back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 23, 2026
spot_img

Bihar Crime News | Samastipur News | पिपरा-सपहा बिरौल मुख्य पथ पर कारोबारी की चाकू से गोदकर हत्या, दूसरे की हालत नाजुक

spot_img
- Advertisement - Advertisement

Bihar Crime News | Samastipur News | पिपरा-सपहा बिरौल मुख्य पथ पर कारोबारी की चाकू से गोदकर हत्या, दूसरे की हालत नाजुक बनी हुई है। वारदात बीती रात पिपरा-सपहा बिरौल मुख्य पथ स्थित पिपरा चौक के पास की है। जहां…

- Advertisement -

Bihar Crime News | Samastipur News | जुआ और शराब के अवैध खेल में फंसा है चौक, वारदात की पृष्ठभूमि तो क्या यही नहीं है…तहकीकात

बीती रात अपराधियों ने पिपरा गांव के रामकिशुन मुखिया के पचीस वर्षीय पुत्र अमरजीत मुखिया की चाकू से गोद-गोदकर हत्या कर दी। वारदात, समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना के इलाके का है। बताया जाता है इस इलाके में देर रात तक जुआ और शराब का अवैध अड्डा जमकर फलता-फूलता है। इसके अलावे अमरजीत का रिकार्ड भी पहले से पुलिस की डायरी में है। वह शराब कारोबार में संलिप्त रहा है।

- Advertisement -

Bihar Crime News | Samastipur News | चाय-नाश्ते की दुकान और दो कारोबारियों पर जानलेवा हमला, कनेक्शन तो है?

जानकारी के अनुसार, अमरजीत मुखिया वहां चाय और नाश्ते की दुकान चलाता था। वारदात के वक्त वह अपने एक अन्य साथी जख्मी उसी गांव के सुलो मुखिया का पुत्र सज्जन मुखिया के साथ दुकान बंद करने जा रहा था, जिस दौरान अपराधियों ने चाय नाश्ता की दुकान चलाने वाले दोनों कारोबारियों को चाकूओं से गोद डाला। इस दौरान एक अमरजीत की मौत हो गई। वहीं दूसरा अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Minority Jobs: बिहार माइनॉरिटी जॉब्स का खुला ऑफर... अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में बंपर बहाली, 1076 नए पदों पर होगी नियुक्ति!

Bihar Crime News | Samastipur News | कई कयास, लूटपाट, विवाद, अड्‌डे में छुपा राज

हालांकि, हत्या की वजह अभी तक सामने नहीं आया है। कयास है कि जुआ और शराब के अवैध अड्डे का संचालन और आपसी विवाद में अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया होगा। वहीं, कुछ लोग लूटपाट के दौरान चाकूबाजी होने की आशंका जता रहे हैं। ऐसे में, पुलिस जख्मी उसी गांव के सज्जन मुखिया से फर्दबयान लेने की तैयारी में है।

Bihar Crime News | Samastipur News | कराहने की आवाज, पहुंचे लोग, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

जानकारी के अनुसार, अमरजीत और सज्जन पीपरा पुल के निकट लिट्टी एवं चाउमीन की दुकान चलाते हैं। शाम में दुकान बंद करने के बाद दोनों प्रतिदिन शौच के लिए सपहा जाते थे। बुधवार देर रात भी दोनों उधर गए। देर रात सज्जन के कराहने की आवाज आसपास के लोगों ने सुनी। उसके बाद लोग वहां पहुंचे तो दोनों को जख्मी अवस्था में देख इलाज के लिए सिंघिया अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने अमरजीत को मृत घोषित कर दिया।

Bihar Crime News | Samastipur News | सिंघिया थाना अध्यक्ष कृष्णकांत मंडल ने कहा, बाइक से आया था हमलावर

घटना की सूचना मिलने पर सिंघिया थाने की पुलिस पहुंची और मृतक के शव को अपने कब्जे में लिया। वहीं, सिंघिया थाना अध्यक्ष कृष्णकांत मंडल ने कहा कि घायल का कहना है कि बाइक से युवक आया था। जब उससे पूछताछ की तो उसने चाकू मार दिया। हालांकि घटना के पीछे शराब का मामला भी हो सकता है। उन्होंने कहा कि अमरजीत को पूर्व में शराब मामले में जेल भेजा जा चुका है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। परिवार के लोगों ने लिखित आवेदन नहीं दिया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सामंथा रुथ प्रभु ने बताया ट्रोलर्स से निपटने का अपना धांसू तरीका, ‘मां इंटी बंगाराम’ से पहले खोला राज!

Samantha Ruth Prabhu News: साउथ की सुपरस्टार सामंथा रुथ प्रभु अपनी फिल्मों के साथ-साथ...

T20 वर्ल्ड कप 2026: India vs South Africa महामुकाबले में भारत को मिली 76 रनों की शर्मनाक हार

India vs South Africa: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सुपर 8 मुकाबले में...

ICICI प्रूडेंशियल ने लॉन्च की भारत की पहली ‘स्वास्थ्य Pension Scheme’, बदल देगी रिटायरमेंट की तस्वीर!

Pension Scheme: भारत के वित्तीय बाजार में एक ऐतिहासिक पल दर्ज हुआ है, जब...

T20 World Cup 2026: सुपर 8 में भारत को दक्षिण अफ्रीका ने रौंदा, 76 रनों से दी करारी शिकस्त!

T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह खबर किसी झटके से...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें