भागलपुर में स्नान करने के दौरान डूबकर तीन बच्चों की मौत हो गई जिनमें दो सहोदर भाई थे। तीसरा बच्चा उनका दोस्त था। स्थानीय लोगों की मदद से सभी का शव निकाल लिया गया है। नहाने के दौरान चार बच्चे डूबे थे। सभी आपस में एक दूसरे को बचाने में डूब गए। एक बच्चे को बचा लिया गया।
पुलिस जिला नवगछिया अंतर्गत बिहपुर प्रखंड के सोनवर्षा गांव स्थित घटोरा घाट पर रविवार को स्नान करने के क्रम में गंगा नदी में डूबने से तीन किशोरों की मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम ने शव को नदी से बाहर निकाला।
बिहपुर के सोनवर्षा स्थित घटोरा घाट पर स्नान करने के दौरान दो सहोदर भाई सहित तीन बच्चों की मौत हो गयी है। घटना रविवार की है। मृतकों में सोनवर्षा वार्ड नम्बर 10 के लालटू कुमार का पुत्र सागर कुमार (16) और साहिल कुमार तथा मिंटु कुमार का पुत्र गौरव कुमार (15) शामिल हैं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि रविवार की सुबह तीनों बच्चे करीब आठ बजे गंगा स्नान करने गये थे। स्नान करने के क्रम में पहले साहिल डूबने लगा तो उसका सहोदर भाई सागर बचाने का प्रयास करने लगा। इसी क्रम में सागर भी डूबने लगा तो गौरव ने बचाने का प्रयास किया। इसी क्रम में गौरव भी डूबने लगा। तीनों बच्चों को डूबते देख बाहर खड़ा करुण उर्फ कारे बचाने के लिए पानी में उतरा। वह गमछा फेंककर बचाने का प्रयास कर रहा था। तभी डूबने लगा तो गुड्डू ने खींचकर कारे को बचा लिया।
बच्चों के डूबने की सूचना पर घाट के पास बैठे लोगों समेत आसपास के लोग गंगा में उसे निकालने का प्रयास करते रहे। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद स्थानीय गोताखोरों पहले दो बच्चों को निकाला।
मौके पर दल बल के साथ पहुंचे बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। मृतकों में सोनवर्षा 10 नंबर वार्ड मास्को टोला निवासी राजीव कुमर के एकलौता पुत्र 17 वर्षीय गौरव कुमार, पीयूष कुमर उर्फ लालू कुमर के दोनों पुत्र 15 वर्षीय सागर कुमार और 13 वर्षीय साहिल कुमार शामिल हैं।
सागर दसवीं कक्षा एवं साहिल नवमीं कक्षा का छात्र था। दोनों कन्या उच्च विद्यालय सोनवर्षा में पढ़ाई कर रहे थे। गौरव इसी साल मैट्रिक की परीक्षा पास किया था। डूबने की सूचना मिलने के बाद घाट पर ग्रामीणों की भीड़ लग गयी।
जानकारी मिली है कि एक किशोर का पैर नहाने के दौरान फिसल गया। जिसे बचाने के क्रम में अन्य युवक भी अथाह जल में चले गए और देखते ही देखते डूब गए। घटना के बाद से जहां परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं गांव में हुए इस बड़ी घटना से दो घरों के चिराग ही बुझने से गांव में मातम पसरा पड़ा है।