back to top
21 जून, 2024
spot_img

Bihar Political Crisis News | Nitish Kumar | 9वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बने नीतीश कुमार, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा बनें डिप्टी सीएम…ली शपथ

spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

Advertisement
Advertisement

Nitish Kumar| 9वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बने नीतीश कुमार, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा बनें डिप्टी सीएम…ली शपथ। इसके साथ ही, Bihar Political Crisis का अंत हो चुका है।

Nitish Kumar | उन्हें I.N.D.I.A. और महागठबंधन में चीजें ठीक नहीं लग रही थीं, इसलिए

जनता दल-यूनाइटेड (JDU) के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने रविवार को बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें I.N.D.I.A. और महागठबंधन में चीजें ठीक नहीं लग रही थीं, इसलिए उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के साथ नया गठबंधन और नई सरकार बनाने का निर्णय लिया है।

Nitish Kumar | नीतीश कुमार 9वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर फिर से बीजेपी के समर्थन से नई सरकार का गठन कर लिया है

ऐसे में, नीतीश कुमार 9वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर फिर से बीजेपी के समर्थन से नई सरकार का गठन कर लिया है। इससे पहले उन्होंने अगस्त 2022 में बीजेपी से गठबंधन तोड़कर राजद (RJD) और कांग्रेस (Congress) के साथ महागठबंधन की सरकार बनाई थी। बीजेपी की तरफ से सम्राट चौधरी ने भी मंत्री पद की शपथ ली है।

Nitish Kumar | नड्‌डा की मौजूदगी में नीतीश के साथ भाजपा के दो दिग्गज सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने भी डिप्टी सीएम पद की शपथ ली

जानकारी के अनुसार, नीतीश कुमार के साथ भाजपा के दो दिग्गज नेता सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने भी डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। इस दौरान जेपी नड्डा समेत भाजपा के और भी नेता मौजूद रहे।

Nitish Kumar | राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने उन्हें सीएम पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई

बिहार में चल रही राजनीतिक उथल-पुथल के बीच नीतीश कुमार (Nitish Kumar) नौवीं बार मुख्यमंत्री पद (Bihar Chief Ministers) की शपथ ले ली है। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने उन्हें सीएम पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। नीतीश कुमार के साथ भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बिहार इकाई के अध्यक्ष सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) और पार्टी के सीनियर नेता विजय सिन्हा (Vijay Sinha) ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली।

Nitish Kumar | आरजेडी हर काम का क्रेडिट ले रही थी। सरकारी नौकरी देने में सिर्फ अपना नाम ले रहे थे

वहीं,आज सुबह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल को इस्तीफा सौंप दिया था। नीतीश कुमार ने इस दौरान कहा कि महागठबंधन के साथ रहना अब मुश्किल हो गया था। उन्होंने कहा कि आरजेडी हर काम का क्रेडिट ले रही थी। सरकारी नौकरी देने में सिर्फ अपना नाम ले रहे थे।

यह भी पढ़ें:  Bihar में अब 400 नहीं, हर महीने मिलेंगे 1100 रुपए पेंशन! जानिए कब से मिलेगा बढ़ा पेंशन –

Nitish Kumar | 8 मंत्रियों ने भी शपथ ली, इसमें 3 बीजेपी के

नीतीश कुमार ने नौवीं बार मुख्यमंत्री पद की ली। आज उन्होंने राजभवन में शपथ ग्रहण किया। इसके अलावा कुल 8 मंत्रियों ने भी शपथ लिया। इसमें तीन भाजपा के हैं। भाजपा के मंत्रियों में डिप्टी सीएम के रूप में सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने शपथ ग्रहण की।

यह भी पढ़ें:  MishriLal Yadav Disqualified | भाजपा विधायक मिश्रीलाल यादव की सदस्यता रद्द! कुर्सी गई! नहीं रहे Darbhanga के MLA

Nitish Kumar | सरकार को 128 विधायकों का समर्थन प्राप्त है

आपको बता दें कि नीतीश कुमार की इस सरकार को 128 विधायकों का समर्थन प्राप्त है। इसमें जदयू के 45 विधायक हैं। जबकि सबसे अधिक 78 विधायक भाजपा के हैं। इसके साथ हम सेक्युलर के चार विधायक और एक निर्दलीय विधायक का समर्थन प्राप्त है।

Nitish Kumar | जीतन राम मांझी के बेटे भी मंत्री बनें

वहीं 2020 की सरकार में आउट हुए प्रेम कुमार ने मंत्री पद की शपथ ली। प्रेम कुमार की एंट्री के बाद कई ऐसे मंत्रियों की संभावना बढ़ गई है जो 2020 में सरकार से आउट हुए थे।इसके अलावा जदयू की ओर से विजय कुमार चौधरी, श्रवण कुमार और विजेंद्र प्रसाद यादव मंत्री ने मंत्री पद की शपथ ली। जबकि जीतन राम मांझी के बेटे और पूर्व मंत्री संतोष सुमन भी मंत्री बने। इसके अलावा निर्दलीय विधायक सुमित कुमार सिंह भी मंत्री पद की शपथ ली। मौजूदा मंत्रिमंडल में तीन सर्वण मंत्री हैं। इसमें एक राजपूत और दो भूमिहार हैं। जबकि एक यादव, दो कुर्मी, एक महादलित, एक कोइरी और एक अतिपिछड़ा मंत्री है।

यह भी पढ़ें:  Bihar में स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी, 23 जून से इतने बजे से लगेंगी कक्षाएं, जानिए New Time Table- Full List!

Nitish Kumar | इससे पहले आज ये हुआ था

सीएम नीतीश कुमार के साथ कुल 9 मंत्रियों ने शपथ ली। इनमें 3 बीजेपी, 3 JDU, 1 हम और एक निर्दलीय शामिल है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शपथग्रहण समारोह में मौजूद थे। जनता दल यूनाइटेड (JDU) के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने रविवार को बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (I.N.D.I.A.) और महागठबंधन में स्थिति ठीक नहीं लग रही थी इसलिए उन्होने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के साथ नया गठबंधन और नई सरकार बनाने का निर्णय लिया।

Nitish Kumar | इस्तीफा सौंपने के बाद ये कहा था सीएम ने

नीतीश 18 महीने पहले बीजेपी की अगुवाई वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को छोड़कर महागठबंधन में शामिल हुए थे। नीतीश ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को अपना इस्तीफा सौंपने के बाद पत्रकारों से कहा, “मैंने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया है। अभी तक जो सरकार थी वह अब समाप्त हो गई है।” उन्होने कहा कि वह महागठबंधन से अलग होकर नया गठबंधन बनाएंगे। यह पूछे जाने पर कि उन्होंने यह फैसला क्यों किया, नीतीश ने कहा, “अपनी पार्टी के लोगो से मिल रही राय के अनुसार मैने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया।”

जरूर पढ़ें

Bihar में अब 400 नहीं, हर महीने मिलेंगे 1100 रुपए पेंशन! जानिए कब से मिलेगा बढ़ा पेंशन –

बिहार में अब 400 नहीं, हर महीने 1100 रुपये पेंशन! नीतीश कुमार का चुनावी...

Bihar में स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी, 23 जून से इतने बजे से लगेंगी कक्षाएं, जानिए New Time Table- Full List!

बिहार के स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी! अब सुबह 9:30 से शाम 4...

Darbhanga Allapatti Railway Crossing पर ट्रेन से टकराकर जाले के युवक की मौत

रेलवे फाटक पर दर्दनाक हादसा! मो. सरताज की रहस्यमय मौत से गांव में मातम।...

Shiv Gopal Mishra होंगे Darbhanga के नए Chief District एवं Sessions Judge

दरभंगा को मिला नया जिला एवं सत्र न्यायाधीश! शिव गोपाल मिश्रा की नियुक्ति तय।दरभंगा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें