back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 23, 2026
spot_img

Bihar Politics | RJD Supremo Lalu Prasad Yadav की सलाह है, इस्तीफा नहीं देना, सरकार नहीं छोड़ना

spot_img
- Advertisement - Advertisement

Bihar Politics | RJD Supremo Lalu Prasad Yadav| राजद सुप्रीमो लालू ने कहा है, सलाह दिया है कि इस्तीफा नहीं देना है। सरकार नहीं छोड़ना है। भले ही बिहार की सियासत कितना भी हॉट क्यों ना हो जाए। सत्ता परिवर्तन की लहर चल पड़े मगर, याद रखना इस्तीफा नहीं देना। सरकार नही छोड़ना।

- Advertisement -

- Advertisement -

Bihar Politics | RJD Supremo Lalu Prasad Yadav| लालू यादव हार नहीं मानेंगे। थकेंगे नहीं। थकाएंगें।

तय है, लालू यादव हार नहीं मानेंगे। थकेंगे नहीं। थकाएंगें। इस बार खेल को अपने पाले में लाने की कमाई करेंगे। सरकार बनाने के लिए अंकगणित का सभी फॉमूला अपनाएंगें। अंत तक बैटिंग करेेंगे। नॉट आउट रहेंगे।

- Advertisement -

Bihar Politics | RJD Supremo Lalu Prasad Yadav| सभी मंत्रियों और विधायकों को सलाह है,किसी भी हालत में…

बिहार में खेल अभी शुरू हो गया है। तेजस्वी भी कहा। खेला तो अब होवे। खेलना तो अब शुरू किया है। दरअसल, शनिवार को आयोजित विधायक दल की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने अपने सभी मंत्रियों और विधायकों को सलाह दी है कि किसी भी हालत में अभी उन्हें इस्तीफा देकर सरकार नहीं छोड़ना है।

यह भी पढ़ें:  Vaibhav Suryavanshi News: बिहार के सपूत वैभव सूर्यवंशी को CM नीतीश ने 50 लाख से नवाजा, अंडर-19 विश्व कप में प्रदर्शन का मिला इनाम

Bihar Politics | RJD Supremo Lalu Prasad Yadav| अब लालू यादव बिहार में बड़ा खेल करने की तैयारी में, इनके साथ ये हैं…

इस्तीफा नहीं देने की स्थिति में विधानसभा में बहुमत साबित करना होगा जिसमें राजद असली खेल कर सकती है। बता दे की वर्तमान में विधानसभा अध्यक्ष राजद कोटे से अवध बिहारी चौधरी हैं। उन्हीं के सहारे अब लालू यादव बिहार में बड़ा खेल करने की तैयारी में हैं।

Bihar Politics | RJD Supremo Lalu Prasad Yadav| इधर, पक रही ये खिचड़ी…लालू ही डालेंगे पके में घी

हालांकि इसके लिए नीतीश कुमार ने भी अपने सभी विधायकों को मुख्यमंत्री आवास बुलाया है। वहीं भाजपा की बात की जाए तो बीजेपी के केंद्र नेतृत्व में भी सभी विधायकों के साथ मीटिंग कर इस बात का आश्वासन दिया है कि नई सरकार के गठन में वह नीतीश कुमार का समर्थन करेंगे। राज्य के अगले मुख्यमंत्री एक बार फिर से नीतीश कुमार ही होंगे।

Bihar Politics | RJD Supremo Lalu Prasad Yadav| आप एकजुट होकर आएं हैं, लालू का संदेश जन-जन तक पहुंचाइए

तेजस्वी के आवास पर आरजेडी विधायक दल की बैठक खत्म हो गई है। बैठक में लालू यादव ने सभी विधायकों को पटना में रहने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि सुख-दुख में सब साथ रहे हैं। हम लोगों ने जब-जब आप लोगों को बुलाया है। आप एकजुट होकर आए हैं। लालू के संदेश को जन-जन तक पहुंचाइए। सरकार नहीं छोड़ना है। किसी को इस्तीफा नहीं देना है।

Bihar Politics | RJD Supremo Lalu Prasad Yadav| सीएम नीतीश कुमार आदरणीय थे और हैं

पटना में राबड़ी आवास पर राजद की बैठक के दौरान उपमुख्यमंत्री और पार्टी नेता तेजस्वी यादव ने पार्टी नेताओं से कहा कि सीएम नीतीश कुमार आदरणीय थे और हैं। कई चीजें उनके नीतीश कुमार नियंत्रण में नहीं हैं।

यह भी पढ़ें:  Patna Zoo में बर्ड फ्लू का खतरा: 24 घंटे निगरानी, दर्शकों के लिए कड़े नियम लागू

Bihar Politics | RJD Supremo Lalu Prasad Yadav| मेरे साथ मंच पर बैठते थे और पूछते थे, ”2005 से पहले बिहार में क्या था?

‘महागठबंधन’ में राजद के सहयोगी दलों ने हमेशा मुख्यमंत्री का सम्मान किया। मुख्यमंत्री मेरे साथ मंच पर बैठते थे और पूछते थे, ”2005 से पहले बिहार में क्या था?” मैंने कभी प्रतिक्रिया नहीं दी। अब, अधिक लोग हमारे साथ हैं। जो काम दो दशकों में नहीं हुआ, वह हमने कम समय में कर दिखाया, चाहे वह नौकरी हो, जाति जनगणना हो, आरक्षण बढ़ाना आदि हो। बिहार में अभी खेल होना बाकी है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Women Employment Scheme: हर वार्ड में बनेगी जीविका समिति, महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया मंत्र

Bihar Politics | RJD Supremo Lalu Prasad Yadav| नीतीश कुमार जनता के लिए नहीं सोचते हैं

इसी बीच बिहार सरकार में कांग्रेस खेमे के मंत्री अफाक आलम ने कहा कि नीतीश कुमार जनता के लिए नहीं सोचते हैं। वह इधर से उधर पलटी मारते रहते हैं। नीतीश कुमार जल्द ही इस्तीफा देंगे। राजद भी सरकार बनाने में लगी हुई है। अंकगणित के खेल में आगे बढ़ गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Zareen Khan की मां अस्पताल में भर्ती: एक्ट्रेस ने मांगी दुआएं, कहीं ये बात!

Zareen Khan News: बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया में अक्सर सितारों की निजी जिंदगी...

सामंथा रुथ प्रभु ने बताया ट्रोलर्स से निपटने का अपना धांसू तरीका, ‘मां इंटी बंगाराम’ से पहले खोला राज!

Samantha Ruth Prabhu News: साउथ की सुपरस्टार सामंथा रुथ प्रभु अपनी फिल्मों के साथ-साथ...

T20 वर्ल्ड कप 2026: India vs South Africa महामुकाबले में भारत को मिली 76 रनों की शर्मनाक हार

India vs South Africa: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सुपर 8 मुकाबले में...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें