spot_img

Bihar Politics | कौन बनेंगा अगला सीएम, नीतीश या तेजस्वी?

spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

- Advertisement -

Bihar Politics | कौन बनेंगा अगला सीएम, नीतीश या तेजस्वी? Bihar Politics गहरा गया है। सीएम के साथ पर दोनों ही अड़े हैं। बीच में अमित शाह भी आने वाले हैं। खेल दिलचस्प मोड़ पर पहुंच चुका है।

- Advertisement -

Bihar Politics | बिहार में राजनीति किस करवट बैठेंगी। नीतीश बनेंगे सीएम या तेजस्वी बनाएंगें सरकार

बिहार में राजनीति किस करवट बैठेंगी। नीतीश बनेंगे सीएम या तेजस्वी बनाएंगें सरकार। कहना फिलहाल बैठक कठिन है। एक बार फिर सियासी हलचल तेज होने के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) के महागठबंधन से नाता तोड़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल होने की पूरी तैयारी में हैं। वहीं, पटना में राजद विधायक दल की बैठक खत्म होने के बाद जो जानकारी छनकर आ रही है उसके मुताबिक, राज्यपाल के समक्ष राजद बहुमत पेश करेगी।

- Advertisement -

Bihar Politics | रविवार को सीएम नीतीश इस्तीफा दे सकते हैं, सरकार बना सकते हैं, मगर राजद मानने को तैयार कहां

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नीतीश कुमार रविवार को सीएम पद से इस्तीफा दे सकते हैं। साथ ही वह बहुमत का समर्थन पत्र भी राज्यपाल को सौंपेंगे। इसके बाद रविवार शाम 4 बजे राजभवन में नई सरकार का शपथ ग्रहण हो सकता है।

- Advertisement -

Bihar Politics | नीतीश कुमार को आसानी से शपथ नहीं लेने देंगे

इस सब के बीच राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने पहली बार आज चुनौती देते हुए कहा कि वह नीतीश कुमार को आसानी से शपथ नहीं लेने देंगे। राजद के वरिष्ठ नेता और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने शनिवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में दावा किया कि उनके पास पर्याप्त संख्या बल है और सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते उन्हें सरकार बनाने का मौका मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर मौका नहीं दिया गया तो राजद राजभवन के समक्ष धरना देगा।

Bihar Politics | हम सरकार जाने की नहीं सोच रहे। हमने लाखों नौकरियां दी हैं। इसी को जनता के बीच ले जाएंगे

राजद विधायक केदारनाथ प्रसाद ने कहा कि हम सरकार जाने की नहीं सोच रहे। हमने लाखों नौकरियां दी हैं। इसी को जनता के बीच ले जाएंगे। यदि सरकार पर संकट आती है तो हम बहुमत साबित करने के लिए तैयार हैं। बड़ी पार्टी होने के कारण पहले राज्यपाल के यहां से बुलावा राष्ट्रीय जनता दल को आएगा। इसके लिए पार्टी तैयार है। राजभवन में बहुमत साबित करके सरकार बचाएंगे।

Bihar Politics | सरकार में सब कुछ ठीक है, राजनीतिक हालात पर नजर है

विधायक चेतन आनंद और विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि सरकार में सब कुछ ठीक है। 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर बातचीत हुई है। सभी निर्णय लेने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव को अधिकृत किया गया है। बाकी अन्य सवाल का जवाब अधिकृत नेता ही देंगे। पूर्व शिक्षा मंत्री और गन्ना विभाग के मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर ने कहा कि राजनीतिक हालात पर नजर बनाए हुए हैं और निर्णय लेने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव स्वतंत्र हैं।

Bihar Politics | राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव को अधिकृत किया गया है,कैसे बनेंगी राजद की सरकार

राजद विधायक दल की बैठक समाप्त हो गई है। सरकार में गठबंधन से जुड़े सभी निर्णय लेने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव को अधिकृत किया गया है। बता दे की 5 देश रत्न मार्ग स्थित राबड़ी आवास में यह बैठक 3 घंटे चली।

यह भी पढ़ें:  Bihar Home Department: ACS चौधरी ने संभाली कमान, लंबित फाइलों पर डेडलाइन, पुलिस आधुनिकीकरण पर बड़ा जोर

Bihar Politics | हम नहीं छोड़ेंगे, बनाएंगें सरकार

वही, इस बैठक के बाद निकलते हुए सभी विधायकों व वरिष्ठ नेताओं ने यही कहा कि सभी निर्णय लेने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष को अधिकृत किया गया है। वही RJD विधायक केदारनाथ प्रसाद ने कहा कि हम सरकार जाने की नहीं सोच रहे। हमने लाखों नौकरियां दी हैं। इसी को जनता के बीच ले जाएंगे।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: प्रेम कहानी में एक लड़का होता है... महिला होमगार्ड, लखीसराय से ट्रेनिंग कर लौटी, फिर अगले दिन... महिला जवान लापता!

Bihar Politics | बहुमत साबित कर सरकार बचाएंगें

यदि सरकार पर संकट आती है तो हम बहुमत साबित करने के लिए तैयार हैं। बड़ी पार्टी होने के कारण पहले राज्यपाल के यहां से बुलावा राजद को आएगा। वही इसके लिए पार्टी तैयार है। राजभवन में बहुमत साबित करके सरकार बचाएंगे। दानापुर विधायक रीतलाल यादव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव हमारे अभिभावक हैं। सभी निर्णय लेने के लिए अधिकृत है।

Bihar Politics | नीतीश कुमार के इस्तीफा देने के बाद वह अपने पत्ते खोलेंगे

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने भी बहुमत का आंकड़ा उनके साथ होने का दावा करते हुए कहा कि नीतीश कुमार के इस्तीफा देने के बाद वह अपने पत्ते खोलेंगे। राजद ने अपनी भविष्य की रणनीति तय करने के लिए आज दोपहर पटना में तेजस्वी यादव के आधिकारिक आवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Railway News: खुशखबरी! फिरोजपुर से झंझारपुर के बीच चलेगी Summer Special Train, जानें रूट और टाइम टेबल

Bihar Politics | राजद में भ्रम, जदयू बम-बम

इस बीच जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने आरोप लगाया कि राजद खेमे में भ्रम की स्थिति बनी हुई है जबकि जदयू में कोई भ्रम नहीं है। उन्होंने श्री कुमार को आसानी से शपथ नहीं लेने देने के लालू-तेजस्वी के बयान पर तीखा पलटवार करते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता सर्वोच्च है।

Bihar Politics | तीर पर निशाना मुश्किल है, मगर विधायकों का परेड कौन रोकेगा…

नीरज कुमार ने आगे कहा कि तीर (पार्टी चिन्ह) जदयू के पास है और इसे कोई निशाना नहीं बना सकता। उन्होंने कहा कि श्री नीतीश कुमार उचित समय पर लक्ष्य पर वार करेंगे। जदयू सांसद सुनील कुमार पिंटू ने स्पष्ट कहा कि श्री नीतीश कुमार राजद के साथ सहज नहीं थे और उनके लिए उसके साथ सुचारू रूप से काम करना मुश्किल हो गया था। इस बीच बताया जा रहा है कि राजद आज राज्यपाल के सामने विधायकों की परेड करा सकता है।

Bihar Politics | सब कुछ ऑल इज वेल,बहुमत वापस लेने की कोई बात नहीं

विधायक मुकेश रोशन ने कहा कि सरकार से बहुमत वापस लेने की कोई बात नहीं हुई है। सरकार में सब कुछ ऑल इज वेल है। बाकी सभी निर्णय लेने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव अधिकृत हैं। विधायक रीतलाल यादव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव हमारे अभिभावक हैं। सभी निर्णय लेने के लिए अधिकृत है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Train Rescheduling: दानापुर मंडल में कई ट्रेनों का बदला समय, यात्रा से पहले जानें अपडेट

Train Rescheduling: अगर आप अगले कुछ दिनों में ट्रेन से यात्रा करने की योजना...

भागलपुर में हज यात्रियों के लिए विशेष आयोजन: DM ने दी शुभकामनाएं, बांटे किट

Hajj Pilgrims: भागलपुर से हज यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है!...

अकबरनगर में Scheme Inspection: वार्डों में विकास कार्यों की गुणवत्ता का हुआ निरीक्षण

Scheme Inspection: अकबरनगर में क्या चल रहा है? यह जानने के लिए अधिकारी खुद...

गंगा संरक्षण: कहलगांव की उत्तरवाहिनी गंगा क्यों बन रही चिंता का विषय? आस्था से आगे अब जिम्मेदारी की पुकार!

गंगा संरक्षण: गंगा की निर्मल धारा और हमारी सभ्यता का अटूट रिश्ता! लेकिन बिहार...