back to top
14 सितम्बर, 2024
spot_img

Bihar Weather News | देश का NO.1 बिहार मौसम विज्ञान केंद्र को बधाई दीजिए…और जान लीजिए कैसा रहेगा आपके इलाके का मौसम@सटीक पूर्वानुमान

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

Bihar Weather News | देश का NO.1 बिहार मौसम विज्ञान केंद्र को बधाई दीजिए…और जान लीजिए कैसा रहेगा आपके इलाके का मौसम@सटीक पूर्वानुमान जहां मौसम विज्ञान केंद्र पटना को मौसम पूर्वानुमान संबंधी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए वर्ष 2023 का देश स्तर पर सर्वश्रेष्ठ मौसम केंद्र के (Bihar Meteorological Centre becomes country NO.1 centre honored accurate forecast) पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। जहां बिहार का ‘मौसम विज्ञान केंद्र’ देश का NO.1 सेंटर बन गया है। यहां का सटीक पूर्वानुमान देश में अव्वल साबित हुआ है जहां वह सम्मानित हुआ है।


Bihar Weather News | एक बधाई जरूरी है…यह खिताब अनुसंधान, नवाचार, पूर्वानुमान और…सलाम

दरअसल, नई दिल्ली स्थित भारतीय मौसम विज्ञान विभाग में आयोजित कार्यक्रम में पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र को वर्ष 2023 के लिए देश में ‘सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले मौसम विज्ञान केंद्र’ का खिताब दिया गया है। यह खिताब अनुसंधान, नवाचार, पूर्वानुमान और सार्वजनिक आउटरीच में सटीकता को आगे बढ़ाने के प्रति अपने समर्पण के लिए पटना मौसम विज्ञान केंद्र को देश का सर्वश्रेष्ठ केंद्र का पुरस्कार दिया गया है। यह बिहारवासियों के लिए गर्व की बात है। एक बधाई तो जरूरी है जहां, आइए जानते हैं आज सुबह हुई बारिश के बाद कैसा रहेगा आपके इलाके का हाल जहां…

मौसम विभाग ने बिहारवासियों को राहत दी है। जहां गर्मी की धमक भरी खबर आ रही है। मार्च महीने का अंतिम चरण बारिश के लिए खत्म हो चुका है। आज सुबह होली के ऐन मौके पर पश्चिमी विच्छोभ के कारण होली के दिन दरभंगा समेत बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश हुई है। लेकिन अब आने वाले दिनों में बारिश, मेघ गर्जन या बिजली गिरने की कोई संभावना नहीं है।


Bihar Weather News | मौसम विभाग के अनुसार आज का दिन भी शुष्क रहने का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार, मार्च के बचे हुए दिनों में आसमान साफ रहेगा। सूरज और बादलों के बीच लुका-छिपी का खेल जारी रह सकता है, लेकिन कुल मिलाकर मौसम शुष्क रहेगा। तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। होली के पर्व पर सुबह के समय दक्षिण बिहार के कुछ इलाकों में हल्का कोहरा छाया हुआ देखा गया था। बांका, बेगूसराय, वैशाली और शेखपुरा उन जिलों में शामिल थे जहां कोहरा देखा गया। बिहार के कई जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं, लेकिन सूरज की किरणें निकल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज का दिन भी शुष्क रहने का अनुमान है।


Bihar Weather News | होली के दिन…रिकॉर्ड

मौसम विभाग ने बताया कि होली के दिन उत्तर मध्य, दक्षिण मध्य और दक्षिण पूर्व बिहार के कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई थी। 25 मार्च को राज्य में सबसे अधिक तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस बक्सर में दर्ज किया गया था। सबसे कम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस अगवानपुर में और न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस वैशाली और मुजफ्फरपुर में रिकॉर्ड किया गया।


Bihar Weather News | आने वाले दिनों में तापमान

आने वाले दिनों के लिए अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है। वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

जरूर पढ़ें

Darbhanga के बिरौल में रहस्यमयी मौत, पेड़ से लटकी मिली लाश, Post-mortem Report का इंतजार

आरती शंकर, बिरौल, दरभंगा। थाना क्षेत्र के शेर बिजुलिया गांव में शनिवार की देर...

Darbhanga Police’s Action | लोडेड देशी पिस्टल और 7 जिंदा गोलियां, चंदन गिरफ़्तार, जानिए क्या है Criminal Record?

प्रभाष रंजन, दरभंगा। बेंता थाना की पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए हथियार...

Darbhanga में SBI, PNB और ग्रामीण बैंक के ऋण मामलों का Immediate Settlement

सतीश चंद्र झा, बेनीपुर, दरभंगा।  राष्ट्रीय लोक अदालत में शनिवार को कुल 207 मामलों...

Darbhanga में 8 महीने बाद बैठक, पसीने से लथपथ सदस्य, प्रशासन पर कटाक्ष, आंगनबाड़ी, मनरेगा, शिक्षा, बिजली और स्वास्थ्य समस्याओं पर गर्मागर्मी बहस

केवटी। प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार भवन में शनिवार को प्रखंड पंचायत समिति की बैठक...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें