back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 16, 2026
spot_img

राजद के पूर्व प्रदेश सचिव की गोली मारकर हत्या,चुनाव लड़ने की थी तैयारी में; बड़े नेताओं के नाम

spot_img
- Advertisement - Advertisement

पूर्णिया, देशज न्यूज। राजद (RJD) के पूर्व राज्य सचिव,एससी-एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव रहे  चालीस वर्षीय शक्ति मल्लिक की घर में घुसकर अपराधियों ने सिर में तीन गोली मारकर हत्या कर दी। घटना  केहाट थाना क्षेत्र के मुर्गी फार्म रोड स्थित उनके आवास पर हुई है।मां मालती दवी ने कहा कि सुबह साढ़े 6 बजे गमछा से चेहरा ढके तीन नकाबपोश लोगों ने घर में घुसकर बेटे के सिर और छाती में तीन गोलियां मार दी। उसे आनन फानन में सदर अस्पताल लाया गया जहां उसकी मौत हो गई।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, हत्या के पीछे परिजनों ने राजद के बड़े नेताओं पर हत्या  करवाने का आरोप लगाया है। पिता व पत्नी ने राजद नेता तेजस्वी यादव, तेजप्रताप यादव, कालू पासवान अनिल साह व सुनीता देवी पर हत्या करवाने का आरोप लगाते  कहा, शक्ति मल्लिक पहले राजद में प्रदेश सचिव थे। पार्टी ने टिकट देने के नाम पर उनसे 50 लाख रुपए की मांग की थी। इसके बाद उसे पार्टी से हटा दिया गया था।  वह इस बार रानीगंज से विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते थे। इसी वजह से राजद नेताओं ने उसकी हत्या करवा दी है।

- Advertisement -

मौके पर एसपी विशाल शर्मा, सदर एसडीपीओ आनंद पांडेय व खजांची हाट थाना प्रभारी सुनील कुमार मण्डल मौके पर पहुंच कर परिजनों से बात कर उनका बयान भी लिया है। सदर एसडीपीओ आनंद कुमार पांडे ने कहा, फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। परिजन जो भी बयान देंगे उसकी गहनता से जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।शक्ति की पत्नी खुशबू से पूछताछ करते एसपी विशाल शर्मा।उधर जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष अशोक चौधरी ने पूर्णिया में हुई राजद नेता शक्ति मलिक की हत्या को लेकर बड़ा बयान दिया है। अशोक चौधरी ने कहा है कि राजद की तरफ से टिकट के लिए पैसे की डिमांड की गई। पैसा देने के लिए शक्ति मलिक पर दबाव बनाया जा रहा था और बाद में उनकी हत्या करवा दी गई।

- Advertisement -

जिला पार्षद और रानीगंज से राजद से टिकट के दावेदार कालो पासवान ने बताया कि मुझ पर जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं वे सरासर गलत हैं। शक्ति मलिक ने ही मेरे साथ गाली-गलौज की थी। इसके बाद दोनों तरफ से थाने में मेल-मिलाप का आवेदन दिया गया था। हम लोगों ने साथ में खाना भी खाया था। मैं अभी राजद से टिकट के लिए एक सप्ताह से पटना में हूं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

टी20 किंग Rashid Khan ने रचा इतिहास: 700 विकेट लेकर बने दुनिया के पहले गेंदबाज!

Rashid Khan: क्रिकेट की दुनिया में एक नाम ऐसा भी है जिसने अपनी जादुई...

PNB Recruitment: पंजाब नेशनल बैंक में 5138 अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन!

PNB Recruitment: अगर आप सरकारी बैंक में नौकरी का सपना देख रहे हैं और...

Darbhanga News: मैट्रिक परीक्षा की Benipur में घंटी बजी, 4558 परीक्षार्थी होंगे शामिल, प्रशासन ने कसी कमर, जानें पूरी तैयारी

Benipur News: इम्तिहान की घड़ी अब दूर नहीं, बेनीपुर में मैट्रिक परीक्षा को लेकर...

राजस्थान में भीषण Factory Blast’: Bihar के पांच मजदूरों की दर्दनाक मौत

Bihar Factory Blast: जीवन की डोर खींचकर दूर परदेस गए, लेकिन मौत के क्रूर...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें