back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

Bihar Crime News | Loot In Muzaffarpur | मुजफ्फरपुर Punjab National Bank में बड़ी लूट, गार्ड को मारी गोली और…?

spot_img
- Advertisement - Advertisement

Bihar Crime News | Loot In Muzaffarpur | मुजफ्फरपुर Punjab National Bank में बड़ी लूट, गार्ड को मारी गोली और…फिर हथियार छीनकर भाग गए।

- Advertisement -

Bihar Crime News | Muzaffarpur Loot | आईजी शिवदीप लांडे एक्शन में

फिलहाल, लूट कितने की हुई यह जानकारी में नहीं है लेकिन चेहरे पर मास्क लगाए आधा दर्जन के करीब अपराधियों ने जमकर पीएनबी शाखा में तांडव मचाया। फिलहाल, जख्मी गार्ड को देखने पुलिस बल के साथ खुद आइजी शिवदीप लांडे अस्पताल पहुंच गए हैं। गार्ड से पूछताछ भी की जा रही है….

- Advertisement -

Bihar Crime News | Muzaffarpur Loot | लूट के दौरान अपराधियों ने बैंक के गार्ड को गोली मार दी

मुजफ्फरपुर में बड़ी आपराधिक वारदात हुईं जहां अपराधियों ने पंजाब नेशनल बैंक में लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। लूट के दौरान अपराधियों ने बैंक के गार्ड को गोली मार दी। गार्ड की हालत गंभीर बनी हुई है। इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, अपराध गार्ड का हथियार लूटकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  GOOD NEWS: बिहार की सड़कों पर अब नहीं दिखेंगे 'यमराज', अनफिट गाड़ियों का खेल खत्म! राज्य में बनेंगे 27 नए ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन, पढ़िए... कैसे बदलेगी जांच प्रक्रिया?

Bihar Crime News | Muzaffarpur Loot | शुक्रवार को दिनदहाड़े ही कांटी नगर परिषद क्षेत्र के कांटी ओवरब्रिज के नजदीक

शुक्रवार को दिनदहाड़े ही कांटी नगर परिषद क्षेत्र के कांटी ओवरब्रिज के नजदीक स्थित पंजाब नेशनल बैंक में वारदात को अपराधियों ने अंजाम दिया है जहां करीब छह हथियारबंद बदमाश शाखा में घुस गए। अपराधियों ने वहां लूट के अंजाम को जैसे ही आगे बढ़े गार्ड के विरोध करने पर अपराधियों ने उसके हथियार लूट लिए और उसे गोली मार दी।

Bihar Crime News | Muzaffarpur Loot | सभी अपराधी चेहरे पर मास्क लगाकर पहुंचे थे

जानकारी के अनुसार, सभी अपराधी चेहरे पर मास्क लगाकर पहुंचे थे। बैंक गेट पर तैनात गार्ड ने अपराधियों को मास्क हटाने के लिए कहा। इसपर गार्ड से अपराधी उलझ गए।इसी दौरान गार्ड को अपराधियों ने गोली मार दी। गार्ड का हथियार भी बदमाशों ने छीन लिया और अपने साथ लेकर भाग गए।

Bihar Crime News | Muzaffarpur Loot हथियार लेकर भागे अपराधी

वहीं गोली लगने के बाद गार्ड जख्मी हो गए। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। जिस जगह पर बैंक का यह ब्रांच है वो काफी भीड़-भाड़ वाला इलाका है। चौराहा काफी व्यस्त रहता है। इसके बाद भी बेखौफ होकर अपराधी वहां घुसे और गार्ड को गोली मारकर भाग गए।

Bihar Crime News | Muzaffarpur Loot |  खुद आइजी शिवदीप लांडे अस्पताल पहुंच गए हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही जख्मी गार्ड का हाल जानने पुलिस बल के साथ खुद आइजी शिवदीप लांडे अस्पताल पहुंच गए हैं। गार्ड से पूछताछ भी की जा रही है ताकि घटना की पूरी जानकारी मिल सके। वहीं लूट को लेकर अभी कोई पुष्टि नहीं की गयी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur News: गायघाट को मिली 14 करोड़ की सौगात, अब एक ही छत के नीचे होंगे सारे काम, पढ़िए... कैसे बदलेगी गायघाट प्रखंड की प्रशासनिक तस्वीर... पड़ीं नींव

Bihar Crime News | Muzaffarpur Loot | कितने की लूट हुई है यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है

फिलहाल, कितने की लूट हुई है यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही कांटी थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है। डीएसपी पश्चिमी अभिषेक आनंद भी मौके पर मौजूद है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी गई है। बैंक और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेट को खंगाला जा रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

शेयर बाजार: किन कंपनियों ने किया निवेशकों को मालामाल, जानिए पूरा लेखा-जोखा

Stock Market: बीते सप्ताह भारतीय शेयर बाजार में निवेशकों का उत्साह कुछ कंपनियों पर...

Patna Zoo में बर्ड फ्लू का खतरा: 24 घंटे निगरानी, दर्शकों के लिए कड़े नियम लागू

Patna Zoo: प्रकृति का संतुलन जब डगमगाता है, तो इंसानों से लेकर जानवरों तक,...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें