spot_img

भारी मात्रा में फेंकी मिली अस्पताल की दवाई, बड़ा सवाल…क्या मरीजों के बीच नहीं किया गया था दवावितरण? प्रभारी डॉ उमाकांत ने देशज टाइम्स को क्या बताया, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

spot_img
- Advertisement -

बिहारशरीफ| जिले के बिंद पीएचसी अस्पताल के समीप बुधवार को पाइन में फेंकी गयी दवा मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है ।पइन में जब पानी का स्तर कम हुआ तब ग्रामीणों की नजर दवा पर गयी ।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जिसके बाद यह बात आग की तरह इलाके में फैल गयी । फेंकी गयी दवा बच्चों को दी जानी वाली पैरासिटामोल का सिरप है । जो बुखार आने पर बच्चों को दिया जाता है ।

- Advertisement -

हालांकि सभी दवा इसी साल जनवरी माह में एक्सपायर हो चुकी है । ऐसे में एक बड़ा सवाल यह उठता है कि क्या मरीजों के बीच दवा का वितरण नहीं किया गया था । जिसके कारण यह रखा रखा एक्सपायर हो गया । अगर अस्पताल में मरीजों को दी जानी वाली दवा एक्सपायर कर जाए तो उसे नष्ट करने का प्रावधान है । उसी नियम के अनुसार दवा का विनष्टीकरण किया जाता है ।

मगर अस्पताल के कर्मियों ने नियम को ताख पर रखकर दवा को पानी में फेंक दिया । अस्पताल के प्रभारी डॉ उमाकांत ने बताया कि किस वजह में दवा को यहाँ फेंका गया है । इसकी पूरी जांच की जा रही है । जो कोई भी दोषी होगें उनपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी|

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Nalanda News: नालंदा में NEET Exam Solver Gang का भंडाफोड़, पुलिस ने MBBS छात्र समेत 3 जालसाजों को दबोचा, मास्टर माइंड फरार

NEET Exam Solver Gang: बिहार में एक बार फिर प्रतियोगी परीक्षाओं में सेंधमारी की...

Bhagalpur News: विक्रमशिला सेतु की मरम्मत में लगेंगे 3 महीने, सीएम सम्राट ने सेना से मांगी मदद, पीपा पुल से नहीं, पढ़िए कहां से...

Bihar Bridge Collapse: भागलपुर से उत्तर बिहार को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण सेतु रविवार...