spot_img

Bihar Election Result 2024 Live: Bihar में राजग 24 और इंडी गठबंधन 6 सीटों पर आगे

spot_img
- Advertisement -

बिहार में सुबह 10 बजे तक 40 सीटों में से 27 के रुझान आ गए हैं। इनमें राजग गठबंधन 24 सीटों पर जबकि इंडी गठबंधन तीन सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

निर्वाचन आयोग के मुताबिक भाजपा 10 , जदयू 09, लोजपा (आर) 04 और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा एक सीट पर बढ़त बनाए हुए है। दूसरी ओर विपक्षा इंडी गठबंधन में राजद 02 और कांग्रेस 01 सीट पर आगे चल रही है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, सहरसा, मधेपुरा, बनमनखी की GOOD NEWS....'ट्रेन ऑन डिमांड'! बिहार में नई ट्रेन, अब पाटलीपुत्र से पूर्णिया कोर्ट तक सीधी कनेक्टिविटी, जानें समय - पूरा शेड्यूल!

Bihar Election Result 2024 Live: इंडी गठबंधन छह सीटों पर आगे

बिहार में इंडी गठबंधन छह सीटों पर आगे है। बेगूसराय में मुकाबला दिलचस्प है। गिरिराज सिंह और अवधेश राय के बीच कांटे की टक्कर है। काराकाट में उपेंद्र कुशवाहा आगे चल रहे हैं। पवन सिंह पीछे हैं। गया में जीतन राम मांझी को 46028 मत प्राप्त हुए हैं जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजद के कुमार सरबजीत को 34480 वोट मिले हैं।

यह भी पढ़ें:  NTA की बड़ी लापरवाही! UGC NET के 3 विषयों की परीक्षा रद्द, जानिए कब मिलेगा दूसरा मौका

जीतन राम मांझी 11548 मतों से आगे

इस तरह जीतन राम मांझी 11548 मतों से आगे हैं। जहानाबाद में शुरुआती रुझान में जदयू के उम्मीदवार चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी आगे चल रहे हैं।

दरभंगा में गोपालजी ठाकुर आगे हैं, मधुबनी लोकसभा में 18,000 वोट से अशोक कुमार यादव आगे

दरभंगा लोकसभा के बहादुरपुर और बेनीपुर के बैलेट गिनती में गोपालजी ठाकुर आगे हैं। मधुबनी लोकसभा सीट से भाजपा पहले राउंड में बेनीपट्टी विधानसभा में 5600 से आगे और हरलाखी विधानसभा में 2600 वोट से आगे है। मधुबनी लोकसभा में 18,000 वोट से अशोक कुमार यादव आगे चल रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  उज्जैन में सोमवारी -नागपंचमी पर बड़ा हादसा: DARBHANGA के श्रद्धालु समेत 13 की दम घुटने से तबीयत बिगड़ी | पढ़िए -महाकाल और नागचंद्रेश्वर मंदिर परिसर में क्या हुआ?

रविशंकर प्रसाद दूसरे राउंड में 515 मतों से आगे

वैशाली से लोजपा-रामविलास की वीणा देवी 17 सौ वोटों से आगे चल रही हैं। पटना साहिब के बख्तियारपुर से रविशंकर प्रसाद दूसरे राउंड में 515 मतों से आगे हैं। सारण के महाराजगंज में पहले रुझान में जनार्दन सिंह सिग्रीवाल 11सौ से आगे चल रहे हैं।

राजद की मीसा भारती आगे, गया में जीतन राम मांझी और हाजीपुर में चिराग पासवान आगे

इसके अलावा, बांका में जदयू गिरिधारी यादव 1195 से आगे चल रहे हैं। गया में जीतन राम मांझी और हाजीपुर में चिराग पासवान आगे चल रहे हैं। पाटलिपुत्र सीट पर राजद की मीसा भारती आगे चल रही हैं। सिवान में निर्दलीय हीना शहाब आगे चल रही हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज INDO NEPAL BORDER पर सुरक्षा का कड़ा पहरा! 735 KM लंबी सीमा पर ’24 घंटे गश्त’ का...

Bihar Border Security: बिहार की भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा को मजबूत करने के लिए मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने 24 घंटे गश्त के सख्त निर्देश दिए हैं। नशीले पदार्थों की तस्करी, साइबर अपराध#BiharBorderSecurity,#PratyayAmrit,#CrimeControlBihar

हादसा Bhagalpur -Navgachia Train Accident नवगछिया में परीक्षा देने जा रही दो छात्राएं ट्रेन से कटी! ट्रैक से पैदल जाना पड़ा मुस्कान और जुली...

Navgachia Train Accident: नवगछिया में सोमवार को परीक्षा देने जा रही दो छात्राएं रेलवे ट्रैक पर हुए एक दर्दनाक हादसे का शिकार हो गईं। दो ट्रेनों के बीच फंसकर वे गंभीर रूप से घायल हो गईं,#NavgachiaAccident,#BiharNews,#TrainSafety

सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, सहरसा, मधेपुरा, बनमनखी की GOOD NEWS….’ट्रेन ऑन डिमांड’! बिहार में नई ट्रेन, अब पाटलीपुत्र से पूर्णिया कोर्ट तक सीधी...

Bihar Train: रेलवे ने पाटलीपुत्र और पूर्णिया कोर्ट के बीच एक महीने के लिए नई स्पेशल ट्रेन सेवा शुरू की है। यह ट्रेन 17 अगस्त 2026 से 17 सितंबर 2026 तक सप्ताह में पांच दिन चल#BiharTrainNews,#PataliputraPurniaCourt,#NorthBiharRail

पटना में अब कचरा उठाना बनेगा आसान और सस्ता! नगर निगम का मास्टर प्लान, क्या होगा कर्मचारियों का?

Patna Waste Management: पटना नगर निगम ने कचरा संग्रह के लिए नई मास्टर प्लान तैयार की है। इसके तहत पूरे काम को निजी एजेंसी को सौंपा जाएगा, जिससे हर महीने 18.4 करोड़ रुपये की बचत होगी।#PatnaWasteManagement,#PatnaNagarNigam,#BiharSanitation