Bihar News | Female Help Desk News | Bihar Police | बिहार के 350 थानों महिला हेल्प डेस्क खोला गया है। DGP RS Bhatti ने इसका श्रीगणेश किया। वहीं, इससे पहले पहले चरण में 500 पुलिस थानों में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की गई थी। दूसरे चरण में 350 थाना में महिला हेल्प डेस्क की शुरुआत की गई। पहले चरण की शुरूआत जहां सीएम नीतीश कुमार ने की थी वहीं दूसरे चरण का उदघाटन डीजीपी आरएस भट्टी ने किया। इसके लिए 3. 50 करोड़ रुपए भी दिया गया है। इससे इन 350 थानों में डेस्कटॉप कंप्यूटर और स्मार्टफोन खरीदा जाएगा।
Bihar News | Female Help Desk News | सरकार कमजोर वर्ग के विकास, सुरक्षा और उनके खिलाफ होने वाले अपराधों में पीड़ितों को न्याय दिलाने, कल्याण के लिए प्रतिबद्ध
जानकारी के अनुसार, बिहार सरकार कमजोर वर्ग के विकास, सुरक्षा और उनके खिलाफ होने वाले अपराधों में पीड़ितों को न्याय दिलाने, कल्याण और मनोवैज्ञानिक अध्ययन के बाद उचित राय देने के लिए राज्य की पुलिस हर स्तर पर काम कर रही है।
#BiharPolice की विगत 24 घंटों की कुछ महत्वपूर्ण उपलब्धियां… बिहार पुलिस आपकी सेवा में सदैव तत्पर l
.
.#HainTaiyaarHum #Bihar @BiharHomeDept @IPRD_Bihar pic.twitter.com/FZsYRs4VCD— Bihar Police (@bihar_police) March 5, 2024
Bihar News | Female Help Desk News | स्कैनर, प्रिंटर, कुर्सी, टेबल और जागरुकता के सामानों की होगी खरीद
साथ ही साथ स्कैनर, प्रिंटर, कुर्सी, टेबल और जागरुकता का सामान खरीदा जाएगा। बिहार के पुलिस थानों को महिलाओं के अनुकूल थानों में आने का माहौल बनाना मकसद है। उचित सहयोग करना, महिलाओं से संबंधित मामलों का बिना देर किया निष्पादन करना है। 24 घंटे पीड़ित महिलाओं की सुनवाई से लेकर कार्रवाई तक महिला पुलिस पदाधिकारी ही करें।
Bihar News | Female Help Desk News | अब कुल 850 महिला हेल्प डेस्क में 475 महिला पुलिस पदाधिकारी और 1982 महिला पुलिसकर्मी तैनात
अब कुल 850 महिला हेल्प डेस्क में 475 महिला पुलिस पदाधिकारी और 1982 महिला पुलिसकर्मी तैनात किया गया है। इस तरह अब कुल 850 थानों में 296 शहरी थाना और 554 ग्रामीण थाना है। पटना में 5 नए थानों की शुरुआत की गई। इसमे अमहरा, सम्यागढ़, पचमहला, लहसुना और चित्रगुप्त नगर शामिल है। सभी थानों में नए थानेदारों को कार्यभार सौंप दिया गया।
बिहार पुलिस सप्ताह 2024 के क्रम में आज दिनाँक 03/03/2023 को 350 थानों में महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन पुलिस महानिदेशक, बिहार के द्वारा किया गया। (1/2)
.
.#BiharPolice #Bihar @IPRD_Bihar @BiharHomeDept pic.twitter.com/pmQpsTCF9Q— Bihar Police (@bihar_police) March 3, 2024
Bihar News | Female Help Desk News | पहले चरण 500 पुलिस थानों में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की गई थी
वहीं पहले चरण 500 पुलिस थानों में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की गई थी, इसकी शुरआत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की थी। बिहार सरकार कमजोर वर्ग के विकास, सुरक्षा और उनके खिलाफ होने वाले अपराधों में पीड़ितों को न्याय दिलाने, कल्याण और मनोवैज्ञानिक अध्ययन के बाद उचित राय देने के लिए राज्य की पुलिस हर स्तर पर काम कर रही है। इसी कड़ी में दूसरे चरण की शुरूआत की गई है।
बिहार पुलिस सप्ताह 2024 के क्रम में आज दिनाँक 03/03/2023 को 350 थानों में महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन पुलिस महानिदेशक, बिहार के द्वारा किया गया। (1/2)
.
.#BiharPolice #Bihar @IPRD_Bihar @BiharHomeDept pic.twitter.com/pmQpsTCF9Q— Bihar Police (@bihar_police) March 3, 2024