकी लाश, विरोध में लोगों ने किया सड़क जाम, पुलिस की मुस्तैदी पर सवाल

spot_img
spot_img
spot_img

भागलपुर जिले के मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र के भतोड़िया से गोलहु जाने वाली मुख्य सड़क मार्ग किनारे पुलिस ने रविवार को एक व्यक्ति का शव (MURDER of yang man in bhagalpur) बरामद किया है।

उक्त व्यक्ति के शरीर पर गोली के निशान हैं। आशंका जताई जा रही है कि अपराधियों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी है। मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है।

उल्लेखनीय है कि शहर में 24 घंटे के अंदर यह दूसरी हत्या की घटना सामने आई है। बीते शाम लोदीपुर थाना क्षेत्र के बाईपास के पास जमीन दिखाने के नाम पर युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम किया था।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Lok Sabha Election| Jaley से Singhwara....Silent Mode में

सुबह-सुबह मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र में हत्याकांड को लेकर शहर में पुलिस के गस्ती और मुस्तैदी को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। शनिवार को वरीय पुलिस अधीक्षक के द्वारा क्राइम मीटिंग कर सभी थाना प्रभारियों को अपराध की रोकथाम के लिए कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। उसके बावजूद लगातार दो घटना पुलिस की मुस्तैदी पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

घटना को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। मृतक के शरीर पर पांच से छह गोली के निशान देखे जा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हत्या कहीं अन्यत्र करके यहां पर शव को फेंका गया है। ग्रामीणों का कहना है कि देर रात एक उजले रंग की चार पहिया वाहन गांव में देखी गई थी। ग्रामीणों का कहना है कि चार पहिया वाहन से ही शव यहां ठिकाने लगाया गया है। ग्रामीणों में चर्चा है कि अवैध संबंध को लेकर हत्या की गई होगी।

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur News| IG Range Muzaffarpur.... Shivdeep Lande...वर्दी वाला विज्ञापन...तस्वीर लगाना भारी पड़ा, 4 लोगों पर FIR

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें