मई,14,2024
spot_img

Bihar Sharif: गैंगरेप की छेड़खानी में एफआईआर लिखने के खिलाफ आग बबूला लोगों ने बिहटा-सरमेरा मुख्य मार्ग पर जमकर किया हंगामा, लाठीचार्ज के बाद पुलिस पर रोड़ेबाजी, कई जवान जख्मी

spot_img
spot_img
spot_img
बिहारशरीफ, देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। जिले के  रहुई थाना अंतर्गत सोसंदी गांव के पास बिहटा-सरमेरा मुख्य मार्ग पर मंगलवार को सैकड़ों ग्रामीणों ने जाम लगाकर हंगामा किया।
आक्रोशित गोखुलपुर ओपी पुलिस पर गैंगरेप में छेड़खानी का केस दर्ज करने का आरोप लगाकर हंगामा कर रहे थे। हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने भीड़ को तितर बितर करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया। जिसके बाद गुस्सायी भीड़ ने रोड़ेबाजी कर दी। जिससे भगदड़ मच गई। घटना में कुछ ग्रामीण व पुलिसकर्मी के जख्मी होने की सूचना है।
हंगामा की सूचना पाकर सदर और विधि व्यवस्था डीएसपी, रहुई और गोखुलपुर ओपी पुलिस दलबल के साथ मौके पर तैनात थी। पुलिस ने दो उपद्रवियों को गिरफ्तार कर लिया। हंगामा करने वाले ग्रामीणों पर केस दर्ज किया गया है। ग्रामीणों के आरोप को पुलिस गलत बता रही है। पुलिस लिखित शिकायत पर छेड़खानी का केस दर्ज करने की बात कह रही है। पुलिस लाठीचार्ज से इंकार कर रही है।
ग्रामीणों ने बताया कि गोखुलपुर ओपी क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता 22 अप्रैल को इलाके में नग्न व जख्मी हालत में मिली। पूछने पर महिला ने बताया था कि तीन युवकों ने उनके साथ गैंगरेप किया। हत्या के इरादे से बदमाशों ने महिला की बेरहमी से पिटाई की थी।
ग्रमीणों ने बताया कि घटना के अगले दिन पीड़िता का देवर ओपी केस दर्ज कराने गया। जहां पुलिस ने छेड़खानी के विरोध पर मारपीट का केस दर्ज कराने की सलाह दी। लोकलाज के कारण युवक ने छेड़खानी का केस दर्ज कराया। केस दर्ज करने के बाद भी पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की। जिससे लोगों का आक्रोश फूटा। वही सदर डीएसपी मो. शिब्ली नोमानी ने बताया कि लिखित शिकायत पर अज्ञात बदमाशों पर छेड़खानी व मारपीट केस दर्ज किया गया है।
पुलिस घटना की जांच में जुटी है। हंगामा करने वालों पर केस दर्ज किया जाएगा। पुलिस पर रोड़ेबाजी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Lok Sabha Election LIVE 🔴| दरभंगा मेरा सबसे अगाड़ी...बिहार की 5 सीटों पर वोटिंग जारी…Darbhanga सबसे आगे, Begusarai में पड़े वोट सबसे कम

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें