back to top
6 सितम्बर, 2024
spot_img

नाच रुकवाने पहुंची पुलिस टीम पर असामाजिक तत्वों का हमला, सात पुलिसकर्मी जख्मी

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

बिहारशरीफ। सारे थाना क्षेत्र के मुर्गियाचक गांव में नाच रुकवाने पहुंची पुलिस टीम पर असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया। इस हमले में सात पुलिसकर्मी चोटिल हो गये, जिन्हें चिकित्सा के लिए अस्थावां रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना सोमवार अर्द्ध रात्रि की है। बताया जाता है कि सोमवार को गणेश पूजन के अवसर पर मेला का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर नृत्य का भी आयोजन था।

जब सारे थाना पुलिस को इस आयोजन की जानकारी मिली तो पुलिस बल स्थिति का जायजा लेने मौके पर पहुंचा। इसी बीच असामाजिक तत्वों ने हथियारों से पुलिस टीम पर हमला कर दिया।

घटना की सूचना पाकर सारे थानाध्यक्ष प्रभा कुमारी अपने दल- बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचीं। तब-तक हमलावर भाग चुके थे| थानाध्यक्ष ने सभी घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए अस्थावां रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया।

घायलों में दो पुलिसकर्मियों की हालात चिंताजनक बतायी गयी है। घायल पुलिसकर्मी में अंजनी कुमार, सुरेश कुमार, पंकज कुमार, संतोष तिवारी, रमेश भारद्वाज, शिवराज और अंकित कुमार शामिल हैं।

सारे थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में 10 अज्ञात आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पुलिस हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापामारी कर रही है।

जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर लिया जायेगा। थानाध्यक्ष ने कहा कि किसी भी सूरत में अपराधी बख्शे नहीं जायेंगे|

नाच रुकवाने पहुंची पुलिस टीम पर असामाजिक तत्वों का हमला, सात पुलिसकर्मी जख्मी

जरूर पढ़ें

Darbhanga… वालों आ गई काम की खबर। 30 साल बाद घर वापसी! जमीन-जायदाद से जुड़े काम-अब होंगे फटाफट

दरभंगा की काम की खबर। कटहलबाड़ी के लोगों को बड़ी राहत! अब यहीं मिलेंगी...

Darbhanga Big News: 10 सितंबर से होगा Darbhanga में 38 पुलों का निर्माण, 3,688 करोड़ और 704 पुल, बदलेंगी गांवों की तस्वीर

बिहार में बनने जा रहे 704 नए पुल! 10 सितंबर से बदल जाएगी गांवों...

Railway की सबसे बड़ी क्राइम स्टोरी! Patna-Mokama के बीच चलती Patliputra Express से कोच अटेंडेंट का अपहरण

पटना-मोकामा रेलखंड पर सनसनी! पाटलिपुत्र एक्सप्रेस से कोच अटेंडेंट का अपहरण। चलती ट्रेन से...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें