spot_img

Bihar Politics | Nitish Kumar | सीएम नीतीश व्यस्त हैं…बाकी सब होल्ड पर…

spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

- Advertisement -

Bihar Politics | Nitish Kumar | सीएम नीतीश व्यस्त हैं…बाकी सब होल्ड पर है। कारण, नीतीश लालू-खड़गे सबको होल्ड पर रखते हुए तेजी से तेजस्वी के विभाग के काम का निपटा करने में व्यस्त हैं। इस बीच बिहार में राजनीतिक घमासान मचा है।

- Advertisement -

Bihar Politics | Nitish Kumar | मगर, नीतीश है कि अपने धुन में हैं…

वहीं, नीतीश कुमार अपने सरकारी कार्यों में व्यस्त हैं। वे पार्टी के नेताओं के साथ बैठक भी कर रहे हैं। ट्रांसफर-पोस्टिंग की मंजूरी भी दे रहे हैं। अपने मौजूदा साथी दलों के नेताओं से बात नहीं कर रहे हैं। इसकी वजह उनकी व्यस्तता बताई जा रही है। हालांकि इसी बीच सीएम नीतीश कुमार ने डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को मिले पर्यटन विभाग का काम निपटाया है।

- Advertisement -

Bihar Politics | Nitish Kumar | कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा बयान सामने आया है

वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा बयान सामने आया है। खरगे ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी बिहार राजनीतिक संकट के बीच इंडिया गठबंधन में मतभेदों को दूर करने की पूरी कोशिश कर रही है।

- Advertisement -

Bihar Politics | Nitish Kumar | कई बार उन्हें फोन किया, लेकिन बातचीत नहीं हो सकी, बताया गया…

जानकारी मिली है कि नीतेश के एनडीए में जाने की खबरें सामने आने के बाद कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कई बार उन्हें फोन किया, लेकिन बातचीत नहीं हो सकी। सीएम हाउस की ओर से उन्हें बताया गया कि मुख्यमंत्री अभी व्यस्त हैं।

Bihar Politics | Nitish Kumar | नीतीश कुमार को पत्र लिखा है और उनसे बात करने की कोशिश भी की है मगर

वही इसके पहले बेंगलुरु में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें जनता दल (यूनाइटेड) के गठबंधन छोड़ने के बारे में कोई जानकारी नहीं है। खरगे ने यह भी कहा कि उन्होंने नीतीश कुमार को पत्र लिखा है और उनसे बात करने की कोशिश भी की है।

Bihar Politics | Nitish Kumar | ममता से की बात, सीताराम से भी की बात…लेकिन इनके मन में क्या है, पता नहीं

कहा, “लेकिन मुझे नहीं पता कि नीतीश के मन में क्या है। कल मैं दिल्ली जाऊंगा और पूरी जानकारी लूंगा। देखते हैं क्या होता है।” मल्लिलकार्जुन खरगे ने यह भी कहा कि कांग्रेस इंडिया गठबंधन में “सभी को एकजुट करने” की पूरी कोशिश कर रही है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और सीपीआई (एम) महासचिव सीताराम येचुरी से भी बात की है।

Bihar Politics | Nitish Kumar | अच्छी लड़ाई के लिए …बचाया जाए…जल्दबाजी में फैसला

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, “मैंने उनसे (ममता बनर्जी और सीताराम येचुरी से ) कहा कि हमें एकजुट होने की जरूरत है, तभी हम (आगामी लोकसभा चुनाव में) अच्छी लड़ाई दे सकते हैं।” कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि जो कोई भी यह चाहता है कि इंडिया गठबंधन अच्छा काम करे और लोकतंत्र “बचाया जाए”, तो वह “जल्दबाजी में फैसला” नहीं करेगा। 2024 के आम चुनाव में विपक्ष के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर घमासान मचा है।

यह भी पढ़ें:  Bihar News: बिहार में औद्योगिक क्रांति का संकेत, चकिया में लगेगी हाईटेक Sugar Mill, किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ

Bihar Politics | Nitish Kumar | लालू यादव ने पांच बार नीतीश कुमार को फोन किया लेकिन बात नहीं हुई

राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव ने सीएम नीतीश कुमार से बात करने का प्रयास किया, लेकिन नीतीश कुमार ने बात नहीं की। बताया जा रहा है कि लालू यादव ने पांच बार नीतीश कुमार को फोन किया लेकिन बात नहीं हुई। राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी का भी यही कहना है कि उन्होंने भी नीतीश कुमार से मिलने का वक्त मांगा लेकिन नीतीश कुमार की ओर से कोई जवाब नहीं आया। अब कांग्रेस भी यही कह रही है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Politics: Nitish- Modi की जोड़ी हिट हो गइल...Nitish राज्यसभा MP... PM मोदी ने सराहा अनुभव, राष्ट्रीय राजनीति में बढ़ी ताकत

Bihar Politics | Nitish Kumar | लेकिन नीतीश कुमार ने बात नहीं की है

कांग्रेस नेता जयराम रमेश का कहना है कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने नीतीश कुमार से कई बार बात करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि खड़गे ने एक बार नहीं, कई बार बात करने का प्रयास किया है। लेकिन नीतीश कुमार ने बात नहीं की है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Health System: तेजस्वी यादव बोले – बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था खुद 'ICU में', सरकार पर साधा निशाना

Bihar Politics | Nitish Kumar | इधर, तेजस्वी का काम और निबटा रहे श्रीमान्

इधर, सीएम नीतीश कुमार ने शनिवार को सुबह पर्यटन विभाग के एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। जबकि पर्यटन विभाग डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के पास है। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बक्सर जिलान्तर्गत बाबा ब्रह्मेश्वर स्थान मंदिर परिसर में, बाबा ब्रह्मेश्वर स्थान मंदिर के विकास कार्य फेज-1 का उद्घाटन किया। साथ ही विकास कार्य फेज-2 का शिलापट्ट अनावरण कर शिलान्यास किया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Train Rescheduling: दानापुर मंडल में कई ट्रेनों का बदला समय, यात्रा से पहले जानें अपडेट

Train Rescheduling: अगर आप अगले कुछ दिनों में ट्रेन से यात्रा करने की योजना...

भागलपुर में हज यात्रियों के लिए विशेष आयोजन: DM ने दी शुभकामनाएं, बांटे किट

Hajj Pilgrims: भागलपुर से हज यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है!...

अकबरनगर में Scheme Inspection: वार्डों में विकास कार्यों की गुणवत्ता का हुआ निरीक्षण

Scheme Inspection: अकबरनगर में क्या चल रहा है? यह जानने के लिए अधिकारी खुद...

गंगा संरक्षण: कहलगांव की उत्तरवाहिनी गंगा क्यों बन रही चिंता का विषय? आस्था से आगे अब जिम्मेदारी की पुकार!

गंगा संरक्षण: गंगा की निर्मल धारा और हमारी सभ्यता का अटूट रिश्ता! लेकिन बिहार...