spot_img

Bihar News | National News | Padmashree Award | शांति देवी को Madhubani Painting, शिवन पासवान को गोदना पेंटिंग के लिए Padmashree

spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

- Advertisement -

Bihar News | National News | Padmashree Award | शांति देवी को Madhubani Painting और शिवन पासवान को गोदना पेंटिंग के लिए Padmashree सम्मान से नवाजा गया है। मधुबनी जिले इस दो कलाकारों शिवन पासवान और शांति देवी को कला के क्षेत्र में पद्मश्री पुरस्कार देने की केंद्र सरकार की घोषणा के बाद संपूर्ण दरभंगा समेत मिथिलांचल में खुशी  है।

- Advertisement -

Bihar News | Padmashree Award | दोनों दंपती, दोनों निपुण, दोनों का एक साथ पद्मश्री

जानकारी के अनुसार, शिवन पासवान गोदना पेंटिंग के पुरोधा कहे जाते हैं। शांति देवी जो उनकी धर्म पत्नी हैं, उन्हें मधुबनी पेंटिंग के लिए सरकार इस उत्कृष्ट पुरुस्कार पद्मश्री देने की घोषणा की है। इससे जिले के लोगों सहित मधुबनी पेंटिंग की कला से जुड़े लोगों में भी खुशी का माहौल है।

- Advertisement -

Bihar News | Padmashree Award | घर की आर्थिक स्थिति बेहद खराब मगर जिद के आगे शिवन ने रचा इतिहास

जानकारी के अनुसार शिवन पासवान का जन्म 4 मार्च 1956 को मधुबनी जिले के लहेरियागंज मुहल्ला में हुआ। उस समय घर की आर्थिक स्थिति बेहद खराब थी। लेकिन इस आर्थिक स्थियी कमजोर होने के बावजूद शिवन ने अपनी जिद पर 10वीं तक की पढ़ाई की।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Rain Alert बिहार में आज आफत! दरभंगा - मधुबनी - समस्तीपुर - मुजफ्फरपुर - शिवहर, सीतामढ़ी समेत 12 जिलों में तेज-बारिश का येलो अलर्ट|30 KM रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Bihar News | Padmashree Award | जब मिथिला भीषण अकाल की चपेट में आया था तब…

जानकर बताते है कि इस दौरान मिथिला भीषण अकाल की चपेट में आया था। उससे निपटने के लिए तत्कालीन केंद्र सरकार ने मिथिला पेंटिंग के कारोबारी उपयोग को बढ़ाने का अभियान शुरू किया था। इससे दीवारों और कोहबर तक सिमटी मिथिला पेंटिंग कागज और कपड़ों पर उतरने लगी थी।

Bihar News | Padmashree Award | मधुबनी के जी जितवारपुर में तब चानो देवी गोदना पेटिंग कर रही थीं

इससे शिवन को भी पेंटिंग सीखने की ललक लगी। इस समय मधुबनी के जी जितवारपुर में तब चानो देवी गोदना पेटिंग कर रही थीं। चानो और उनके पति रौदी पासवान के संगति में शिवन पासवान ने पेटिंग करना सीखा और राष्ट्रीय ही नहीं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी गोदना कला के चर्चित कलाकार बन गए।

यह भी पढ़ें:  Bihar Model School बिहार के 700 मॉडल स्कूलों की अब खैर नहीं! शिक्षा विभाग ने उठाया सबसे बड़ा कदम | 30 सितंबर को क्या होगा?

Bihar News | Padmashree Award | और… रामचंद्र और कौशल्या के घर जन्मी शांति बनीं मधुबनी पेटिंग की अग्रदूत

वहीं शांति देवी का जन्म 4 मार्च 1958 को मधुबनी की रहिका प्रखंड के शोभा गांव में रामचंद्र पासवान और कौशल्या देवी के घर हुआ था। शांति देवी जब मात्र चार वर्ष की थी तभी उसके पिता रामचंद्र पासवान का निधन हो गया। बहुत कठिन समस्याओं का सामना करते हुए शांति देवी और उनके भाई की परवरिश हुई थी।

Bihar News | Padmashree Award | 15 साल की उम्र में बंध गईं शांति की हुई शिवन से शादी…और सामने आया जुझारू दमखम

शांति देवी ने तमाम सामाजिक अवरोधों एवं प्रतिरोधों के बावजूद दसवीं तक की शिक्षा प्राप्त कर ली। मात्र पंद्रह वर्ष की आयु में उनका शादी मधुबनी जिले लहेरियागंज के शिवन पासवान से हो गई। बताया जाता है शांति देवी का ससुराल बहुत समृद्ध नहीं था। शांति देवी का जुझारू प्रवृत्ति ने समय के सामना करते हुए एक निजी स्कूल में शिक्षक कार्य शुरू कर अपना जीवन यापन करने लगी।

यह भी पढ़ें:  बिहार में आसमान छूता 'पानी का स्तंभ'! समस्तीपुर में दिखा रहस्यमयी जल बवंडर, जानें क्यों नहीं जाना चाहिए करीब

Bihar News | Padmashree Award | कहते हैं नाती अंशु, जातिगत भेदभावों और विरोधों के ताने से शैक्षणिक बाधाएं झेलती बढ़ीं हैं शांति

शांति देवी नाती अंशु कुमार ने बताया कि उस समय जातिगत भेदभावों एवं विरोधों की वजह से उनका शिक्षण कार्य भी छिन गया था। उन्होंने कहा कि उसी समय जब मधुबनी जिला का लहेरियागंज मुहल्ले से सटा गांव जितवारपुर मधुबनी कला के केंद्र के रूप में उभर रहा था।

Bihar News | Padmashree Award | दो नाम.. यमुना देवी और चानो देवी…इनकी विरासत, आमदनी ने दलित समाज को तूलिका वाली नई दिशा दी…

जहां का दलित समाज भी चित्रकला में खुद को स्थापित करता जा रहा था। इन दलित कलाकारों में दो नाम, यमुना देवी और चानो देवी चर्चित हो रहे थे। उनमें चानो देवी बतौर गोदना कलाकार अपनी पहचान बना चुकी थी। चानो देवी को उनके बनाये गए चित्रों से उन्हें सम्मानजनक आमदनी होने लगी थी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार के छात्रों ने चौंकाया! 12 राज्यों को पीछे छोड़ देश में तीसरे नंबर पर, मुजफ्फरपुर बना नंबर-1 जिला

Bihar Inspire Award Manak: भारत सरकार की 'इंस्पायर अवार्ड मानक' योजना में बिहार के छात्रों ने कमाल किया है। राज्य ने 12 बड़े राज्यों को पछाड़कर देश में तीसरा स्थान हासिल किया है। मुजफ्फरप #BiharNews,#InspireAwardManak,#Muzaffarpur

बिहार में लाइब्रेरियन बनने का सपना होगा पूरा! BSEB ने दिया 10 साल की छूट और नो नेगेटिव मार्किंग का तोहफा

Bihar Librarian Exam: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें 10 साल की अधिकतम उम्र छूट और कोई निगेटिव #BiharLibrarianExam,#BSEBNotification,#BiharJobs

बिहार में 21 नए ROB: सिर्फ 7 दिनों में होगा भूमि अधिग्रहण, इन 4 जिलों को मिलेगी बड़ी सौगात!

Bihar ROB: बिहार के पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज में बनने वाले 21 रेल ओवरब्रिज के लिए भूमि अधिग्रहण 7 दिनों में पूरा होगा। मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने दिया नि #BiharROB,#LandAcquisition,#DilipJaiswal

Madhubani Cyber Crime शादी से पहले लड़की का ‘अश्लील’ वीडियो वायरल, टूट गया रिश्ता; अब मांगे जा रहे ₹1.50 लाख!

Madhubani Cybercrime: मधुबनी में साइबर अपराध का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उसकी शादी टूट गई। आरोपी ने वीडि #MadhubaniNews,#CybercrimeBihar,#Extortion