back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 3, 2026
spot_img

होली पर चल रहा था नाच प्रोग्राम, छज्जा पर बैठकर देख रही थी लोगों की भीड़, छज्जा गिरा…एक अधेड़ महिला की मौत, पांच अन्य की हालत गंभीर

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

नालंदा जिले के बिहार थाना क्षेत्र के नकट पूरा गांव में छज्जा गिरने से जहां एक अधेड़ की महिला की मौत हो गई| वहीं पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

घटना के संबंध में बताया जाता है कि नकट पूरा गांव में होली के अवसर पर नाच गाना का प्रोग्राम चल रहा था। इसी दरम्यान छज्जा पर से देख रहे लोगों की भीड़ से छज्जे नीचे गिर गया और उस में दबकर अधेड़ महिला की मौत हो गई।

- Advertisement -

वहीं पांच जख्मी लोगों को इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल लाया गया है| जहां सभी लोग की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया
कि नकटपूरा गांव में होली का कार्यक्रम में नाच गाना चल रहा था| इसी दरम्यान छत पर खड़ी महिला नीचे गिर पड़ी और उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मृतका की पहचान धारो यादव की पत्नी संजू देवी बताई जाती है।

गंभीर रूप से जख्मी लोगों में मोनी कुमारी कैला देवी पूनम कुमारी मनी देवी और संतो देवी शामिल है। घटना की सूचना पाकर बिहार थाना पुलिस घटनास्थल पर स्थिति का जायजा लेते हुए हर बिंदु पर जांच करने में जुट गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

WhatsApp Premium: व्हाट्सएप पर अब मिलेगा खास अनुभव, क्या आप चुकाने को तैयार हैं कीमत?

WhatsApp Premium: मेटा के स्वामित्व वाले मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप ने आखिरकार अपने यूज़र्स के...

Purnea News: पूर्णिया की सियासत में खामेनेई की ‘मौत’ का गहरा असर…समझो बड़ी खबर पक रही है!

Purnea News: सियासत की बिसात पर अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम जब स्थानीय रंग में घुल जाए,...

CBSC बोर्ड परीक्षा: कैसे बनता है आपका CBSE Question Paper, जानें पूरा प्रोसेस

CBSE Question Paper: हर साल लाखों छात्र सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शामिल होते हैं,...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें