back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 23, 2026
spot_img

Bihar Crime News। Muzaffarpur Murder। मुजफ्फरपुर में अपराधियों का इकबाल बुलंद…अब युवक की हत्या कर बीच चौराहे पर फेंका

spot_img
- Advertisement - Advertisement

Bihar Crime News। Muzaffarpur Murder। मुजफ्फरपुर में अपराधियों का इकबाल बुलंद…अब युवक की हत्या कर बीच चौराहे पर फेंका मुजफ्फरपुर जिले के तुर्की ओपी थाना क्षेत्र के बडा सुमेरा गांव में बड़ी वारदात हुई है।

- Advertisement -

Bihar Crime News। Muzaffarpur Murder। मुजफ्फरपुर अपराध को लेकर काफी आगे बढ़ रहा है

यहां अपराधियों ने एक युवक की हत्या कर लाश को सुमेरा चौक पर ले जाकर रख दिया। वैसे भी मुजफ्फरपुर अपराध को लेकर काफी आगे बढ़ रहा है। लगातार यहां हत्याएं और अन्य वारदातें सामने आ रही हैं।

- Advertisement -

Bihar Crime News। Muzaffarpur Murder। इससे पहले, प्रॉपर्टी डीलर मुकेश ओझा की हत्या कर दी गई थी

इससे पहले, प्रॉपर्टी डीलर मुकेश ओझा की हत्या कर दी गई थी। इसको लेकर कल ही सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मुकेश ओझा के बड़े भाई चंद्रमोहन ओझा के आवेदन पर एफआईआर में कहा गया है कि जमीन विवाद को लेकर शूटर को हायर कर हत्या करवाने का आरोप लगाया है। पुलिस मुकेश ओझा के साथ कारोबार करने वाले प्रॉपर्टी डीलर की कुंडली खंगाल रही है। वहीं, आज सुमेरा चौक पर युवक की लाश मिली। अब पुलिस इस तरीके तहकीकात में जुटी है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  West Bengal News: बंगाल में चुनावी शंखनाद, West Bengal Assembly Election से पहले केंद्र का बड़ा एक्शन, 480 कंपनियां होंगी तैनात

Bihar Crime News। Muzaffarpur Murder। रंजन पेंटिंग का काम करता था, अपराधियों ने मौत के घाट उतारा, बीच चौराहे पर लाकर फेंका, कहां हुई हत्या पुलिस की चल रही तहकीकात

अज्ञात अपराधियों ने एक युवक की हत्या कर दी। साथ ही उसके शव को सुमेरा चौक पर रख दिया। उसकी पहचान तुर्की ओपी थाना क्षेत्र के बडा सुमेरा गांव निवासी नागेश्वर शाह के 26 वर्षीय पुत्र रंजन कुमार के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार, रंजन पेंटिंग का काम करता था। अपराधियों ने उसकी लाश को बीच सुमेरा चौक के बीच चौराहे पर लाकर फेंक दिया। अब यह नहीं पता कि हत्या कहां की गई।

Bihar Crime News। Muzaffarpur Murder। सुबह सुबह लोगों की पड़ी नजर, फिर पहुंची तुर्की ओपी पुलिस

शुक्रवार की अहले सुबह चौक पर लोगों की नजर लाश पर पड़ी। तत्काल तुर्की ओपी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। तुर्की ओपी थाना अध्यक्ष रवि प्रकाश ने बताया हर एंगिल से जांच चल रही है।

Bihar Crime News। Muzaffarpur Murder। हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है

तुर्की ओपी थाना अध्यक्ष रवि प्रकाश ने बताया कि घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड की टीम जांच-पड़ताल कर रही है। हालांकि, हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। तुर्की ओपी थाना अध्यक्ष रवि प्रकाश ने बताया पुलिस मौके पर पहुंच कर हर एक बिंदु पर जांच कर रही है।

Bihar Crime News। Muzaffarpur Murder। जिले में अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है

जिले में अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। मंगलवार को बाइक सवार अपराधियों ने दो बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया। वहीं बुधवार को सदर थाना क्षेत्र के खबड़ा कृष्ण नगर में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसी दिन एक और युवक को गोली मारकर घायल कर दिया गया था।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सामंथा रुथ प्रभु ने बताया ट्रोलर्स से निपटने का अपना धांसू तरीका, ‘मां इंटी बंगाराम’ से पहले खोला राज!

Samantha Ruth Prabhu News: साउथ की सुपरस्टार सामंथा रुथ प्रभु अपनी फिल्मों के साथ-साथ...

T20 वर्ल्ड कप 2026: India vs South Africa महामुकाबले में भारत को मिली 76 रनों की शर्मनाक हार

India vs South Africa: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सुपर 8 मुकाबले में...

ICICI प्रूडेंशियल ने लॉन्च की भारत की पहली ‘स्वास्थ्य Pension Scheme’, बदल देगी रिटायरमेंट की तस्वीर!

Pension Scheme: भारत के वित्तीय बाजार में एक ऐतिहासिक पल दर्ज हुआ है, जब...

T20 World Cup 2026: सुपर 8 में भारत को दक्षिण अफ्रीका ने रौंदा, 76 रनों से दी करारी शिकस्त!

T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह खबर किसी झटके से...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें