मई,11,2024
spot_img

बिहार में नदी किनारे मिला युवती का शव, शरीर पर जख्मों के निशान, रेप के बाद हत्या की आशंका पढ़िए पूरी ख़बर

spot_img
spot_img
spot_img

बिहार में नदी किनारे मिला युवती का शव, शरीर पर जख्मों के निशान, रेप के बाद हत्या की आशंका मामला बिहारशरीफ जिले के हिलसा थाना क्षेत्र के पेंदापुर गांव के पास गुरुवार की है जहां सुबह लोकाइन नदी के किनारे युवती का शव मिलने से सनसनी मच गयी। शरीर पर जख्मों के कई निशान मिले हैं। (Dead body of a girl found on the banks of a river in Bihar, marks of wounds on the body, fear of murder after rape, read full news) लोग रेप के बाद हत्या करने की आशंका जता रहे हैं। अबतक मृतका की पहचान नहीं हो पायी है। पुलिस कहीं और से शव के बहकर आने का अंदेशा जता रही है।

 

सुबह में नदी किनारे घूम रहे किसानों ने सबसे पहले शव को देखा। पानी में लाश छहला रही थी। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जुट गयी। शव देखने से ऐसा लग रहा था कि धारदार हथियार से उसके शरीर पर कई वार किये गये थे।

 

सीने पर भी चोट के गहरे निशान थे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला। उसने काले रंग का सलवार सूट पहन रखा था। हाथों में मेहंदी लगी थी।

 

थानाध्यक्ष श्याम किशोर सिंह ने बताया

 

प्रथमदृष्टया हत्या का मामला लग रहा है। रात में ही किसी ने हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया है। लाश नदी में बहकर आयी और यहां किनारे पर अटक गयी। पोस्टमार्टम के बाद पहचान के लिए शव को सदर अस्पताल में ही रखा गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें