मई,11,2024
spot_img

अवैध संबंध के संदेह में पत्नी की गला रेत हत्या की कोशिश, पत्नी की चीख सुन दौड़े ग्रामीण, पति को खदेड़ा, पति फरार

spot_img
spot_img
spot_img

बिहारशरीफ। थाना क्षेत्र के नईसराय मोहल्ला में सोमवार की रात्रि घरेलू कलह में सड़क किनारे पति ने महिला की गर्दन रेत हत्या का प्रयास किया। मोहल्लेवासियों के खदेड़ने पर पति फरार हो गया।

सूचना मिलने के बाद पुलिस जख्मी महिला शकुंतला देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा। पुलिस ने महिला के ससुर को हिरासत में ले लिया है।

 

जख्मी महिला की भाभी गुड़िया देवी ने बताया कि शकुंतला तीन बच्चों की मां है। दूसरे युवक से अवैध संबंध का आरोप लगा पति अक्सर पत्नी को प्रताड़ित करता था।

 

इस कारण वह कुछ माह पूर्व वैशाली जिला के राघोपुर स्थित मायके चली गई थी। सोमवार की शाम पति, फिर से अवैध संबंध का आरोप लगा पत्नी से झगड़ा करने लगा। उसी दौरान सत्येंद्र पत्नी की पिटाई करते हुए उसे सड़क पर खींच लाया और धारदार हथियार से गर्दन रेतने लगा।

महिला की चीख सुन स्थानीय लोग दौड़ा तो पति फरार हो गया। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि घरेलू विवाद में महिला की हत्या का प्रयास किया गया। ससुराल पक्ष के लोगो को थाने लाकर उनसे पूछताछ की जा रही है।जख्मी इलाजरत है। मामले की जांच के बाद ही मामला स्पष्ट होगा।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें