spot_img

Madhubani से बड़ी खबर, Nepal के साथ Bilateral Discussion में खुले कई आयाम

मुख्य बातें: मधुबनी के डीएम अरविंद कुमार वर्मा ने कहा, भारत नेपाल के बीच है सदियों से बेटी रोटी का संबंध,जनकपुरधाम में इंडो नेपाल जिला स्तरीय सीमा समन्वय समिति की बैठक आयोजित, मानव तस्करी, शराब के भारतीय सीमा में प्रवेश पर नियंत्रण,मादक पदार्थो की तस्करी, नो मेंस लैंड में अतिक्रमण, सूचनाओं का आदान-प्रदान,जाली नोटों पर अंकुश, अपराधियों की धड़पकड़ सहित कई विषयों पर हुई गंभीर चर्चा, पढ़िए पूरी रिपोर्ट मधुबनी ब्यूरो प्रमुख समीर कुमार मिश्रा के साथ

spot_img
- Advertisement -

मधुबनी / नेपाल, देशज टाइम्स ब्यूरो। भारत-नेपाल जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक होटल यात्री निवास, जनकपुर धाम, नेपाल में आयोजित हुई।

- Advertisement -

जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सहित जिले के वरीय अधिकारियों का दल भारत नेपाल जिला स्तरीय सीमा समन्वय समिति” की बैठक में शामिल हुआ। अत्यंत सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित इस बैठक में विभिन्न मुद्दों पर द्विपक्षीय चर्चा हुई।

- Advertisement -

जिनमें मानव तस्करी, शराब के भारतीय सीमा में प्रवेश पर नियंत्रण, बॉर्डर पर अतिक्रमण, जाली नोटों पर अंकुश, अपराधियों की धरपकड़ ,सूचनाओं का आदान-प्रदान सहित कई अन्य महत्वपूर्ण विषयी पर व्यापक चर्चा हुई।।

- Advertisement -

जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा ने भारतीय प्रतिनिधिमंडल का गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं अत्यंत सौहार्दपूर्ण वातावरण में बैठक आयोजित करने को लेकर नेपाल के प्रतिनिधिमंडल में शामिल अधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित करते कहा कि भारत और नेपाल के संबंध सदियों से अत्यंत प्रगाढ़ रहे हैं।

दोनों देशों के बीच बेटी-रोटी का सम्बंध है। उन्होंने कहा दोनों ही देशों के नागरिकों के बीच आपसी प्रेम एवं सौहाद्र बना रहे,इसको लेकर भी हम निरन्तर प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि हमेशा से ही दोनों पक्ष विभिन्न मुद्दों पर आपसी बातचीत से सभी बातों का हल निकालते आये हैं।

उन्होंने कहा कि अपराधियों पर अंकुश लगाना, मानव तस्करी को रोकना, नो मैन्स लैंड अतिक्रमण, शराब के धंधेबाजों के धर – पकड़, सूचनाओं के आदान-प्रदान सहित कई विषयो पर दोनों पक्षो के संबधित अधिकारियों ने अपनी-अपनी बातें रखी,जिसमे कई विषयों पर आपसी सहमति भी जताई गई है। जिलाधिकारी ने बैठक को अत्यंत महत्वपूर्ण और फलदाई बताया और बेहतरीन आयोजन के लिए नेपाल के अधिकारियों की भूरी-भूरी प्रशंसा भी की।

पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने अपराधियो की धर-पकड़,सूचनाओं का आदान-प्रदान,अवैध शराब एवं शराबियों पर कड़ी नजर , नेपाली नंबर के वाहनों के भारतीय सीमा में प्रवेश,नेपाली सिम का दुरुपयोग आदि विषयों पर अपनी बातें रखी।इसके पूर्व दोनों देशों के राष्ट्रगान के साथ बैठक की शुरुआत हुई।

यह भी पढ़ें:  Bihar Arms License: अब हथियार लाइसेंस के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार, गृह विभाग का आया नया गाइडेंस!

बैठक में भारतीय दल में जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा,पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार,डीडीसी विशाल राज, सहायक समाहर्ता पार्थ गुप्ता,अपर समाहर्ता आपदा संतोष कुमार,डीपीआरओ परिमल कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी जयनगर,विप्लव कुमार,अनुमंडल पदाधिकारी, बेनीपट्टी मनीषा,अनुमंडल पदाधिकारी,फुलपरास, अभिषेक कुमार,अनुमंडल

पुलिस पदाधिकारी,जयनगर, वीरेंद्र कुमार,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी फुलपरास, सुधीर कुमार,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बेनीपट्टी नेहा कुमारी,एसएसबी 48 वीं वाहिनी के कमांडेंट, जीएस भंडारी,एसएसबी 18 वीं वाहिनी के कमांडेंट,दामोदर प्रसाद मीणा, नजारत उप समाहर्ता चंदन कुमार झा,उत्पाद अधीक्षक, दुर्गेश कुमार,सहित कई वरीय अधिकारी उपस्थित थे। वहीं, नेपाल के दल का नेतृत्व सीडीओ धनुषा,चक्रपाणी पांडेय, ने किया।

यह भी पढ़ें:  Bihar ANM Appointment: नीतीश सरकार का ऐतिहासिक फैसला, 4954 स्वास्थ्य कर्मियों को मिला नियुक्ति पत्र

उनके साथ सीडीओ,महोत्तरी शिवराम गेलाल,सीडीओ सप्तरी, किरण थापा, सीडीओ सिरहा, राजेन्द्र देव पांडेय, असिस्टेंट सीडीओ,महोत्तरी,उपेंद्र नुपाने, असिस्टेंट सीडीओ सिरहा, नरेश कुमार यादव,सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस, धनुषा, मित्र बंधु शर्मा, सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस, महोत्तरी प्रकाश मल, सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस, सप्तरी,गाजू सिद्धि बज्रचारया,सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस सिरहा,टीकू नंद एरुआ लिंबू साथ ही आर्म्ड पुलिस फोर्स नेपाल,नेशनल इन्वेस्टिगेशन टीम नेपाल,एवं बड़ी संख्या में कस्टम ऑफिसर,सर्वे ऑफिसर सहित नेपाल प्रशासन के अन्य अधिकारी शामिल थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: दरभंगा में बड़ी Drug Bust, 138 नशीली टैबलेट के साथ दो युवक गिरफ्तार, पुलिस का बड़ा एक्शन

Drug Bust: दरभंगा पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ छेड़े अभियान में बड़ी सफलता...

Jamui News: जमुई Heatwave अलर्ट पर, महकमा का चौतरफा लड़ाई की तैयारी, पढ़िए भीषण गर्मी से कैसे निपटगा प्रशासन

Heatwave Jamui: जमुई में भीषण गर्मी और लू की आशंका को देखते हुए जिला...

Bhagalpur News: भागलपुर में DDC Inspection, सबौर प्रखंड में चला समीक्षा का दौर, दिए गए महत्वपूर्ण निर्देश

DDC Inspection: भागलपुर के सबौर प्रखंड में विकास कार्यों की नब्ज टटोलने खुद उप...