मई,14,2024
spot_img

बिहारशरीफ के SDO संजय कुमार सिंह की कोरोना से मौत, पूरे बिहार में शोक की लहर

spot_img
spot_img
spot_img

बिहारशरीफ। रविवार अहले सुबह बिहारशरीफ के अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार सिंह की कोरोना संक्रमण से मौत हो गयी।

 

 

 

बताया जाता है कि वे बिहारशरीफ मुख्यालय में ही कार्य के दौरान कोरोना संक्रमित हो गये थे, जिन्हें इलाज के लिए पटना एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

 

 

इलाज के दौरान रविवार को उनकी मृत्यु हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही बिहारशरीफ प्रशासनिक अधिकारियों में शोक की लहर दौड़ गयी है। अनुमंडलीय पदाधिकारी संजय कुमार सिंह की ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ अफसर के रूप में पहचान थी।

 

संजय कुमार सिंह की बतौर SDM पिछले साल ही बिहारशरीफ में पोस्टिंग हुई थी। चाहे लॉकडाउन का पालन हो या फिर किसी तरह की समस्या, वो हर घड़ी तैयार रहते थे। उनकी मौत की खबर मिलने पर अनुमंडल के कर्मियों ने कहा कि ‘हम लोगों ने एक अभिभावक खो दिया है।’ उनके सबसे करीब रहे एएसडीएम पंकज मुकुल मणि, लिपिक जयवर्द्धन, दीपक समेत अन्य ने बताया कि जबसे उन्होंने उनकी मौत की खबर सुनी है तब से उन्हें मन अशांत हो गया है। अधिकारियों के साथ साथ आम लोगों के साथ भी उनका व्यवहार मित्रवत होता था।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें