मई,15,2024
spot_img

Bihar Politics News| कल बिहार में घूम रहे थे दो लुटेरे….

spot_img
spot_img
spot_img

Bihar Politics News| कल बिहार में घूम रहे थे दो लुटेरे….| शुक्रवार को बिहार में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत राहुल गांधी के साथ बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने मंच साझा करते हुए सीएम नीतीश और एनडीए सरकार पर जमकर हमला बोला। वहीं शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी महागठबंधन के साथ जाने की सभी अटकलें पर पूर्ण विराम लगा दिया है।

Bihar Politics News| राहुल और तेजस्वी एनडीए के निशाने पर आ गए हैं

वहीं, अब राहुल और तेजस्वी एनडीए के निशाने पर आ गए हैं। जहां, डिप्टी सीएम ने दोंनों को लुटेरा बताया। वहीं, जीतन राम मांझी ने भी तेजस्वी को आड़े हाथों लिया। दरअसल, मांझी उसी समय से तेजस्वी से खासा तल्ख हैं जिस वक्त फ्लोर टेस्ट के दौरान तेजस्वी ने मांझी जी आपने ही तो कहा था…नीतीश जी बीमार हैं। इसके बाद मांझी भी हमलावर हुए। आज खुलकर हमला बोला।

Bihar Politics News| एक ने देश को लूटा और दूसरे ने बिहार को लूटने का काम किया है

उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर तंज कहते हुए कहा कि बिहार में कल (शुक्रवार) को दो लुटेरे घूम रहे थे। एक ने देश को लूटा और दूसरे ने बिहार को लूटने का काम किया है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Kamtaul का होनहार पीयूष राज...Math और Science का Top Scorer...अंतरिक्ष में तलाशेगा नई मंजिल...कमाल, हरिहरपुर का लाल

Bihar Politics News| सम्राट चौधरी ने बिना नाम लिए राहुल और तेजस्वी पर निशाना साधते हुए कहा

भाजपा के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे सम्राट चौधरी ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर जोरदार हमला बोला है। सम्राट चौधरी ने बिना नाम लिए राहुल और तेजस्वी पर निशाना साधते हुए कहा कि कल बिहार में दो लुटेरे घूम रहे थे। एक ने जहां देश को लूटने का काम किया, वहीं दूसरे के परिवार ने बिहार को लूटा।

Bihar Politics News| देश को लूटने वाले राहुल गांधी और बिहार को लूटने वाले तेजस्वी यादव हैं

सम्राट चौधरी ने कहा कि देश को लूटने वाले राहुल गांधी और बिहार को लूटने वाले तेजस्वी यादव हैं, जिनके परिवार ने सिर्फ बिहार को लूटा है। दोनों बिहार में एक साथ नजर आए। लालू यादव इस देश में लुटेरे के प्रतीक हैं।

यह भी पढ़ें:  Misleading Photo Post | भ्रामक फोटो पोस्ट Two FIRs Back To Back, पहले BJP की Mukesh Sahni पर FIR, अब Mukesh Sahni की BJP पर FIR

Bihar Politics News| तेजस्वी ने भी राहुल के साथ मंच साझा किया था

जानकारी के अनुसार, बीते 16 फरवरी को राहुल गांधी की यात्रा सासाराम और कैमूर पहुंची थी। इस दौरान तेजस्वी ने भी राहुल के साथ मंच साझा किया था। और दोनों ने पीएम मोदी को लेकर कई तरह की टिप्पणी की थी।

यह भी पढ़ें:  Sushil Modi Passes Away: भावुक पड़ा बिहार, Delhi से शव पहुंचा Patna... सुशील मोदी...अमर रहे...जिंदाबाद... चौथा चरण चुनाव के दिन...अंत घोषित

Bihar Politics News| मांझी ने कहा, तेजस्वी यादव अब बेरोजगार हो गए हैं

वहीं मांझी ने कहा, तेजस्वी यादव अब बेरोजगार हो गए हैं। ऐसी स्थिति में अब वो राहुल गांधी के साथ नहीं तो कहां जाएंगे। गया में एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने तंज कसते हुए कहा कि तेजस्वी यादव बेचारे बेरोजगार हो गए हैं। बेरोजगार की स्थिति में वो राहुल गांधी के साथ नहीं जाएंगे तो कहां जाएंगे।

Bihar Politics News| अब नीतीश जी पाला नहीं बदलेंगे

उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर विश्वास जताते हुए कहा कि-अब नीतीश जी पाला नहीं बदलेंगे। नीतीश कुमार भी बोल रहे थे कि 2005 की स्थिति अब किसी भी परिस्थिति में नहीं आने देंगे। इस गठबंधन को छोड़कर नीतीश जी अब कहीं नहीं जाएंगे। इस पर मुझे पूरा विश्वास है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें