आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
Bihar Politics…| नजरबंदी …नजरबंदी… नजरबंदी जादू दिखाइए…। बिहार में फ्लोर ट्रस्ट को लेकर अनिश्चितता की राजनीति के बीच बीजेपी भगवान की शरण में पहुंची है। बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा समेत भाजपा के कई नेता रविवार को विश्व प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर और मां मंगला गौरी मंदिर गए।
Bihar Politics…| इधर, आओ नजरबंद… नजरबंद खेले का बड़ा शौक
भगवान विष्णु और मां मंगला गौरी मंदिर में पूजा अर्चना की। इधर, आओ नजरबंद… नजरबंद खेले का बड़ा शौक सभी दलों में चल रहा है। खौफ बनकर सामने है 12 फरवरी। बिहार विधानसभा में एनडीए सरकार का फ्लोर टेस्ट ऐसा पहले कभी नहीं देखा…जहां सभी दलों के विधायक नजरबंद हैं।
Bihar Politics…| तुम बिन जीवन द्वंद जैसा
पहले, बीजेपी ने अपने विधायको को बोधगया भेजा। फिर राजद ने अपने विधायकों को तेजस्वी के आवास में 48 घंटे की मौज करानी शुरू कर दी। इस बीच खबर आ रही है, तेजस्वी यादव के आवास पर नजरबंद किए गए विधायकों के लिए आज अहले सुबह ही काफी मात्रा में फल-सब्जियां, सुधा लस्सी, पैकेज्ड वाटर आदि मंगवाये गए। विधायकों को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो, इसकी तैयारी खुद तेजस्वी यादव देख रहे हैं। अब यहां से सीधे सभी बहुमत परीक्षण के दिन ही निकलेंगे।
वैसे, खबर है कि राजद के बाद अब भाजपा ने भी अपने विधायकों को नज़रबंद कर लिया है। पार्टी ने अपने विधायकों को होटल नहीं छोड़ने का निर्देश जारी कर दिया है। कहा जा रहा है भाजपा नेताओं को सूचना मिली कि पटना में सबकुछ ठीक नहीं है। यह खबर आते ही दोपहर एक बजे से बोधगया के पांच सितारा महाबोधि होटल एंड रिसोर्ट में अंदर जाने की मीडिया पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। विधायकों की निगरानी को होटल के बाहर भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। वहीं, एक विधायक बिना बताए कहीं चले गए। इसकी पुष्टि नहीं है। मगर, हलचल बड़ी है।
Bihar Politics…| घनघोर घटाओं को घहराते रहें, ऊर्जा आती है मुझमें आप से…
इधर, राजद में भी हलचल है। कहा जा रहा है यहां भी कुछ विधायक अभी तक नहीं पहुंचे हैं। इसमें बोधगया से राजद विधायक कुमार सर्वजीत, मोकामा से अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी और औरंगाबाद से एक विधायक के बैठक से गायब रहने की बात सामने आ रही है।
Bihar Politics…| इश्क़ न करते वो रंजिश करते
पूर्व मंत्री कुमार सर्वजीत अभी भी बीमारी का बहाना बनाकर बोधगया में ही हैं। वैसे राजद आवास में बैठे सभी विधायकों का नंबर ऑन है, लेकिन औरंगाबाद जिले की एक विधानसभा सीट के एक विधायक का नंबर नॉट रिचेबल है। अब आगे फ्लोर टेस्ट के दिन क्या क्या राजनीतिक नौटंकी होती है, यह देखने की बात होगी।
Bihar Politics…| रूठी ही सही पर एक आस तो है,ए… विधायकगण… तू मेरे लिए खास तो है
डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा कि वह भगवान विष्णु पद और मंगला गौरी मंदिर गए, भगवान विष्णु के चरण चिन्ह का दर्शन पूजन के बाद मां मंगला गौरी मंदिर में पूजा अर्चना की, बिहार के हित में भगवान से आशीर्वाद मांगा है, बिहार की जनता के लिए सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो और गौरवशाली ज्ञान विज्ञान की धरती फिर से गौरवान्वित हो।
Bihar Politics…| रूठी ही सही पर एक आस तो है,ए… विधायकगण… तू मेरे लिए खास तो है
अराजकता- गुंडाराज में बिहार को तब्दील किया गया, हमने यहां के ठहरे विरासत सांस्कृतिक विरासत को सुदृढ़ करने की कामना की है। वही बिहार में बहाली की प्रक्रिया शुरू होने के बाबत कहा कि यह आगे भी जारी रहेगा, चोर दरवाजे से सत्ता में आने वाले राजद वसूली का काम कर रही थी, जिसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाहर कर दिया है।
वहीं, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने तेजस्वी आवास में फ्लोर टेस्ट से पहले राजद के विधायकों को रखे जाने पर जमकर कटाक्ष किया, कहा कि यह जमींदारी और वंशवादी परिवार की मानसिकता का परिचायक है। विधायकों को बंधुआ मजदूर की तरह यह बांध कर रखते हैं, जो क्रूर मजाक है, यह बिहार के हित में नहीं है।