spot_img

Sultanganj News: सुल्तानगंज में पुलिस का बड़ा एक्शन, दो नाबालिगों समेत तीन अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार, इलाके में हड़कंप

spot_img
- Advertisement -

Sultanganj News: अपराध की दुनिया में कदम रखने वालों के मंसूबों पर जब खाकी का डंडा चलता है, तो बड़े-बड़े सूरमा भी पानी मांगते नजर आते हैं। सुल्तानगंज पुलिस ने एक बार फिर ऐसा ही कुछ कर दिखाया है, जहां अवैध हथियारों के साथ तीन लोगों को दबोचा गया है।

- Advertisement -

भागलपुर जिले की सुल्तानगंज थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध हथियारों के जखीरे के साथ तीन लोगों को धर दबोचा है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक युवक और दो नाबालिग शामिल हैं, जिनके पास से दो देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। इस कार्रवाई से इलाके के अपराधियों में हड़कंप मच गया है। मामले की जानकारी प्रशिक्षु एएसपी सयाम रजा ने एक प्रेसवार्ता कर दी।

- Advertisement -

Sultanganj News: गुप्त सूचना पर पुलिस ने की ताबड़तोड़ छापेमारी

प्रशिक्षु एएसपी सयाम रजा ने बताया कि पुलिस को अपने गुप्तचरों से सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध युवक किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें इंस्पेक्टर मृत्युंजय कुमार और एसआई आशुतोष कुमार समेत अन्य पुलिस बल शामिल थे। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। इसी दौरान अब्जुगंज के पास से महादेव कुमार नामक युवक को एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bhagalpur Crime News: रंगदारी और जान से मारने की धमकी, पीड़ित ने पुलिस से मांगी सुरक्षा

वहीं, दूसरी तरफ पुलिस ने दो नाबालिगों को भी हिरासत में लिया, जिनके पास से एक और देसी कट्टा बरामद हुआ है। पुलिस अब इन तीनों के अपराधिक इतिहास को खंगालने में जुट गई है, ताकि इनके पुराने कारनामों और किसी बड़े गिरोह से जुड़े होने की भी जानकारी मिल सके। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। पुलिस का मानना है कि इनकी गिरफ्तारी से किसी बड़ी घटना को होने से रोक लिया गया है।

पूछताछ जारी, बड़े खुलासे की उम्मीद

पुलिस गिरफ्तार युवकों से कड़ी पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे इन हथियारों का इस्तेमाल किस वारदात को अंजाम देने के लिए करने वाले थे। पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों तक पहुंचने का भी प्रयास कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ में कई और बड़े खुलासे होने की उम्मीद है और जल्द ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों को भी सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। फिलहाल, तीनों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani News: मधुबनी की शिक्षा व्यवस्था सुधरेगी, मास्टर प्लान तैयार, निजी स्कूलों की बेस्ट प्रैक्टिस होंगी लागू, पढ़िए क्या होगा फ़टाफ़ट!

शिक्षा व्यवस्था सुधार: मधुबनी में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए जिला प्रशासन पूरी...

Darbhanga News: शुभ कार्यों के लिए Commercial Gas Cylinder, सरकार का नया नियम, ऐसे करें आवेदन!

Commercial Gas Cylinder: शादी-ब्याह, मुंडन और उपनयन जैसे शुभ कार्य अब गैस की किल्लत...

सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनते ही PM मोदी ने दी बधाई, बोले- ‘ऊर्जावान नेतृत्व बिहार को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा’

सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री: बिहार की सियासत में भूचाल के बाद अब नई सरकार का...