क्या सचमुच बिहार में खेला होबे…यह इसकी भनक और शुरूआत है या सिर्फ कयास है। कारण, अचानक सीएम नीतीश कुमार का एक एक्शन Bihar Politics में भूचाल ला दिया है जहां अचानक राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मिलने पहुंचे सीएम नीतीश कुमार। तो इन्होंने तपाक से लिख दिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा…खेला होबे।
Bihar Politics | मुलाकात हुई, क्या बात हुई …कुछ तो लोग कहेंगे
दरअसल,बिहार में तेजी से सियासी घटनाक्रम बदल रहा है। मंगलवार को अचानक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने पहुंच गए। 40 मिनट बाद जब सीएम राजभवन से बाहर निकले तो उन्होंने पत्रकारों से कोई बात नहीं की। उधर, इसको लेकर पटना से लेकर दिल्ली तक की राजनीति गरमा गई है।
Bihar Politics | राजद ने कहा, ऑल इज वेल। तेजस्वी ने भी तत्काल एक्स पर पोस्ट कर दिया
वहीं, राजद ने कहा, ऑल इज वेल। तेजस्वी ने भी तत्काल एक्स पर पोस्ट कर दिया। इसके बाद हलचल और बढ़ गई। वहीं, मंगलवार को बिहार की मंगलमयी नव शुरूआत की कुलबुलाहट शुरू हो गई उस वक्त जब अचानक राज्यपाल से मिलने पहुंच गए सीएम नीतीश कुमार। इस मुलाकात के तुरंत बाद या कहें तो उसी बीच
जीतनराम मांझी ने कर दिया पोस्ट; बिहार में खेला होबे,
बंगला में कहतें हैं,
“खेला होबे”
मगही में कहतें हैं,
“खेला होकतो”
भोजपुरी में कहतें हैं,
“खेला होखी”
बाकी तो आप खुद ही समझदार हैं…— Jitan Ram Manjhi (@jitanrmanjhi) January 23, 2024
ने कर दिया पोस्ट, बिहार में खेला होबे। इसके बाद तो बिहार की सियासत राम प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही गरमा गया है।
Bihar Politics | सियासी हलचल बढ़ी, बिहार में खेला होबे का दावा
Bihar Politics | मुलाकात के बाद सीएम राजभवन से निकल गए
जानकारी के अनुसार, सीएम नीतीश कुमार मंगलवार को अचानक राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मिलने राजभवन पहुंचे। सीएम और राज्यपाल की मुलाकात करीब 50 मिनट तक चली। उनके साथ संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी भी मौजूद रहे। मुलाकात के बाद सीएम राजभवन से निकल गए। उन्होंने पत्रकारों से भी बातचीत नहीं की।
Bihar Politics | आखिर राजभवन क्यों गए नीतीश कुमार, राज्यपाल से क्यों मिले
जानकारी के अनुसार, नीतीश कुमार अचानक बिहार के राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर से मिलने के लिए पहुंच गए। राज्यपाल से मिलने के बाद सीएम नीतीश ने मीडिया के साथ कोई बातचीत नहीं की। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने के लिए पहुंचे तो उनके साथ वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी भी थे। राजभवन में जाकर नीतीश कुमार क्यों मिले, इसको लेकर सियासी हलचल तेज हो गई।
Bihar Politics | हालांकि माना यह जा रहा है, मुलाकात की वजह
हालांकि माना जा रहा है कि अनेक विश्वविद्यालयों में वाइस चांसलर की नियुक्ति के सिलसिले में मिलने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गए थे। गौरतलब है कि विपक्ष के कई नेताओं की ओर से लगातार यह दावा किया जा रहा था कि खरमास के बाद बिहार में कुछ बड़ा हो सकता है।
Bihar Politics | खरमास के खत्म होने के बाद बिहार की सियासत गर्म
राज्य में सियासी खेल हो सकता है। महागठबंधन में लोकसभा चुनाव में सीटों का बंटवारा अब तक नहीं हुआ है, जिसको लेकर भी इसतरह के कयास लगाए जा रहे थे। अब खरमास के खत्म होने के बाद बिहार की सियासत गर्म हो चुकी है।
Bihar Politics | नेताजी सुभाष चंद्र बोस और श्रद्धासुमन
राज्यपाल से मुलाकात करने से पहले सीएम नीतीश कुमार ने नेता जी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धासुमन अर्पित किए थे। इस संदर्भ में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट किया।
आजाद हिंद फौज के संस्थापक, महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाषचंद्र बोस जी की जयंती पर आयोजित राजकीय समारोह में उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। #NetajiJayanti #TejashwiYadav #Bihar pic.twitter.com/bRLKzTAmA8
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) January 23, 2024
उन्होंने लिखा, आजाद हिंद फौज के संस्थापक, महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाषचंद्र बोस जी की जयंती पर आयोजित राजकीय समारोह में उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
Bihar Politics | करीब 40 से 50 मिनट तक मुख्यमंत्री और राज्यपाल के बीच हुई बात
जानकारी के अनुसार,मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर से राजभवन में करीबी मंत्री विजय चौधरी के साथ मुलाकात की। राजभवन में करीब 40 मिनट तक मुख्यमंत्री और राज्यपाल के बीच वार्तालाप हुई।
Bihar Politics | समारोह में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी थे मौजूद
इससे पहले मुख्यमंत्री और राज्यपाल की नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर आयोजित राजकीय समारोह में पहुंचे थे। समारोह में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी मौजूद थे। राजकीय समारोह के खत्म होने के बाद वहीं से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिना डिप्टी सीएम तेजस्वी को साथ लिए अपने करीबी मंत्री विजय चौधरी के साथ राजभवन पहुंच गए।
Bihar Politics | दोनों के बीच किन मुद्दों पर चर्चा हुई, इसका खुलासा अभी नहीं

राजभवन में करीब 40 मिनट तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके करीबी मंत्री विजय कुमार चौधरी रुके रहे। राज्यपाल से दोनों नेताओं की बंद कमरे में बातचीत हुई है। नीतीश कुमार के राजभवन पहुंचने के बाद बिहार की सियासत में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। पाला बदलने की चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, दोनों के बीच किन मुद्दों पर चर्चा हुई, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है।
Bihar Politics | एक दिन पहले आई थी यह जानकारी
एक दिन पहले ही ऐसी जानकारी सामने आई थी कि नीतीश कुमार 29 जनवरी को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल होंगे। राहुल गांधी फिलहाल असम में हैं। उनकी भारत जोड़ो न्याय यात्रा 29 जनवरी को बिहार में प्रवेश करेगी। किशनगंज के रास्ते यह यात्रा 30 जनवरी को पूर्णिया पहुंचेगी। नीतीश कुमार पूर्णिया में राहुल गांधी के साथ मंच साझा करेंगे। हालांकि, इस बात की पुष्टि जदयू की ओर से नहीं की गई है।
You must be logged in to post a comment.