back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 23, 2026
spot_img

Bihar News | Samastipur News | RJD News | समस्तीपुर में युवा RJD के प्रदेश महासचिव की संदिग्ध मौत, सड़क किनारे मिली लाश…जहर की बू

spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

- Advertisement - Advertisement

Bihar News, Samastipur News, RJD News | समस्तीपुर में युवा RJD के प्रदेश महासचिव की संदिग्ध परिस्थिति में मौत से पूरा इलाका एकबारगी गरमा गया है। सड़क किनारे मिली लाश और बगल में दोस्त की बेहोशी कई मायनों के इशारे दे रहे हैं। जहां, समस्तीपुर से बड़ी खबर आ रही है मुसरीघरारी थाने के हरपुर एलौथ गांव से।

- Advertisement -

Bihar News | Samastipur News | RJD News | पूर्व जिला पार्षद व राजद नेता रंजीत राय की संदिग्ध मौत

यहां पास पूर्व जिला पार्षद व राजद नेता रंजीत राय की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई है। वहीं, उनके दोस्त सुनील कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल उनका इलाज एक निजी हॉस्पिटल में चल रहा है।

- Advertisement -

Bihar News | Samastipur News | RJD News | आरजेडी नेता की मौत और एक साथी के जख्मी होने की खबर को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म

जानकारी के अनुसार,हालांकि घटना के बारे में अभी स्पष्ट नहीं हुआ है कि मौत कैसे हुई है। संदिग्ध हालत में आरजेडी नेता की मौत और एक साथी के जख्मी होने की खबर को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

Bihar News | Samastipur News | RJD News | डीएवी पब्लिक स्कूल के समीप पूर्व जिला पार्षद सह युवा आरजेडी के नेता की संदिग्द लाश मिलीं

मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ गांव स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल के समीप बीती   देर रात पूर्व जिला पार्षद सह युवा आरजेडी के नेता 38 वर्षीय रंजीत राय की लाश मिली। इसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। संदिग्ध परिस्थिति में मौत के बीच शव के समीप एक अन्य युवक जो उनका दोस्त बताया जा रहा है बेहोश मिले हैं।

Bihar News | Samastipur News | RJD News | युवा आरजेडी के प्रदेश महासचिव रंजीत राय अपने घर से बाइक से शाम में निकले थे

बखरी बुजुर्ग गांव निवासी पूर्व जिला पार्षद सह युवा आरजेडी के प्रदेश महासचिव रंजीत राय अपने घर से बाइक से शाम में निकले थे। देर शाम होते ही मोबाइल पर बात नहीं हो रही थी। कुछ लोग खोजने के लिए निकले तो इसी क्रम में हरपुर एलौथ के निकट समस्तीपुर-मुसरीघरारी सड़क पर रोड के किनारे मिट्टी में खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था। पास में ही दोस्त बेहोश पड़ा हुआ था। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

Bihar News | Samastipur News | RJD News | पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि मौत कैसे हुई

डीआईयू इंस्पेक्टर विक्रम आचार्य, पुलिस निरीक्षक मुकेश कुमार और उनकी टीम अस्पताल पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी थी। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में मुसरीघरारी थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि मौत कैसे हुई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Bihar News | Samastipur News | RJD News | हरपुर एलौथ गांव के पास सड़क किनारे लोगों ने दोनों को बेहोशी की स्थिति में देखा

घटना के संबंध में बताया गया है कि पूर्व जिप सदस्य व राजद नेता अपने सहयोगी सुनील के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान रात करीब 11 बजे के आसपास हरपुर एलौथ गांव के पास सड़क किनारे लोगों ने दोनों को बेहोशी की स्थिति में देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

यह भी पढ़ें:  Bihar Minority Jobs: बिहार माइनॉरिटी जॉब्स का खुला ऑफर... अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में बंपर बहाली, 1076 नए पदों पर होगी नियुक्ति!

Bihar News | Samastipur News | RJD News | कहा जा रहा है कि दोनों को जहर देकर मारने की कोशिश की गई है

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। कहा जा रहा है कि दोनों को जहर देकर मारने की कोशिश की गई है। हालांकि पोस्टमार्टम के बाद ही मामला सामने आ पाएगा। रंजीत राय और सुनील सड़क किनारे घायल स्थिति पड़े हुए थे, मौके पर एक बाइक थी। जिसके सूचना वहां से गुजर रहे एक युवक ने पुलिस को दी।

यह भी पढ़ें:  Bihar Weather: सुबह में जैकेट, दोपहर में टीशर्ट, शाम को स्वेटर, रात में कंबल... समझ नहीं आ रहा... मौसम कंफ्यूज है... जानिए अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम का मिजाज!

Bihar News | Samastipur News | RJD News | रंजीत राय के शरीर पर कहीं जख्म का निशान नहीं है

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इलाके में जहर देकर हत्या की चर्चा तेज है। रंजीत राय और सुनील सड़क किनारे घायल स्थिति में मिले थे। मौके पर एक बाइक भी मिली है। हालांकि रंजीत राय के शरीर पर कहीं जख्म का निशान नहीं है।

Bihar News | Samastipur News | RJD News | पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है

मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को सदर अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने रंजीत राय को मृत घोषित कर दिया। जबकि एक अन्य का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Police Reforms: बिहार पुलिस को हाईटेक बनाने की तैयारी, स्कूल, 'पुलिस दीदी' और AI का ऐलान

Bihar News | Samastipur News | RJD News | जुट गई लोगों की भीड़, बथुआ बुजुर्ग में मातमी सन्नाटा

रंजीत राय के शरीर पर कहीं जख्म का निशान नहीं है। उधर, घटना की सूचना मिलते ही सदर अस्पताल में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। मृतक रंजीत मुसरीघरारी के बथुआ बुजुर्ग गांव के रहने वाले थे। पुलिस भी मौके पर पहुंच कर छानबीन कर रही है। मृतक रंजीत मुसरीघरारी के बथुआ बुजुर्ग गांव के रहने वाले थे। सूचना पर पहुंची मुसरीघरारी थाने की पुलिस ने दोनों को उठाकर सदर अस्पताल लाया। जहां डॉक्टर ने रंजीत राय को मृत घोषित कर दिया। जबकि सुनील को लोग निजी अस्पताल में ले गए हैं। रंजीत राय की मौत किस कारण से हुई है, यह स्पष्ट नहीं है।

Bihar News | Samastipur News | RJD News | सवाल है अगर जहर देकर मारा गया तो कौन है पीछे, पूरे मामले शक की जद में

चर्चा है कि पूर्व जिला पार्षद को जहर दिया गया है। हालांकि यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मुसरीघरारी थाने के अपर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार मंडल ने बताया कि हरपुर एलौथ के कुछ युवकों ने सड़क किनारे दोनों को देख कर गश्ती दल को सूचना दी थी। जिसके बाद दोनों को सदर अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने रंजीत राय को मृत घोषित कर दिया। जबकि एक अन्य का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सामंथा रुथ प्रभु ने बताया ट्रोलर्स से निपटने का अपना धांसू तरीका, ‘मां इंटी बंगाराम’ से पहले खोला राज!

Samantha Ruth Prabhu News: साउथ की सुपरस्टार सामंथा रुथ प्रभु अपनी फिल्मों के साथ-साथ...

T20 वर्ल्ड कप 2026: India vs South Africa महामुकाबले में भारत को मिली 76 रनों की शर्मनाक हार

India vs South Africa: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सुपर 8 मुकाबले में...

ICICI प्रूडेंशियल ने लॉन्च की भारत की पहली ‘स्वास्थ्य Pension Scheme’, बदल देगी रिटायरमेंट की तस्वीर!

Pension Scheme: भारत के वित्तीय बाजार में एक ऐतिहासिक पल दर्ज हुआ है, जब...

T20 World Cup 2026: सुपर 8 में भारत को दक्षिण अफ्रीका ने रौंदा, 76 रनों से दी करारी शिकस्त!

T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह खबर किसी झटके से...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें