back to top
19 अगस्त, 2024
spot_img

Darbhanga में सीताराम चौधरी, Madhubani मनोज मिश्रा, Samastipur अबु तमीम, Bihar में Congress ने बनाए 39 जिलाध्यक्ष, भूमिहार-ब्राह्मणों के भरोसे 2024

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

Advertisement
Advertisement

बिहार के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने अपनी नई टीम का गठन कर लिया है। इस टीम में प्रदेश के सभी 39 जिलों के लिए जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं। लोकसभा चुनाव की तैयारियों में कांग्रेस की यह शुरूआत मानी जा रही है।

पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने आखिरकार अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। उन्होंने प्रदेश के सभी 39 जिलों में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। उनकी नई टीम में भूमिहारों और ब्राह्मणों का वर्चस्व दिखाई दे रहा है।

कुल 39 जिलाध्यक्षों में से करीब 66 प्रतिशत अगड़ी जातियों से हैं। 39 जिलों में से 11 भूमिहार, 8 ब्राह्मण, 6 राजपूत, 5 मुस्लिम, 4 यादव, 3 दलित, 1 कुशवाहा और 1 कायस्थ जाति से हैं।

यह भी पढ़ें:  Bihar IAS Transfer: 11 IAS अफसरों का तबादला, बड़ी पोस्टिंग, Paliganj, Muzaffarpur, Mohania समेत कई अनुमंडल में नए SDO नियुक्त

इसके अलावा बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह और विधायक दल के नेता अजीत शर्मा भी भूमिहार जाति से ही हैं। इससे एक बात साफ हो गई है कि कांग्रेस पार्टी की नजर पिछड़ों से ज्यादा सवर्ण वोटरों पर है।

बिहार के 38 जिलों में 39 जिलाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। कांग्रेस ने अपने जिलाध्यक्षों के चयन में पूरा दांव सवर्ण नेताओं पर लगाया है। सबसे अधिक 11 जिलों में भूमिहार नेताओं को कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है।

पार्टी ने महिलाओं पर खास भरोसा नहीं दिखाया है। सिर्फ दो जिलों में महिलाओं को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। पटना महानगर से शशि रंजन को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। पटना ग्रामीण 1 से सुमित कुमार सनी और पटना ग्रामीण 2 से रघुनंदन पासवान को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें:  Patna Metro का Trial Date फाइनल! अब Darbhanga वाले पूछ रहे – यहां कब दौड़ेंगी Metro?

कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष

पश्चिमी चंपारण–भरत भूषण दुबे, पूर्वी चंपारण–शशि भूषण राय,मुजफ्फरपुर – अरविंद मुकुल,सीतामढ़ी–कमलेश कुमार सिंह, गोपालगंज–ओमप्रकाश गर्ग, मधुबनी–मनोज मिश्रा, दरभंगा–सीताराम चौधरी,समस्तीपुर–अबु तमीम,सहरसा–मुकेश झा,सुपौल– विमल यादव, मधेपुरा–सत्येंद्र कुमार यादव,अररिया–जाकिर हुसैन,पूर्णिया–नीरज सिंह, किशनगंज–इमाम

अली,कटिहार–सुनील यादव,भागलपुर–परवेज जमाल,बांका–कंचना सिंह, मुंगेर–अजय सिंह,लखीसराय–अमरीश कुमार अनीस,शेखपुरा–सूर्यजीत सिंह,जमुई – राजेंद्र सिंह, बेगूसराय–अभय कुमार सरजंत, नालंदा–लवि ज्योति, पटना महानगर – शशि रंजन, पटना ग्रामीण 1–सुमित कुमार सनी,पटना ग्रामीण 2–रघुनंदन पासवान, भोजपुर–अशोक राम,

यह भी पढ़ें:  Bihar IAS Transfer: 11 IAS अफसरों का तबादला, बड़ी पोस्टिंग, Paliganj, Muzaffarpur, Mohania समेत कई अनुमंडल में नए SDO नियुक्त

बक्सर–मनोज कुमार पांडेय, रोहतास–कन्हैया सिंह, कैमूर–सुनील कुशवाहा, गया–गगन कुमार मिश्रा, जहानाबाद–गोपाल शर्मा,अरवल-धनंजय शर्मा, औरंगाबाद – राकेश कुमार सिंह, नवादा – सतीश कुमार,सारण – अजय कुमार सिंह, वैशाली–मनोज शुक्ला, सीवान–बिंदु भूषण पांडेय,शिवहर–नूरी बेगम

जरूर पढ़ें

DARBHANGA में बड़ी वारदात — रात के सन्नाटे में पांच बदमाशों ने चलाई गोलियां, लोगों ने कहा, असुरक्षित महसूस करते हैं, क्या है मामले...

दरभंगा | जिले के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम एक बड़ी वारदात...

Darbhanga में दो कमरे, पांच क्लास… बच्चों के भविष्य से ‘ खिलवाड़ ‘, जानिए

दरभंगा | जिले के जाले नगर परिषद क्षेत्र के अधिकांश प्राथमिक विद्यालयों की स्थिति...

मां बनने वाली थी रूपा, Darbhanga में दरिंदगी की हद, दहेज़ नहीं मिलने पर बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला, मां ने कहा — मेरी...

क्यों रे! दहेज के बिना बेटी की ज़िंदगी इतनी सस्ती हो गई? कानून है,...

‘इतनी बड़ी चोरी पहले कभी नहीं देखी’, 16 लाख की चोरी से कांपा Darbhanga, लोगों में दहशत, सहमा पूरा इलाका

दरभंगा, कुशेश्वरस्थान। थाना क्षेत्र के गोठानी पंचायत अन्तर्गत बसौल (गीदड़ गंज) गांव में बीती...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें