back to top
21 जून, 2024
spot_img

Bihar Floor Test Live : जब सदन में सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार को बताया लालू का चाणक्य…ठाकुर की कविता और कांग्रेस की भविष्यवाणी

spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

Advertisement
Advertisement

Bihar Floor Test Live : जब सदन में सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार को बताया लालू का चाणक्य…ठाकुर की कविता और कांग्रेस की भविष्यवाणी। यही है, विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पर बहस और उसपर चर्चा। इस दौरान डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने तेजस्वी पर हमलावर होते कहा कि लालू की सरकार बीजेपी ने भी बनवाई। उस दौरान नीतीश कुमार लालू जी के चाणक्य हुआ करते थे….

Bihar Floor Test Live : आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद ने बिहार विधानसभा में राजद से बगावत कर दी

आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद ने बिहार विधानसभा में राजद से बगावत कर दी। एनडीए के साथ जा मिले। आनंद मोहन के बेटे ने ठाकुर का कुंआ विवाद याद दिलाया।
इधर, नीतीश कुमार ने अपना भाषण माइक ठोकते कहा, आप सुनना नहीं चाहते हैं। अरे सुन लीजिए आपको हो क्या गया है…आप समझाइए लोगों को…अभी तो हम शुरू ही कर रहे…आप सुनिए….उनका कितना देर सुने। ये चालीस मिनट इनकी बात सुने हैं।

Bihar Floor Test Live : तो आपलोगों को याद है कब से हमनें काम करना शुरू किया 2005 से

तो आपलोगों को याद है कब से हमनें काम करना शुरू किया 2005 से। तब से बिहार का कितना बिहार का विकास हुआ। इससे पहले इनके माता को और पिता जी को पंद्रह साल काम करने का मौका मिला तो क्या विकास हुआ कोई घर से बाहर रात को निकलता था। कहीं कोई रास्ता था। कितना मुस्लिम है इनके पास। मैंने झगड़ा बंद कराया हिंदू मुस्लिम का।

यह भी पढ़ें:  RLM प्रमुख Upendra Kushwaha को गैंगस्टर Lawrence Bishnoi की धमकी! कहा – 10 दिन में खत्म कर देंगे

Bihar Floor Test Live : आरजेडी को बड़ा झटका लगा है और उसके तीन विधायक टूटकर नीतीश के पाले में चले गए

आरजेडी को बड़ा झटका लगा है और उसके तीन विधायक टूटकर नीतीश के पाले में चले गए हैं। वही इस दौरान महागठबंधन में शामिल सभी दलों के नेता अपनी अपनी बातों को सदन में रख रहे थे इसी दौरान कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान ने कहा कि हम सभी की इज्जत करने वाले लोग हैं और हम आज जो सरकार बनेगी उसको धन्यवाद और बधाई देते हैं लेकिन आप लोगों ने यह पुरानी कहावत जरूर सुनी होगी कि कभी-कभी लोग जीत कर भी हार जाते हैं और कभी-कभी हरने वाले लोग भी जीतने वाले से कम नहीं होते।

Bihar Floor Test Live : आप जीत तो गए हैं, लेकिन आपकी निगाहें शर्म से झुकी हैं

आप जीत तो गए हैं, लेकिन आपकी निगाहें शर्म से झुकी हैं। बिहार के युवाओं ने महागठबंधन की सरकार के नौकरी मॉडल को देखा है और हम पूरी मजबूती के साथ महागठबंधन के साथ बने हुए हैं और हम लोग अब जनता के बीच जाकर आप लोगों की बात और हमारी बात जनता के सामने रखेंगे। इस बीच कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान ने कहा कि सदन में जो बातें विपक्ष की ओर से कही गई हैं, उसका कोई जवाब नहीं है।

Bihar Floor Test Live : आने वाले दिनों में सिर फुटौव्वल देखने को मिलेगा

आने वाले दिनों में सिर फुटौव्वल देखने को मिलेगा। अगर आने वाले दिनों में बिहार में यह नई एनडीए की सरकार भी जल्द गिर जाए तो इसमें कोई नई बात नहीं होगी। हम लोग कांग्रेस की विचारधारा के साथ बिहार के विकास के लिए हर संभव कुर्बानी देने के लिए तैयार है और सांप्रदायिक ताकत से हम लोग आजीवन लड़ते रहेंगे। बीजेपी के इतिहास के बारे में तो नीतीश कुमार ने कई बार कहा है कि ये देश बदल देंगे। लेकिन आप हमेशा बदलते रहे हैं, इसके लिए आपको इतिहास आपको याद रखेगा।

यह भी पढ़ें:  MishriLal Yadav Disqualified | भाजपा विधायक मिश्रीलाल यादव की सदस्यता रद्द! कुर्सी गई! नहीं रहे Darbhanga के MLA

Bihar Floor Test Live : चेतन आनंद के साथ मोकामा से विधायक नीलम देवी और प्रहलाद यादव सभा में राजद के खेमे से अलग

आज फ्लोर टेस्ट के दिन चेतन आनंद के साथ मोकामा से विधायक नीलम देवी और प्रहलाद यादव सभा में राजद के खेमे से अलग सत्ता पक्ष में शामिल हो गए।चेतन आनंद ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया एक्स पट ट्वीट करते हुए ये तंज़ कसा है,” ठाकुर के कुएं में पानी बहुत है, सब को पिलाना है”। बता दें कि राज्यसभा सांसद मनोज झा ने जब से सदन में ‘ठाकुर की…’ कविता पढ़ी,

यह भी पढ़ें:  Bihar से हटाए जाएंगे सभी DCLR! Patna High Court का ऐतिहासिक आदेश, जानिए कौन होगा नया अफसर! कौन बना GAME CHANGER

Bihar Floor Test Live : राजद में तब से इसे लेकर आपसी कलह देखने को मिल रहा था

राजद में तब से इसे लेकर आपसी कलह देखने को मिल रहा था। दरअसल, पिछले वर्ष के उत्तरार्ध में राजद सांसद मनोज झा ने संसद में महिला आरक्षण विधेयक को लेकर हुई बहस के दौरान ये कविता पढ़ी थी। जहां एक तरफ आनंद मोहन जेल से निकलने के बाद क्षत्रिय रानजीति में फिर से जिंदा होने की कोशिश में राजस्थान घूम रहे थे,

Bihar Floor Test Live : राज्यसभा सांसद मनोज झा ने ‘ठाकुर का कुआं’ गीत सुनाकर क्षत्रियों को जगा दिया था

वहीं उनकी पार्टी के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने ‘ठाकुर का कुआं’ गीत सुनाकर क्षत्रियों को जगा दिया था।  इसी कविता को लेकर बवाल भी मच गया था। वहीँ, पूर्व सांसद आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद ने अपने ही राजद सांसद मनोज झा को घेरते हुए चेतावनी भी दी थी। ओम प्रकश वाल्मीकि की ‘ठाकुर का कुआँ’ की पंक्तियाँ बोलने पर बिफरे चेतन आनंद ने आज फिर से झा द्वारा सदन में पढ़े गए उक्त कविता पर कटाक्ष करते हुए आज ये ट्वीट किया है।

जरूर पढ़ें

Bihar में स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी, 23 जून से इतने बजे से लगेंगी कक्षाएं, जानिए New Time Table- Full List!

बिहार के स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी! अब सुबह 9:30 से शाम 4...

Darbhanga Allapatti Railway Crossing पर ट्रेन से टकराकर जाले के युवक की मौत

रेलवे फाटक पर दर्दनाक हादसा! मो. सरताज की रहस्यमय मौत से गांव में मातम।...

Shiv Gopal Mishra होंगे Darbhanga के नए Chief District एवं Sessions Judge

दरभंगा को मिला नया जिला एवं सत्र न्यायाधीश! शिव गोपाल मिश्रा की नियुक्ति तय।दरभंगा...

498A में Darbhanga Court का बड़ा-ऐतिहासिक फैसला! बीवी को पीटा, दहेज मांगा – अब पति को मिली जेल!

दहेज प्रताड़ना में दरभंगा कोर्ट का बड़ा फैसला! पति को 2 साल की जेल...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें