back to top
6 सितम्बर, 2024
spot_img

दर्दनाक हादसा, पानी में डूबने से चार बच्चियों की मौत, एक-दूसरे को बचाने में गई जान

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

बिहार के नालंदा जिले के सरमेरा थाना क्षेत्र स्थित नगर पंचायत के काजीचक गांव में चार लड़कियाें की मौत मंगलवार को डूबने से हो गयी।

 

चारों लड़कियां नदी में नहाने गईं थी तभी गहरे पानी में चले जाने की वजह से चारों डूब गईं और उनकी मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से लड़कियों के शवों को पानी से बाहर निकाला गया।

सभी लड़कियां काजीचक गांव निवासी सीता कुमारी, शारदा कुमारी, राखी कुमारी और सोनम कुमारी हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की । शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार काजीचक धनावां गांव के पास पइन में एक लड़की कपड़े धोने के लिए गई थी। उसके साथ तीन सहेलियां भी थी। कपड़े धोने के दौरान अचानक एक लड़की का पांव फिसल गया और वो गहरे पानी में चली गई। उस लड़की को डूबता देख अन्य सहेलियां उसे बचाने के लिए पहुंची।

इस दौरान एक एक करके वो तीनों लड़कियां भी पानी में डूब गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और चारों लड़कियों के शव को पानी से बाहर निकाला। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जरूर पढ़ें

तालाब से नलकूप तक, सबकी होगी गिनती –Darbhanga में Mobile App से Digital Listing शुरु

दरभंगा में शुरू हुई 7वीं लघु सिंचाई गणना, तालाब से नलकूप तक, सबकी होगी...

Darbhanga Assembly Election | दरभंगा में काउंटडाउन शुरू! कैसे होगी निष्पक्ष वोटिंग? EVM-VVPAT पर मास्टर क्लास, जीरो एरर टारगेट

दरभंगा, 06 सितम्बर 2025। आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर जिला प्रशासन...

Bihar Elections का चुनावी कांव-कांव—लो जी…CM Nitish की Opening…कर डाला JDU candidate का ऐलान@ निराला और राम

बिहार चुनाव 2025: बक्सर राजपुर सीट बनी सियासी रणभूमि! नीतीश ने निराला को दिया...

बिरौल को मिली बड़ी सौगात! रोहार और सोनबेहत में खुले नए स्वास्थ्य उपकेंद्र

बिरौल को मिली बड़ी सौगात! लोगों को अब दूर नहीं जाना होगा! रोहार और...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें